Skip to main content

Posts

Showing posts with the label mobile gyan

तकनीकी शब्द: जो आपको परेशान करते हैं

डीएलएनए (डिजीटल लीविंग नेटवर्क अलाइंस) यह एक प्रकार का संगठन है जो कि इलेक्ट्राॅनिक उत्पादों के लिए दिशा-निर्देश की जिम्मेदारी रखता है। इसका उपयोग वायरलैस नेटवर्किंग के लिए किया जाता है। इसकी शुरुआत 2003 में सोनी द्वारा की गई और अब इस क्षेत्र में माइक्रोसाॅफ्ट, इंटेल, ब्राॅडकाॅम, एलजी, एचटीसी, नोकिया सहित और भी ग्रुप शामिल हो चुके हैं। डिजीटल मीडिया सर्वर  इसके माध्यम से डाटा को पीसी या नेटवर्क पर स्टोर किया जा सकता है। इस हार्डवेयर को डिजीटल मल्टीमीडिया कंटेट के रूप में फाइल सर्वर और पर्सनल कंप्यूटर पर उपयोग किया जाता है। इसमें मल्टीमीडिया कंटेट को वाईफाई और एथरनेट के द्वारा होम सर्वर पर स्टोर करते हैं जिसमें म्यूजिक, वीडियो और फोटो शामिल होते हैं। डिजीटल मीडिया प्लेयर यह एक वायरलैस नेटवर्किंग है तथा आपके घर पर उपयोग होने वाले इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस को होम नेटवर्क के द्वारा डिजीटल फाइल में बदलता है। जिसके बाद आप वीडियो, म्यूजिक आदि का आनंद ले सकते हैं। उदाहरण के तौर पर टीवी, स्टीरियो, होम थियेटर, वायरलैस माॅनिटर और गेम कंसोल आदि। डिजीटल मीडिया रेंडरर एक डिजीटल मीडिया स...

मोबाइल से जुडे कुछ तकनीकी शब्द

एमपी 3:- यह संगीत सुनने का एक बेहतर तरीका है। इसे एमपीईजी लेयर 3 (मूविंग पिक्चर एक्सपर्ट ग्रुप) का छोटा रूप भी कहा जा सकता है। एमपी3 (#mp3)भी वेव फाइल की ही तरह होती है लेकिन इसमें उच्च क्वालिटी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए संकुचित जगह होती है। इसके द्वारा 3.5 एमबी यानी 3 मिनट के गाने की फाइल को 56के माॅडम कनेक्शन से कम से कम 10 मिनट में डाउनलोड कर सकते हैं।  एमपी 4:- यह एमपीईजी4 पार्ट 14 का छोटा रूप है तथा एमपीईजी 4 पर आधारित है जो कि एप्पल के एमओवी जैसी फाइल के साथ कार्य करता है। एमपी 4 (#mp4) एक कंटेनर फोर्मेंट है और इसका उपयोग आॅडियो और विडियो डाटा स्टोर करने के लिए किया जाता है। एमपी 4 के वीडीयो और आॅडियो इंटरनेट पर भी प्रदर्शित किए जा सकते हैं।  एच.264:- इसे मुख्य रूप से ब्लू रे डिस्क के लिए एक मानक के रूप में जाना जाता है। सभी ब्लू रे प्लेयर में एच.264 (h.264) को डिकोड करने की क्षमता होनी चाहिए।यह विडियो प्रारूप का एक बहुत व्यापक अनुप्रयोग रेंज है जो कि लगभग दोषरहित कोडिंग के साथ निम्न बिट दर इंटरनेट स्ट्रीमिंग अनुप्रयोग से एचडीटीवी प्रसारण और डिजिटल सिनेमा...

मोबाइल से जुड़े तकनीकी शब्दों की जानकारी

जब हम मोबाइल फोन खरीदते हैं तो केवल उसमें कैमरा या मैमोरी आदि के बारे में ही बात करते हैं। किंतु हमें यह भी पता होना चाहिए कि इसमें कौन सी स्क्रीन का उपयोग हुआ है या कौन से प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, मोबाइल के उपयोग के साथ ही मोबाइल से जुड़े तकनीकी शब्दों की भी जानकारी भी लाभदायक है। आज हम बात करेंगे मोबाइल फोन डिसप्ले के बारे में।  क्लियर ब्लैक - इस डिसप्ले को नोकिया द्वारा 2007 में विकसित किया गया। इसके द्वारा फोन की स्क्रीन व सतह के बीच की अवरोधकता को रोकती है। जिससे हैंडसेट का डिसप्ले बेहतर नजर आता है। क्लियर ब्लैक स्क्रीन पर पड़ने वाले रेफलेक्शन को हटाता है खासतौर पर धूप में स्क्रीन क्वालिटी को बेहतर दर्शाने का कार्य करता है। यह ओवी मैप जैसे एप्लिकेशन के लिए अधिक उपयोगी है।  रेटिना डिसप्ले - एप्पल द्वारा उपयोग की जाने वाली डिसप्ले है जो कि आईफोन में इस्तेमाल की जाती है। कई बार फोन में उच्च रोशनी आंखों में चुभती है जो इस डिसप्ले के कारण कम हो जाती है। यह फोन व उपभोक्ता के बीच की दूरी पर भी निर्भर करता है। इसका उपयोग एप्...