Skip to main content

Posts

Showing posts with the label moto 360

मोटो 360 फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला (Motorola) ने कुछ समय पहले स्मार्टवाॅच (Smartwatch) बाजार में मोटो 360 (Moto 360) नाम से स्मार्टवाॅच प्रदर्शित की थी। कंपनी ने इसे जल्द ही बाजार में उपलब्ध कराने की घोषणा की थी और अब उपभोक्ताओं के इंतजार को समाप्त करते हुए मोटो 360 को फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर मुहैया करा दिया गया है।  मोटो 360 में समय देखने के साथ ही कई खास फीचर्स का भी उपयोग कर सकते हैं। इस स्मार्टवाॅच में 320x290 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 1.56 इंच का डिसप्ले है। जिसे छोटी-मोटी रगड़ से बचाने के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 (Corning gorilla glass 3) से कोटेड किया गया है।  जल्द आएगी मोटोरोला स्मार्टवाॅच मोटो 360 इसके अतिरिक्त मोटो 360 एक हेल्थ डिवाइस (Health Device) के रूप में कार्य करने में सक्षम है। साथ ही उपभोक्ता इसे लोकप्रिय नेटवर्किंग साइट फेसबुक (Facebook) से कनेक्ट कर उस पर आने वाले नोटिफिकेशंस (Notifications) को आसानी से देख सकते हैं। आॅनलाइन साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध मोटोरोला मोटो 360 की कीमत 17,999 रुपए है।  

मोटोरोला ने पेश की मोटो की नई सीरीज

Moto G New स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला (Motorola) ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में मोटो स्मार्टवाॅच 360 (Moto 360) सहित दो स्मार्टफोन भी पेश किए हैं। कंपनी द्वारा पेश किए गए डिवाइस मोटो जी (Moto g) और मोटो एक्स (Moto x) की सेकेंड जेनरेशन है। इन्हें मोटो जी सेंकेड जेनरेशन ((Moto G 2nd generation) और मोटो एक्स सेकेंड जेनरेशन नाम दिया गया है। फिलहाल कंपनी ने केवल मोटो जी सेकेंड जेनरेशन को ही फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया है जिसकी कीमत 12,999 रुपए है। बाकि डिवाइस भी जल्द ही फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे। मोटोरोली द्वारा लाॅन्च किए गए मोटो सीरीज डिवाइस एक्सक्लूजिवली आॅनलाइन फ्लिपकार्ट पर ही उपलब्ध हैं। मोटो जी सेकेंड जेनरेशन के तकनीकी पक्ष की बात करें तो एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित है। Moto X New फोन में 5.0 इंच का एचडी डिसप्ले दिया गया है जिसे छोटे-मोटे स्क्रैच से बचाव के लिए काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड किया गया है तथा डुअल सिम सपोर्ट उपलब्ध है। डुअल सिम आधारित मोटो जी सेकेंड जेनरेशन 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वालकाॅम क्वाडकोर प्रोसेसर पर कार्य करता है तथा ...

जल्द आएगी मोटोरोला स्मार्टवाॅच मोटो 360

स्मार्टफोन (#smartphone) के बाजार में छा जाने के बाद अब बारी है स्मार्टवाॅच (#smart-watch) की। यही तो तकनीक का बदलता स्वरूप है कि जिस घड़ी का उपयोग अब तक समय देखने के लिए किया जाता था उसका इस्तेमाल अब फोन के रूप में किया जा रहा है।  कई कंपनियां इस क्षेत्र में शुरूआत कर चुकी है और अपनी स्मार्टवाॅच बाजार में ला चुकी हैं। वहीं कई ऐसे ब्रांड हैं जो कि जल्द ही अपनी स्मार्टवाॅच बाजार में उतारने वाले हैं।  सैमसंग, सोनी, एलजी, हुआवई और पेब्बल आदि के बाद अब स्मार्टवाॅच की दौड़ में मोटोरोला भी पीछे नहीं है और अन्य कंपनियों को प्रतियोगिता देने के लिए यह भी अपनी स्मार्टवाॅच मोटो 360 (#moto 360) नाम से बाजार में उतारने वाली है।  यह अन्य स्मार्टवाॅच के मुकाबले काफी अलग और बेहतर डिजाइन के साथ उपलब्ध होगी। इसमें उपभोक्ता नोटिफिकेशनंस, मैसेज और अलर्ट देख सकते हैं। साथ ही इसमें गूगल वाॅयस सर्च और नेविगेशन के अलावा कई अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं।  मोटो 360 में खासतौर से स्मार्टफोन के लिए बनाया गया एंडराॅयड 4.3 आॅपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी...