Mobile Review : Nokia Lumia 730 नोकिया (#Nokia) लुमिया (#Lumia) फोन के लिए यह साल बड़ा ही उतार चढ़ाव भरा रहा। साल की शुरुआत में तो कंपनी ने कई फोन लाॅन्च कर विंडोज फोन (#Windows Phone) को एक मजबूत आधार देने की कोशिश की लेकिन साल के मध्य नोकिया (Nokia) माइक्रोसाॅफ्ट (#Microsoft) डील की वजह से बहुत कम फोन लाॅन्च किए गए। परंतु फिर से अंत होते-होते कंपनी ने अपना दम दिखाया और एक साथ तीन डिवाइस का प्रदर्शन किया। कंपनी ने नोकिया लुमिया 830 (Nokia Lumia 830), नोकिया लुमिया 730 (Nokia Lumia 730) और नोकिया लुमिया 930 (Nokia Lumia 930) का प्रदर्शन किया। पिछले माह हमने नोकिया लुमिया 830 का परीक्षण किया और इस माह लुमिया 730 (Nokia Lumia 730) हाजिर है। क्यों खरीदें देखने में तो लुमिया फोन के समान ही है लेकिन पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश और स्लीक हो गया है। बेहतर सेल्फी कैमरा और ब्राइट डिसप्ले इस फोन को खास बनाते हैं। क्यों न खरीदें इससे बेहतर स्पेसिफिकेशन के फोन इस कीमत में उपलब्ध हैं। फोन का मुख्य कैमरा बहुत खास नहीं कहा जा सकता। बेहद स्टाइलिश नोकिय...