मेरा बजट 15,000 रुपए है तथा इस बजट में मैं एक अच्छा स्मार्टफोन (#smartphone) लेना चाहता हूं। फोन में अच्छी म्यूजिक क्वालिटी (#music quality) के साथ ही कैमरा भी बेहतरीन होना चाहिए। फोन में पावरफुल प्रोसेसर (#powerful processor) और 1जीबी रैम के अलावा 8जीबी इंटरनल स्टारेज (#internal storage) की भी सुविधा होनी चाहिए। खासतौर पर फोन का बैटरी बैकअप (#battery backup) अच्छा होना चाहिए। कृपया मेरी जरूरत के अनुसार कुछ डिवाइस बताएं। संदीप कुमार आपके द्वारा बताई गई जरूरतों के अनुसार माइक्रोमैक्स कैनवस टर्बो मिनी (#micromax canvas turbo mini) और मोटो जी (#moto g) अच्छे डिवाइस हैं। दोनों ही डिवाइस क्वाडकोर प्रोसेसर (#quadcore processor) पर आधारित है लेकिन मोटो जी में पावरफुल प्रोसेसर है जबकि टर्बो में बेहतरीन कैमरा उपलब्ध है। इनमें से आप अपनी सुविधा के अनुसार चयन कर सकते हैं।