Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Karbonn mobile

जय हो... दबंग निर्माताओं का स्मार्ट खेल

दोहरे सिम से शुरुआत की थी लेकिन आज स्मार्टफोन सेग्मेंट में भी तहलका मचा रहे हैं। दबंग भारतीय मोबाइल निर्माताओं ने देसी स्टाइल में बाजार में कदम रखा और आज स्मार्टफोन सेग्मेंट में भी अंतर्राष्ट्रीय निर्माताओं को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। भारतीय मोबाइल बाजार में एमएनसी और भारतीय निर्माताओं के बीच जारी इस जंग पर मुकेश कुमार सिंह और अभिजित अहस्कर की विशेष रिपोर्ट। यह बात सच है कि यहां कुछ निश्चित नहीं है। समय सब कुछ बदल देता है। कभी स्मार्टफोन का पर्याय सिंबियन फोन हुआ करते थे लेकिन आज सिंबियन को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। भारतीय निर्माताओं पर ही नजर डालें तो देखेंगे कि पहले इन्हें दूसरे दर्जे में रखा जाता था। इन्हें निम्न क्वालिटी के फीचर फोन के लिए लोग जानते थे लेकिन आज स्मार्टफोन सेग्मेंट में भी एमएनसी ब्रांडों को न सिर्फ कड़ी टक्कर दे रहे हैं बल्कि कई ब्रांडों से आगे हैं। भारतीय मोबाइल बाजार (Indian Mobile Market) में जब भारतीय मोबाइल निर्माताओं (Indian Mobile Manufacturers )ने कदम रखा तो किसी ने कल्पना तक नहीं की होगी कि एक दिन स्मार्टफोन सेग्मेंट में ये नोकिया, सो...