Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Airtel AD

एयरसेल की 4जी सेवा शुरू

एयरटेल (Aircel) के बाद अब एयरसेल ने भी भारत में अपनी 4जी सेवा की घोषणा कर दी है। कंपनी ने आंध्र प्रदेश, आसाम, बिहार और उड़ीसा उड़ीसा सहित चार सर्किल में इस सेवा को शुरू की है। भारत में एयरसेल (Aircel) द्वारा 4जी सेवा को लाॅन्च करने के बाद कंपनी के चीफ मार्केटिंग आॅऑफिसर अनुपम वासुदेवन का कहना है, ‘हम अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सेर्विस प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एयरसेल द्वारा भारती में 4जी एलटीई सेवा शुरू करने के बाद उपभोक्ता अपने घर या आॅफिस में पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट तरीके से कार्य कर सकते हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘डाटा के मामले में एयरसेल शुरू से ही काफी आगे रहा है। हमारे पास पहले भी उपभोक्ताओं के लिए कई बेहतर डाटा प्लान थे। परंतु एयरसेल द्वारा 4जी एलटीई सेवा लाॅन्च करने से उपभोेक्ताओं को डाटा क्षेत्र में एक नई ताकत प्रदान करने की कोशिश की गई है।’ गौरतलब है कि एयरसेल के पास भारत में 4जी एलटीई के लिए 8 सर्किल में 2300 मेगाहट्र्ज स्पैक्ट्रम के लिए लाइसेंस प्राप्त है। पहले फेज के तहत कंपनी ने आंध्र प्रदेश, असम, बिहार और उड़ीसा सहित चार सर्किल में सेवा की श...

विनीत तनेजा के बाद संजय कपूर ने भी थामा माइक्रोमैक्स का दामन

प्रमुख भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स (#Micromax) ने संजय कपूर (#Sanjay Kapoor)को चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया है। कंपनी में उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है। पिछले एक माह में माइक्रोमैक्स (Micromax) द्वारा यह दूसरी बड़ी नियुक्ति की गई है। इससे पहले 25 मई को कंपनी ने विनीत तनेजा को सीईओ के रूप में नियुक्त किया था। वैसे तो माइक्रोमैक्स मोबाइल (Micromax Mobile) के क्षेत्र में कदम रखने के साथ ही सुर्खियों में था लेकिन पिछले कुछ सालों से कंपनी काफी लोकप्रियता बटोर रहा है। पिछले साल कंपनी ने भारत में नोकिया, ब्लैकबेरी और एप्पल जैसे बेहतरीन ब्रांड को पीछे छोड़ स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग के बाद दूसरी बड़ी कंपनी बन गई। नए चेयरमैन के नियुक्ति के बारे में कंपनी के को फाउंडर राहुल शर्मा का कहना है कि ‘हमें इस बात की बेहद खुशी है कि संजय कपूर अब माइक्रोमैक्स का हिस्सा बन गए हैं। भारतीय व्यवसायीक जगत में संजय कपूर बेहद ही सम्मानित व्यक्तियों में से एक हैं और भारत के तकनिकी क्षेत्र में कई बड़ी उप्पलब्ध्यिों में उनका योगदान रहा है। हमें आशा है कि उनकी नेतृत्...