Mobile Review: सलोरा आर्या जेड 2 यदि आप पुराने टीवी ब्रांड के बारे में जानकारी रखते हैं तो सलोरा (#Salora) का नाम जरूर सुना होगा। कंपनी भारत में अपने टीवी ब्रांड को लेकर काफी मशहूर हुई थी। परंतु पिछले कुछ साल पहले सलोरा ने मोबाइल बाजार में कदम रखा है। सलोरा ने फीचर फोन से शुरुआत की थी लेकिन अब स्मार्टफोन भी कंपनी के पोर्टफोलियो शामिल हो चुका है। हाल में कंपनी ने आर्या जेड2 ( Salora arya z2 ) नाम से भारतीय बाजार में फोन पेश किया है। आरंभिक स्तर में पेश किया गया यह फोन फीचर से मालामाल है लेकिन ऐसा नहीं है कि इस रेंज में इसके लिए चुनौतियां कम हैं। क्यों खरीदें आर्या जेड 2 की हार्डवेयर क्वालिटी अच्छी है और डिसप्ले भी बेहतर है। वहीं कम रेंज का यह फोन आपको महंगा अहसास कराने में सक्षम है। क्यों न खरीदें अच्छे हार्डवेयर के बावूजद फोन की कैमरा क्वालिटी साधारण मिली। वहीं इंटरनल मैमोरी भी कम कही जा सकती है। हम 8 जीबी तक की तो आशा कर रहे थे। रूप-रंग स्मार्टफोन में कंपनी को दस्तक दिए अभी बहुत समय नहीं हुआ है लेकिन फोन देखकर आप यह नहीं कह सकते है कि तजुर्...