Skip to main content

Posts

Showing posts with the label nokia lumia 1320

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं एक स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं जो कि अच्छे ब्रांड का खूबसूरत फोन हो जैसे माइक्रोमैक्स (Micromax)। फोन में शानदार कैमरा और 1 जीबी रैम होनी चाहिए ताकि गेम (Game) का आनंद लिया जा सके। अच्छा कैमरा तथा बेहतर साउंड क्वालिटी हो। मैंने इंटरनेट पर कुछ फोन सर्च किए जिनमें सोनी एक्सपीरिया एसपी (Sony Xperia SP) अच्छा लगा और मेरे बजट में भी है। मेरा बजट 22,000 रुपए है।   -सुधीर चंद्र गिरि सोनी एक्सपीरिया एसपी आपके बजट में काफी अच्छा डिवाइस है किंतु हम आपको सोनी एक्सपीरिया टी2 अल्ट्रा ( Sony Xperia T2 Ultra ) लेने की सलाह देंगे जिसमें क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore Processor) दिया गया है, शानदार कैमरा और अच्छा डिसप्ले है। यदि आप विंडोज फोन उपयोग करना चाहें तो नोकिया लुमिया 1320 (Nokia Lumia 1320) देख सकते हैं जो कि अच्छी परफाॅर्मेंस देने में सक्षम है।

बड़ी स्क्रीन के बड़े फ़ोन

वर्ष 2011 में सैमसंग (#Samsung) ने विश्व में पहली बार 5.0 इंच स्क्रीन के साथ सैमसंग गैलेक्सी नोट (Samsung Galaxy Note) को लाॅन्च किया था। बार डिजाइन में पतला सा यह फोन मोबाइल उपभोक्ताओं के बीच नई छाप छोड़ने में सफल रहा। हालांकि बड़ी स्क्रीन की वजह से इसे कुछ आलोचना भी झेलनी पड़ी थी लेकिन ज्यादातर वाह वाही ही मिली। इस फोन की लोकप्रियता के बाद तो समझो पांच इंच के फोन की झड़ी सी लग गई।  किसी नई तकनीक को खास से आम बनाने में भारतीय मोबाइल निर्माताओं को तो महारत हासिल है ही। और इस ट्रेंड में भी कुछ ऐसा ही हुआ। सैमसंग के नोट के बाद माइक्रोमैैक्स ने कैनवस तो कार्बन ने टाइटेनियम सीरीज में 5.0 इंच के पफोन पेश किए। फिर एक-एक कर पांच इंच फोन की झड़ी सी लग गई। इसके बाद मोबाइल निर्माताओं ने इस रेखा को भी पार कर छह इंच तक में फोन पेश करना शुरू कर दिया। एप्पल और ब्लैकबेरी को छोड़ दें तो नोकिया, सोनी और सैमसंग सहित लगभग सभी कंपनियां 5.5 इंच या इससे भी ज्यादा बड़ी स्क्रीन के साथ फोन लाॅन्च कर चुकी हैं।  आज मोबाइल फोन बाजार पर आप नजर डालेंगे तो सबसे पहले तो यह पाएंगे कि कीपैड व...

बड़ा डिसप्ले बड़े काम का

कभी बड़े-बड़े कीपैड के सामने छोटी सी स्क्रीन दिखती ही नहीं थी लेकिन आज स्क्रीन के बढ़ते साइज ने फोन से कीपैड को ही गायब कर दिया है। बड़ी स्क्रीन वाले फोन के बढ़ते ट्रेंड पर मुकेश कुमार सिंह की एक रिपोर्ट। मोबाइल फोन को लेकर अक्सर किसी न किसी से हमारी चर्चा होती रहती है। एक दिन एक महोदय हमारे आॅफिस में आए और मोबाइल तकनीक पर उन्होंने जिक्र शुरू कर दिया। मोबाइल ट्रेंड की बातें हुईं, टच स्क्रीन पर भी चर्चा की गई और बाद में प्रोसेसर व रैम तक का जिक्र आया। ये साधरण बातें थीं जो रोज हुआ करती थीं लेकिन एक मोबाइल ट्रेंड के बारे में उन्होंने कहा कि सर पंद्रह साल पहले का चलन एक बार फिर से मोबाइल में देखने को मिल रहा है। मैंने भी जानने में उत्सुकता दिखाई।  पूछा- वह क्या? उन्होंने कहा- जब भारत में फोन नया-नया आया था तो लोग उसे हाथ में लेकर चलते थे और दिखाते थे कि मेरे पास मोबाइल है। बीच में यह चलन खत्म हो गया था। परंतु हाल के दिनों में आप फिर से देख सकते हैं। लोग मोबाइल फोन दिखाने लगे हैं कि देखो मेरे पास फलां ब्रांड का मोबाइल फोन है। अब मोबाइल ज्यादा स्टाइलिश ह...

मोबाइल रिव्यू : नोकिया लुमिया 1320

ताकत और स्टाइल का बेजोड़ संगम।   कुछ माह पहले फैबलेट श्रेणी में नोकिया ने दो फोन लुमिया 1320 (Nokia Lumia 1320) और लुमिया 1520 ( Nokia Lumia 1320 ) को पेश किया था। 1520 जहां बेहद ही महंगा फोन है। वहीं 1320 को कंपनी ने कम रेंज में पेश किया है। 6 इंच (6")  की डिसप्ले में फिलहाल भारत में मात्रा दो ही डिवायस हैं जो विंडोज आॅपरेटिंग (windows Phone) के साथ उपलब्ध हैं जबकि एंडराॅयड (Android) में सैमसंग (Samsung) और सोनी (Sony) के अलावा भी कुछ फोन उपलब्ध हैं। परंतु सवाल यही है कि क्या विंडोज आॅपरेटिंग आधारित ये डिवायस इतने दमदार हैं कि फैबलेट श्रेणी में एंडराॅयड के चक्रव्यूह को तोड़ सकें। इस अंक में हमने नोकिया लुमिया 1320 का परीक्षण किया है। सबसे पहले नजर डालते हैं फोन के लुक पर। खूबी शानदार क्वालिटी। बजट विंडोज पफैबलेट। फ्री एप्लिकेशन। खामी थोड़ा बड़ा। डुअल कोर प्रोसेसर। 5.0 मेगापिक्सल कैमरा।    लुक बड़ी स्क्रीन का यह डिवायस देखने में स्टाइलिश और बेहतर है। लुक के मामले में कहा जा सकता है कि लुमिया 1320 लुमिया ( (Nokia Lumia 1320 ) 1520 ( (Nokia Lu...

एचटीसी डिजायर 700 की कीमत घटी

कुछ समय पहले एचटीसी (HTC) ने डिजायर 700 (Desire 700) बाजार में लाॅन्च किया था उस समय उसकी कीमत 33,050 रुपए थी। किंतु इसकी कीमत 11,551 रुपए घटकर अब 21,499 रुपए हो गई है। जो कि एचटीसी उपभोक्ताओं के लिए काफी अच्छी बात कही जा सकती है। एचटीसी डिजायर 700 के फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें 5.0 इंच का डिसप्ले है। 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। फोन में 8.0 मैगापिक्सल कैमरा रियर कैमरा तथा 2.1 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरे की सुविधा दी गई है।  डिजायर 700 में 1जीबी रैम तथा 8जीबी इंटरनल स्टोरेज के अतिरिक्त 64जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी की सुविधा के लिए माइक्रोएसडी कार्ड भी दिया गया है। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.1.2 जेलीबीन पर आधारित डिजायर 700 में कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर ब्लूटूथ, वाईफाई, जीपीएस, जीपीआएस तथा 3जी का उपयोग किया जा सकता है।  एचटीसी डिजायर 700 की कीमत कम होने के बाद इसे मोबाइल बाजार में कई अन्य डिवाइस से भी टक्कर मिल सकती है। जिनमें सैमसंग ग्रैंड 2, नोकिया लुमिया 1320 तथा ब्लैकबैरी जेड 10 महत्वपूर्ण हैं।