Skip to main content

Posts

Showing posts with the label online payment

मैरू कैब अब गूगल प्ले पर उपलब्ध

भारत में अत्यधिक लोकप्रिय कैब कंपनी मैरू ने अब गूगल नाउ (Google Now) के साथ साझेदारी की है जिसके बाद उपभोक्ता इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर आसानी से उपयोग कर सकते हैं।  उपभोक्ता मैरू कैब मोबाइल एप्लिकेशन (Mobile Application) को डाउनलोड कभी भी कहीं भी इसकी बुकिंग आदि से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  यह एप्लिकेशन अपने पैसेंजर को पिकअप का रिमाइंडर भी सेंड करेगा।  मैरू कैब (Meru Cabs) मोबाइल एप्लिकेशन एंडराॅयड फोन उपभोक्ताओं के लिए गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर मुफ्त उपलब्ध है।  अब आईपैड के लिए मोबाइल वॉलेट एप मैरू कैब के चीपफ मार्केटिंग आॅफिसर रथिन लहिरी का कहना है कि ‘मैरू कैब हमेशा अपने उपभोक्ताओं के लिए इनोवेटिव तकनीक का उपयोग करती है तथा गूगल एप के साथ साझेदारी के बाद उपभोक्ताओं को अब बेहतरीन क्वालिटी के साथ कैब का अनुभव प्राप्त होगा। हम काफी खुश हैं क्योंकि मैरू कैब अब गूगल प्ले पर उपलब्ध होने वाली पहली भारतीय कैब सर्विस बन गई है।’  इस एप्लिकेशन में आप केवल एक टच कैब बुकिंग करने के अलावा अपनी कैब की ट्रेकिंग भी ...

पेयूमनी से और आसान हुई पेमेंट

भारतीय आॅनलाइन पेमेंट सोल्यूशन (Payment Solution) साइट पेयू मनी (PayUmoney) ने उपभोक्ताओं के लिए नया आॅप्शन ‘पे विद पेयूमनी बटन’ (Pay with Paymoney Button) लाॅन्च किया है। जिसके माध्यम से आप बिना किसी झंझट के केवल एक ही क्लिक (Click) के द्वारा आसानी से शाॅपिंग (shopping) कर सकते हैं। पेयूपैसा नहीं अब पेयूमनी पेयू इंडिया (Pay India) के को-फाउंडर एंड सीईओ का कहना है कि ‘पेयूमनी बटन पर क्लिक करने पर यह विक्रेता व उपभोक्ता से जुड़ी पूरी जानकारी रखकर आपको सुरक्षित भी रखता है। साथ ही इसमें आप बिना किसी स्टेप को फाॅलो करे आसानी से फीस स्टेप तक पहुंच कर पेमेंट कर सकते हैं। पे विद पेयूमनी मोबाइल तथा इंटरनेट दोनों ही उपभोक्ताओं के लिए खास अनुभव होगा।’  

गेटइट बाजार: अब पेमेंट करना आसान

गेटइट बाजार (getitbazar) ऑनलाइन साइट भारत में शॉपिंग के एक बेहतर अनुभव के लिए जानी जाती है। जहां उपयोग की किसी भी वस्तु की शॉपिंग की जा सकती है। इसे एक ऐसा बाजार भी कहा जा सकता है जो कि जिसमें विभिन्न प्रकार के स्टोर्स सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त इस साइट के माध्यम से खरीददार कुछ सर्च करने के अलावा किसी वस्तु की तुलना व मोलभाव भी कर सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग (online shopping) के वक्त कई बार खरीददार को पेमेंट की समस्या का सामना करना पड़ता है और इसी समस्या को हल करने के लिए व अपने उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गेटइट बाजार ने पेमेंट का आसान तरीका लॉन्च किया है। कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए नए ट्रांजेक्शन सर्विस (Transaction service) के माध्यम आप भारत में कभी भी कहीं भी आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। इसमें आप ई-कॉमर्स वेबासाइट (E-commerce), टेलीसेल्स डिपार्टमेंट (Telesales department) , मोबाइल एप्लिकेशन और फेसबुक पेज के माध्यम से आसानी से पेमेंट के अलावा डिलीवरी भी ले सकते हैं। एक समय के लिए इंटीग्रेशन फीस केवल 15,000 रुपए है। साथ ही यह सुविधा भी दी गई है कि सफलतापू...

पेयूपैसा नहीं अब पेयूमनी

ऑनलाइन पेमेंट सॉल्यूशन कंपनी पेयू इंडिया (Payu India) ने अब अपना पेमेंट लिंक बदलकर पेयूपैसा (Payupaisa) से पेयूमनी (Payumoney) कर दिया है।  इस बदलाव के बारे में कंपनी का कहना है कि वेबसाइट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और इसे अंतर्राष्ट्रिय स्तर तक पहुंचाने के लिए यह जरूरी है। पैसा भारतीय करंसी को दर्शाता है किंतु मनी के अंतर्गत सभी करंसी को महत्व मिलता है।  इस लिंक का केवल नाम बदला गया है बाकी अकाउंट डिटेल और ट्रांजेक्शन (Transaction) इत्यादि की प्रक्रिया पहले जैसी ही हैं इसमें किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेयूमनी की शुरूआत अक्टुबर 2011 में की गई थी जिसके द्वारा बेहतर व विश्वसनीय ऑनलाइन पेमेंट (Online payment) की सुविधा उपलब्ध् कराई जाती है।  ऑनलाइन उपयोग की जाने वाली किसी भी प्रकार की सुविधा के लिए पेयूमनी द्वारा आसानी से पेमेंट की जा सकती है।