सैमसंग गैलेक्सी एस (Samsung Galaxy S) सीरीज अपने बेहतरीन फीचर और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। कंपनी का यह फ्लैगशिप फोन होता है और एक साल में कंपनी गैलेक्सी एस सीरीज में एक ही फोन लाॅन्च करती है। यही वजह होता है कि एस सीरीज के फोन काफी महंगे होते हैं। इस साल भी कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी एस5 को भारतीय बाजार में उतारा था जो 50 हजार के बजट में लान्च किया गया था। परंतु कुछ उपभोक्ता ऐसे भी हैं जो कम बजट में एस सीरीज को खरिदने की उम्मीद रखते हैं और फोन की कीमत कम होने का इंतजार करते हैं। उन उपभोक्ताओं की जरूरत को पूरी करने के लिए कंपनी ने गैलेक्सी एस5 (#Samsung Galaxy S5) का छोटा संस्करण एस5 मिनी (Samsung Galaxy S5 mini) को भारतीय बाजार में पेश किया है। सैमसंग गैलेक्सी एस5 को जहां 50 हजार की बजट में लाॅन्च किया गया था। वहीं एस5 मिनी की कीमत 26,499 रुपए है। फोन लाॅन्च के बारे में सैमसंग इंडिया के वायस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग, मोबाइल एंड आईटी असीम वारसी कहते हैं, ‘सैमसंग हमेशा से ही कुछ नया और बेहतर करने में विश्वास रखता है और कुछ नया करने के लिए हमें हमारे उपभोक्ता ही प्रेरित कर...