बहुत सालों बाद फिर वह मौका आया जब असूस (Asus) का कोई फोन देखने को मिला। वर्ष 2008-09 में कंपनी फोन को लेकर काफी सक्रिय थी लेकिन बीच के सालों में असूस के मोबाइल फोन गायब हो गए थे। हालांकि इस दौरान कंपनी के कई टैबलेट (Tablet) और लैपटाॅप (Laptop) देखने का मौका मिला था लेकिन मोबाइल (Mobile) फोन के लिए यह लंबा इंतजार फोन के प्रति उत्सुकता को बढ़ा रहे थे। यह मालूम था कि आसूस जेनफोन (Asus Zenfone) भारत में लाने वाला है और वह इंटेल (Intel) के प्रोसेसर पर उपलब्ध होगा लेकिन फिर भी फोन से कई आशाएं थी। जैसा कि हम बात कर चुके हैं कि आसूस के फोन पहले भी हमने देखा है और उस वक्त भी कंपनी के फोन काफी अडवांस और बेहतर क्वालिटी के होते थे। यही आशा हम आसूस के नए फोन से भी कर रहे थे। पहली झलक अंततः डब्बा खुला और असूस जेनफोन 5 (Asus Zenfone 5)हमारे हाथों में था। काले और सफेद रंग के संयोग से बना यह फोन बिल्ट क्वालिटी के मामले में हमारी आशाओं पर खरा उतरने में सक्षम था। पाॅलीकाॅर्बोनेट की इसकी बाॅडी और मुख्य पैनल पर 5.0 इंच का चमचमाती स्क्रीन, एक अलग अहसास करा ...