Skip to main content

Posts

Showing posts with the label fliokart

माइक्रोमैक्स का टर्बो मिनी

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने कैनवस सीरीज में ए200 कैनवस टर्बो मिनी A200 Canvas Turbo mini) लॉन्च किया है। कुछ माह पहले कंपनी ने कैनवस टर्बो को लॉन्च किया था यह उसी का छोटा संस्करण है।  फिलहाल यह फोन केवल ऑनलाइन साइट फ्लिपकर्ट डॉट कॉम पर प्री बुकिंग के लिए उपलब्ध् है। काले, नीले और सफेद रंगो में उपलब्ध् इस फोन की कीमत 14,490 रुपए है।  ए200 कैनवस टर्बो मिनी के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है और और बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए 8.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा व 5.0 मैगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।  4.7 इंच की आईपीएस स्क्रीन, 1जीबी रैम तथा 4जीबी इंटरनल मैमोरी के अतिरिक्त इसमें 32 तक एक्पेंडेबल मैमोरी की सुविधा दी गई है।  पावर बैकअप के लिए 1800 एमएएच की बैटरी है तथा कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर 3जी, यूएसबी, ब्लूटूथ और वाईफाई जैसे फीचर्स शामिल हैं।  वहीं फोन में कुछ प्रीलोडेड एप्लिकेशन भी दिए गए हैं जैस-...