Skip to main content

Posts

Showing posts with the label play store

एप्लिकेशन रिव्यू: गब्बर द लीजेंड

डराएगा नहीं, गुदगुदाएगा गब्बर। हिंदी सिनेमा (Bollywood) के सबसे खतरनाक विलेन का जिक्र जब भी आता है, गब्बर (Gabbar Singh) का नाम उसमें सबसे पहले होता है। गब्बर की हंसी। गब्बर के डायलाॅग और गब्बर का अंदाज। फिल्म शोले (#Sholay) भले ही बहुत पुरानी हो लेकिन आज के बच्चे भी गब्बर से खौफ खाते हैं। परंतु हम जिस गब्बर की बात करने जा रहे हैं वह आपको डराएगा नहीं, बल्कि गुदगुदाएगा। मोबाइल एप्लिकेशन गब्बर द लीजेंड (Gabbar The Legend) को बहुत हद तक टाॅकिंग टाॅम की तरह बनाया गया है लेकिन इसमें कई फीचर जोड़े गए हैं। इस एप्लिकेशन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको गब्बर को देखते ही हंसी आ जाएगी। गब्बर की बड़ी सी नाक और छोटी-छोटी आंखें आपको हंसने पर मजूबर कर देंगी। अगर फिल्म शोले (Sholay) में गब्बर (Gabbar) को जी भर के पीटने की आपकी आशा अधूरी रह गई हो तो यहां आप पूरी कर सकते हैं। गब्बर को आप तमाचे, घूंसे और यहां तक की बिजली का शाॅक भी दे सकते हैं। गब्बर के पेट को सहलाने पर वह हंसता है और यदि आप लगातार सहलाते हैं तो वह अपनी वास्तविक हंसी हह हह हह हहहह हहहहह आ थू के साथ खत्म करता है। यह ...

गेम रिव्यू : कोचादियान

रजनीकांत स्टाइल अब मोबाइल पर। सुपरस्टार रजनीकांत (#Rajnikanth) के बारे में कौन नहीं जानता। वे न सिर्फ अपने एक्शन (Action)और स्टाइल के लिए मशहूर हैं बल्कि अलग-अलग तरह के लुक के लिए भी उन्हें जाना जाता है। हाल में रिलीज उनकी  फिल्म कोचादियान (#Kochadaiiyaan) में फिर से ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला। फिल्म में रजनीकांत (Rajnikanth) एक राजा की भूमिका में हैं जिसे अपने दुश्मनों से लोहा लेना है। मोबाइल गेम कोचादियान (Kochadaiiyaan)) भी इसी पटकथा पर आधारित है। गेम में रजनीकांत रणधीरन के रोल में हैं और उन्हें दुश्मनों पर विजय पानी है और उनके इस कार्य में मदद करनी है आपको। दुश्मनों से लोहा लेने के लिए आपके पास तीर धनुष होगा। आपके पास तीर सीमित हैं ऐसे में बेहद ही संभालकर चलाना है। गेम फ्रीमियम माॅडल पर आधारित है। आप चाहें तो तीर खरीद सकते हैं और अपने धनुष को भी अपग्रेड कर सकते हैं। आप जितने दुश्मनों को मारेंगे उतने ही प्वाइंट मिलेंगे। गेम में शुरुआत से ही मार और नरसंहार का दौर जारी होगा। एक-एक कर दुश्मन आप पर हमला करेंगे उनके पास भी तीर धनुष ही होगा। उनके वार से बचने क...