छोटे बजट में बड़े फीचर। स्मार्टफोन हो या फीचर फोन हर क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय निर्माताओं को कुछ भारतीय निर्माताओं से टक्कर मिल रही है। इन कुछ भारतीय निर्माताओं में एक नाम सेलकाॅन (#celkon) का भी है। सेलकाॅन ने कम रेंज में स्मार्टफोन कैंपस ए40 (#celkon A40) पेश किया है। सेलकाॅन कैंपस ए40 भारतीय बाजार में सफेद, ब्लू और पीले रंग में उपलब्ध है। हमने पीले रंग के फोन का परीक्षण किया। नया रंग 4.0 इंच स्क्रीन के साथ पेश किया गया यह डिवायस आसानी से हथेली में समाने योग्य है। वहीं स्क्रीन डिसप्ले चमकदार है। थोड़े घुमावदार होते तो बेहतर होता। ऊपरी पैनल पर पावर बटन और साइड पैनल में वाॅल्यूम राॅकर के अलावा कोई भी हार्डवेयर बटन नहीं है। स्क्रीन के नीचे ही तीन टच बटन हैं। एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन आधारित यह डिवाइस उपयोग में आसान है और टच रिस्पाॅन्स भी बेहतर है। ए40 में ब्लैकबेरी मैसेंजर, ट्रूकाॅलर और नोटबुक जैसे एप्लिकेशन (#application) प्रीलोडेड हैं। इसके अलावा ओएलएक्स (#OLX) और तेज ब्राउंजिंग (#browsing) के लिए ओपेरा ब्राउजर दिया गया है। शानदार परफा...