यदि आपको खाली समय में पढ़ना पसंद है तो अब ब्लैकबैरी बुक लवर एप्लिकेशन लेकर आया है जिसके द्वारा आप अपने खाली समय में पढ़ने के शोक को पूरा कर सकते हैं। इस एप्लिकेशन में उपयोग किए गए फीचर्स Bookly Free - Ultimate eBook Reader and Downloader बुकली फ्री :- इस फीचर्स के अंतर्गत लगभग हर विषय जैसे जियोग्राफी, इतिहास, कुकिंग, मेडिकल, हेल्थ, सोशल व कंप्यूटर आदि पर आधारित किताबें दी गई हैं जिन्हें आप डाउनलोड कर पढ़ सकते हैं। यह फीचर बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध है। Backpack - Pocket client+ बैकपैक पाॅकेट+ :- इस फीचर को आप आपनी सोशल नेटवर्किंग साइट से शेयर करने के अलावा इसे सेव कर कभी भी पढ़ भी सकते हैं। इसके लिए उपयोगकर्ता को 50 रुपए का भुगतान करना होगा। Reading Glasses रीडिंग ग्लासेस:- एप्लिकेशन में उपलब्ध रीडिंग ग्लासेस के माध्यम से उपयोगकर्ता आसानी से जूम इन और जूम आउट जैसे आॅप्शन का इस्तेमाल कर सकता है। इसकी कीमत भी 50 रुपए है। Kobo कोबो:- इसके द्वारा ईबुक एप को डाउनलोड कर लगभग 3.5 मिलियन आॅप्शन का उपयोग किया जा सकता है जिसमें बेस्...