ईकाॅमर्स साइट फ्लिपकार्ट (flipkart) ने डिजीफ्लिप एक्सटी911 टैबलेट प्रो (Digiflip XT911 Pro) भारतीय बाजार में उतारा है। इंटेल चिपसेट (Intel Chipset) के साथ पेश किया गया यह डिवायस कई अन्य खासियतों से भी लैस है। परंतु क्या इसमें इतना दम है कि इस रेंज में उपलब्ध् असूस और सैमसंग जैसे ब्रांडों को टक्कर दे सके। क्यों खरीदें टैबलेट का हाईडेफिनेशन डिसप्ले बहुत अच्छा है। इसके साथ ही डिजाइन के मामले में भी शानदार कहा जाएगा। क्यों न खरीदें अच्छे हार्डवेयर के बाद फोन की बैटरी बैकअप साधारण है। पुराना एंडराॅयड भी बड़ी कमी है। प्रो स्टाइल टैबलेट देखने में बेहद ही स्टाइलिश है और क्वालिटी भी अच्छी है। सफेद रंग में उपलब्ध इस डिवाइस का मुख्य और पिछला दोनों पैनल ग्लास के बने हैं। नोकिया एक्स 2: एंडराॅयड की दीवार पर विंडोज का रंग टैबलेट के साइड पैनल में सिल्वर रंग के मैटल और काले रंग के प्लास्टिक का संयोग मिलेगा। कुल मिलाकर डिजाइन अच्छा है लेकिन कमी यह कही जा सकती है कि मुख्य और पिछले दोनों पैनल में उंगलियों के निशान बहुत जल्दी दिखाई देने लगते हैं। वहीं हाथ में पक...