Skip to main content

Posts

Showing posts with the label HTC Desire 510

एचटीसी ने पेश किया डिजायर 510

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी (HTC) ने डिजायर पोर्टफोलियों में एक और स्मार्टफोन को शामिल करते हुए डिजायर 510 (Htc Desire 510) पेश किया है।  फिलहाल कंपनी ने इस फोन की कीमत से जुड़ी कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई है किंतु उम्मीद है कि यह एचटीसी के बजट फोन (Budget phone) के रूप में उपलब्ध होगा।  एचटीसी डिजायर 510 में स्नैपड्रेगन 410 चिपसेट के साथ 4जी एलटीई (4G LTE) की सुविधा दी गई है। डिजायर 510 कंपनी का पहला 64 बिट्स वाला स्मार्टफोन है।  फोन के अन्य तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें आॅन स्क्रीन नेविगेशन (Screen Navigation) के साथ 4.7 इंच का डिसप्ले है तथा वजन मात्र 158 ग्राम है।  एचटीसी डिजायर 510 एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android kitkat) पर आधारित है तथा फोन में एचटीसी सींस यूआई (Htc Sense UI) और ब्लिंगफीड (Blinkfied) जैसे आधुनिक फीचर का उपयोग किया गया है।  वहीं मैमोरी के लिए 1 जीबी रैम तथा 8 जीबी स्टोरेज के अतिरिक्त माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 128 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए 5....

मोबाइल रिव्यू : एचटीसी डिजायर 501

नया लुक पुराना अहसास। एक समय था जब डुअल सिम फीचर स्मार्टफोन के साथ उपलब्ध नहीं होता था। आज भी कई ब्रांड हैं जिनके स्मार्टफोन सेग्मेंट में कोई भी फोन डुअल सिम नहीं है। परंतु एचटीसी (#HTC) स्मार्टफोन (#smartphone) में आज डुअल सिम के अलावा कुछ बनाती ही नहीं। कंपनी के पोर्टफोलियो में उपलब्ध लगभग सभी स्मार्टफोन डुअल सिम में ही हैं। हाल में कंपनी ने डुअल सिम के तहत तीन फोन डिजायर 501 (HTC Desire 501) , 601 ( HTC Desire 601 ) और 700 ( HTC Desire 700 ) को उतारे हैं। इस अंक में हमने डिजायर 501 (Desire 501) का परीक्षण किया।  खूबी नया स्क्वाॅयर पैटर्न डिजाइन। एनएफसी। बीट्स आॅडियो।   खामी पुराना आॅपरेटिंग। डुअलकोर प्रोसेसर । ब्लिंग फीड नदारद । लुक आज जहां सभी एंडराॅयड फोन एक जैसे दिखाई देते हैं वैसे में एचटीसी फोन को देखकर लगता है कि हां कंपनी डिजाइन के मामले में गंभीर है। एचटीसी वन (HTC One) और वन मिनी ( HTC One Mini ) में भी डिजाइन को लेकर जहां नए प्रयोग देखने को मिले थे वहीं इस फोन में कुछ नया है। फोन का मुख्य पैनल तो वैसा ही है जैसा कि अन्य एचटीसी ...