Skip to main content

Posts

Showing posts with the label nokia asha 502

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं नोकिया (Nokia) का स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं जिसमें इंटरनेट (Internet) ब्राउजिंग आसानी से की जा सके। फिलहाल मैं जोलो ए500एस (Xolo A500S) उपयोग कर रहा हूं और इसमें इंटरनेट काफी धीरे कार्य करता है। मैं चाहता हूं कि आप मुझे नोकिया का अच्छा फोन बताएं जिसमें इंटरनेट बेहतर स्पीड में कार्य करे। मेरा बजट 4,000 से 5,000 रुपए तक है।  -अरुण चैहान  मैं आपको नोकिया आशा 502 (Nokia Asha 502) लेने की सलाह दूंगा जिसमें कि नोकिया का एक्सप्रेस ब्राउजर (Express Browsing) है। जो कि तेज गति से कार्य करता है। इसके अलावा वेब पेज पर कितनी जल्दी पेज ओपन होता है यह आपके इंटरनेट कनेक्शन (Internet connection) पर निर्भर करता है।

आस्कमी एप नोकिया आशा पर उपलब्ध

 आप अपने आस पास के रेस्टोरेंट, एटीएम, स्पा, जिम आदि के बारे में पता करना चाहते हैं तो अब केवल एक एप्लिकेशन आस्कमी (Askme) पर क्लिक कर आसानी से पता कर सकते हैं। इस सुविधा का उपयोग नोकिया के आशा सीरीज फोन आशा 501 और आशा 502 उपभोक्ता कर सकते हैं।  नोकिया द्वारा कम बजट में लॉन्च किए आशा (Nokia Asha) सीरीज फोंस में कई फीचर्स का उपयोग किया गया है। उपभोक्ता अब इसमें आस्कमी एप्लिकेशन की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं।  आस्कमी एप्लिकेशन के द्वारा सूचना, समाचार, कॉलेज, कैफे, डॉक्टर, थियेटर आदि जैसी कई जानकारियां एक ही जगह से प्राप्त हो जाती है।  देश में लगभग 65 प्रतिशत लोग मोबाइल फोन के माध्यम से काफी कुछ सर्च करते हैं। यही वजह है कि नोकिया ने अपने आशा सीरीज में इस सुविधा को मुहैया कराया ताकि उपभोक्ता इससे वंचित न रहें।  इस एप्लिकेशन को उपभोक्ता इस लिंक द्वारा डाउनलोड कर उपयोग कर सकते हैं। Fixed web browser:   http://store.nokia.com/content/487606 Nokia mobile browser:   http://store.ovi.mobi/content/487606