Skip to main content

Posts

Showing posts with the label xolo touch omega

5 दिसंबर को लाॅन्च होगा जोलो ओमेगा स्मार्टफोन

हाल ही में जोलो (Xolo) ने वूडन डिजाइन वाला जोलो क्यू1020 (Xolo Q1020) लाॅन्च किया था जो कि आधुनिक तकनीक से लैस होने के साथ ही दिखने में काफी आकर्षक भी था। अपने इसी इनोवेशन (Innovation) को बरकरार रखते हुए जोलो जल्द ही ओमेगा (Omega) स्मार्टफोन लाॅन्च करने वाली है। जिसकी जानकारी जोलो ने अपने आॅफिशियली ट्विट के माध्यम से दी है। वुडन डिजाइन के साथ आया जोलो क्यू1020 जोलो द्वारा ट्विटर (Tiwtter) ( #TouchOmega )  पर दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी 5 दिसंबर को टच ओमेगा स्मार्टफोन लाॅन्च करने वाली है। फिलहाल कंपनी के आॅफिशियल साइट पर ओमेगा के तकनीकी पक्ष व कीमत से जुड़ी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। जोलो ने की कुछ डिवाइस की कीमत में कटौती केवल कमिंग सून (Coming Soon) के साथ जोलो टच ओमेगा लिंक दिया गया है जहां उपभोक्ता रजिस्ट्रेशन (Registration) कर टच ओमेगा जीत सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह फोन जोलो का बेहतरीन इनोवेशन वाला डिवाइस होगा।