Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Best apps for android

Apps Review: याहू न्यूज डाइजेस्ट, न्यूज का ढेर नहीं सिर्फ खास खबर पर होगी नजर

इंटरनेट (#internet) के आने से लोगों को सूचना की आजादी मिल गई है। वहीं मोबाइल (#mobile)ने इस सूचना को सर्व सुलभ बना दिया है। परंतु इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि इंटरनेट पर न्यूूज (#News) की तो भरमार है लेकिन आज बिना काम की खबरें ज्यादा हैं। कई लोग हैं जो चाहते हैं कि कम और अच्छी खबरें मिलें। याहू न्यूज डाइजेस्ट (#YahooNewsDigest) ऐसा ही एप्लिकेशन है। विदेशों में याहू (#yahoo) का यह एप्लिकेशन बेहद लोकप्रिय था लेकिन भारत में हाल में लाॅन्च किया गया है। एप्लिकेशन में अच्छी बात यह है कि आपको एक दिन में सिर्फ दो बार खबरें भेजी जाएंगी। ये खबरें लगभग हर क्षेत्रा से होंगी। जैसे राजनीति, मनोरंजन, खेल और विज्ञान। सैमसंग गैलेक्सी नोट 4 : बड़े बजट के साथ और बड़ा हुआ नोट  खबर के साथ ही उससे सम्बंधित फोटो गैलरी (#Photo Gallery) और वीडियो (#Video) भी उपलब्ध होता है जो इसे और रोचक बनाते हैं। खबरों को आप एक के बाद एक स्वाइप करके पढ़ सकते हैं या फिर मुख्य पेज पर जाकर चुनाव कर सकते हैं कि किसे पहले पढ़ना है।  आम तौर पर देखा जाता है कि इंटरनेट या खास तौर...

प्रिंट पर दिखेगा डिजिटल कंटेंट

Apps Review आॅग्यूमेंटेंड रियालिटी को अगर मोबाइल फोन का जादू कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा। आम इनसान के लिए समझ से परे है यह तकनीक। कैमरा जिस चीज पर रखो वह उसके बारे में जानकारी देता है। कैमरा जिधर घूमते हैं वह उसके आस-पास के रेस्टोरेंट, एटीएम और शाॅपिंग स्थान से संबंधित जानकारी प्रदान कर देता है। परंतु अब यह जादू एक नया खेल दिखाने वाला है। इसके माध्यम से किसी तस्वीर को स्कैन कर कैमरा गाने सुनाएगा और वीडियो दिखाएगा। इतना ही नहीं, आपको यह आॅन लाइन शाॅपिंग भी कराएगा। हाल में ब्लिपर एप्लिकेशन को भारत में लाॅन्च किया गया है। आॅग्यूमेंटेंड रियालिटी फीचर पर  आधारित यह एप्लिकेशन कई खासियतों से लैस है। साधरणतः यह एक ब्राउजर है। इसे आॅन कर जैसे ही आप किसी तस्वीर या किसी कोड पर कैमरा रखते हैं यह उसे स्कैन कर उससे संबंधित कई चीजों को आपके सामने पेश करता है। इतना ही नहीं, साधरण फोन पर भी यह तस्वीरों को 3डी माध्यम से प्रदर्शित करता है।  जैसे आप पेप्सी के कैन या हेंज टोमाटो कैचप को स्कैन करते हैं तो उससे संबंधित जानकारी के अलावा कई अलग तरह...

ट्रेंस: बच्चों का प्ले स्कूल

Game review: ट्रेंस   आज गली-मुहल्ले में हर कोने पर एक प्ले स्कूल खुला है। वहां बच्चों को कई तरह की चीजें सिखाई जाती हैं। यह सब सुनने में तो अच्छा लगता है लेकिन जब भारी-भरकम शुल्क चुकाना होता है तब होश उड़ जाते हैं। परंतु आप थोड़ी सी कोशिश करें तो प्ले स्कूल से बेहतर शिक्षा आप अपने बच्चों को घर में ही दे सकते हैं। डिजिटल कंटेंट की आज भरमार है और उनके लिए भारी भरकम शुल्क की भी आवश्यकता नहीं है। ऐसा ही एप्लिकेशन है ट्रेंस। दुश्मनों की बजेगी बैंग-बैंग। इस एप्लिकेशन के माध्यम से बच्चे खेल-खेल में बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसमें पढ़ाने के लिए बहुत कुछ नहीं है लेकिन बच्चों को एक्टिव बनाने के लिए कई चीजें दी गई हैं। एप्लिकेशन की शुरुआत में एक ट्रेन है जिसमें ट्रेन का ड्राइवर आकर बैठता है। अब यहां से शुरू होता है काम। इस एप्लिकेशन में कई कार्य दिए गए हैं और बच्चों को उस कार्य को पूरा करना है। साथ ही, ट्रेन को भी कंट्रोल करना है।    ट्रेन में आपको हाॅर्न बजाने से लेकर उसे गीयर देने तक का कार्य करना है। सबसे पहले आपको कोच का चुनाव करना होता है। जिस तरह के कोच का...

दुश्मनों की बजेगी बैंग-बैंग।

Games Review: बैंग-बैंग स्टाइलिश ऋतिक (hritik roshan) और खूबसूरत कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अभिनीत फिल्म बैंग-बैंग पर्दे पर धमाल मचा रही है तो मोबाइल पर भी इसे कम नहीं आंका जा सकता। वाॅलपेपर, वीडियो और गानों के बाद मोबाइल गेम बैंग-बैंग (Bang Bang) भी लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। एंडराॅयड फोन के लिए उपलब्ध यह गेम मुफ्त है।  बैंग-बैंग फिल्म आधारित इस गेम का फिल्म की पटकथा से कुछ खास वास्ता नहीं है। हां, हीरे का जिक्र जरूर है जिसके इर्द-गिर्द फिल्म घूमती है। इसका मुख्य उद्देश्य ऋतिक रोशन की लोकप्रियता को भुनाना है। पूरे गेम में आपको ट्टतिक रोशन ही नजर आएंगे। बैंग-बैंग गेम में आपको तीन मिशन पूरे करने हैं। इन तीनों मिशन में कई भाग होंगे। वहीं एक मिशन को पूरा करने पर ही आप दूसरा खेल सकते हैं। अब बात करते हैं गेम की शुरुआत की। पहले भाग में आपको दुश्मनों से फाइटिंग करनी है। फाइटिंग के लिए दो बटन दाएं अंगूठे के पास मिलेंगे। एक से फैट (मुक्का) मारेंगे जबकि दूसरे से स्टाइलिश अंदाज में पैर चलाते नजर आएंगे। ऋतिक रोशन को मूव करने के लिए बाएं हाथ के प...

गूगल के एंडराॅयड पर चलेगा याहू का जादू

मोबाइल एप्लीकेशन: याहू एविएट   इस साल याहू (Yahoo) ने कई मिलियन डाॅलर खर्च कर थम्सअप लैब को खरीदा था। याहू की यह सबसे बड़ी डील थी। उस वक्त लोगों के दिमाग में यही सवाल था कि आखिर क्या खास था जो कंपनी ने इतना पैसा चुकाकर थम्सअप लैब को खरीदा है। उस डील पर सभी सवालों का जवाब कंपनी ने अब देना शुरू कर दिया है। हाल में कंपनी ने याहू एविएट (Yahoo Aviate Launcher) नाम से मोबाइल लाॅन्चर पेश किया है जो गूगल के एंडराॅयड आॅपरेटिंग पर कार्य करता है।  यह लाॅन्चर बेहद ही खास है। इसके माध्यम से एंडराॅयड के यूजर इंटरफेस को और भी बेहतर बनाने की कोशिश की गई है। इसमें आप मेन्यू और होम पैनल को ज्यादा बेहतर तरीके से कस्टमाइज कर सकते हैं। वहीं जहां साधरण एंडाराॅयड फोन में मेन्यू में किसी एप्लिकेशन को ढूंढ़ना बेहद कठिन हो जाता है। वहीं इसमें बहुत अच्छी तरह व्यवस्थित किया गया है। इस (yahoo Aviate Launcher) लाॅन्चर में सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि एंडराॅयड की तरह इसमें पैनल के बाद पैनल और पैनल नहीं मिलेगा। बल्कि होम पैनल में आप अपने फैवरेट एप्स, इसके बाद दूसरे पैनल में कल...