Skip to main content

Posts

Showing posts with the label FM Radio

सनस्ट्राइक रेज अमेज लाॅन्च, कीमत-1,300 रुपए

हांगकांग आधारित सनस्ट्राइक टेलीकाॅम (Sunstrike Telecom) ने खूबसूरत डिजाइन में कम बजट (Low budget) का फीचर फोन रेज अमेज लाॅन्च किया है। फोन महत्वपूर्ण फीचर के साथ आकर्षक कीमत पर उपलब्ध होगा।  फोन की कीमत मात्र 1,300 रुपए है। जो कि हर श्रेणी के उपभोक्ताओं को पसंद आएगी। रेज अमेज (Rage Amaze) के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 2.4 इंच का डिसप्ले है तथा डुअल सिम (Dual sim) सपोर्ट उपलब्ध है।  कम कीमत में उपलब्ध इस फोन में भी उपभोक्ता सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक (Facebook) और याहू (yahoo) का आसानी से उपयोग कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए 1.3 मेगापिक्सल कैमरा मौजूद है जिस पर वीडियों रिकाॅर्डिंग (Video recording) का अनुभव लिया जा सकता है।  साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 16 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए फोन में जीपीआरएस (GPRS) और ब्लूटूथ (bluetooth) मौजूद है तथा अन्य फीचर्स के तौर पर फोन में एफएम रेडियो (FM Radio) और साउंड रिकाॅर्डर (Sound Recorder) भी दिए गए हैं। 

एसटीके ने पेश किया ब्लूटूथ स्पीकर

एसटीके (STK) ने भारतीय बाजार में ग्रूव्ज (Groovez) सीरीज में अपना नया प्रोडेक्ट ब्लूटूथ स्पीकर (Bluetooth speaker) लाॅन्च किया है। एसएमसी 970 (SMC 9700) ब्लूटूथ स्पीकर में बिना किसी वायर आदि की परेशानी के शानदार आवाज के साथ म्यूजिक का आनंद लिया जा सकता है। इस स्पीकर को उपभोक्ता ब्लूटूथ के माध्यम से अपने फोन या अन्य किसी भी डिवाइस से कनेक्ट कर उपयोग कर सकता है। इसमें खास बात यह है कि इसमें दिए मल्टिप्वाइंट (Multipoint) के द्वारा आप एक ही समय में दो डिवाइस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। वहीं इस स्पीकर में माइ क्रो फोन (Microphone) दिया गया है जो जिसके द्वारा उपयोग के समय भी आप अपना फोन रिसीव कर सकते हैं। स्पीकर के साउंड क्वालिटी बहुत ही शानदार है तथा यह 4 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम देने में सक्षम है। इस ब्लूटूथ स्पीकर में ब्लूटूथ वी 3.0+ईडीआर (Bluetooth v3.0+EDR) के अतिरिक्त 2.4जी-2.480 गीगाहर्ट्ज फ्रिक्वेंसी रेंज दी गई है तथा रेडियो की सुविधा के अलावा 10 मीटर तक ब्लूटूथ रेंज का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्पीकर का वजन मात्र 150 ग्राम है तथा आकार 75एमएम x 5...

ब्लैकबैरी जेड 3 लाॅन्च, कीमत- 15,990 रुपए

स्मार्टफोन बाजार में लगातार पिछड़ती ब्लैकबेरी (Blackberry) एक बार फिर से पलटवार करने को तैयार है। पिछले साल कंपनी के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा और स्मार्टफोन बाजार में लगातार पिछड़ती गई।  परंतु इस साल कंपनी ने जबरदस्त तैयारी के साथ जेड सीरीज में कम बजट के साथ जेड 3 भारत में लाॅन्च कर दिया है। ब्लैकबैरी जेड 3 को कंपनी ने 15,990 रुपए की कीमत के साथ लाॅन्च किया है।  इस फोन को सबसे पहले कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile world congress) के दौरान प्रदर्शित किया था।  फोन के लाॅन्च होने से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार ब्लैकबैरी कम बजट में फोन पेश कर सकता है ताकि बाजार में उपलब्ध अन्य फोनों को टक्कर दी जा सके।  वैसे इससे पहले ब्लैकबैरी के जेड सीरीज के फोन जहां 40,000 रुपए से ऊपर के थे वहीं कम कीमत के साथ जेड 3 का बाजार में आना अन्य ब्रांड के लिए वाकई प्रतिस्पर्धा साबित हो सकता है।  ब्लैकबैरी जेड 3 में सबसे खास बात यह है कि यह फोन ब्लैकबैरी 10 आॅपरेटिंग सिस्टम के वर्जन 10.2.1 पर आधारित है। जो कि बेहतर गति के साथ कार...

ब्लैकबेरी ओएस 10.2 क्यों है खास

ब्लैकबेरी ने नए बीबी10 आॅपरेटिंग के नए संस्करण 10.2 को पेश किया है। नए आॅपरेटिंग का अहसास और भी बेहतर हो गया है। ब्लैकबेरी की विशेषताओं के बारे में बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। ब्लैकबेरी का नाम सुनते ही जहन में काले रंग के क्वर्टी फोन की याद ताजा हो जाती है। हालांकि कंपनी के पोर्टफोलियो में कई टच स्क्रीन फोन थे बावजूद इसके क्वर्टी का वह अहसास लोग भूल नहीं पाए। 25 फरवरी 2013 को कंपनी ने भारत में ब्लैकबेरी जेड 10 माॅडल पेश किया। इसके माध्यम से कंपनी ने अपनी क्वर्टी वाली छवि बदलने की कोशिश की थी लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई।  टच स्क्रीन आधारित इस डिवायस को ब्लैकबेरी के नए आॅपरेटिंग ब्लैकबेरी 10 पर लाॅन्च किया गया था। नया आॅपरेटिंग पूरी तरह टच स्क्रीन सपोर्ट करने में सक्षम था। यही वजह है कि ब्लैकबेरी 10 आॅपरेटिंग पर लाॅन्च किए गए सारे फोन टच फीचर से लैस हैं।  परंतु शायद ब्लैकबेरी टच स्क्रीन फोन टाइपिंग का वह अहसास कराने में सक्षम नहीं थे जो उपभोक्ता क्वर्टी कीपैड वाले फोन में पा रहे थे। इसे देखते हुए कंपनी ने बीबी10 आॅपरेटिंग आधारित दो फोन को क्वर्टी से लैस भी कि...

इंटेक्स ने पेश किए मल्टिमीडिया स्पीकर

इंटेक्स (#intex) टेक्नाॅलोजी मोबाइल फोन बाजार में तीव्र गति से प्रगति कर रही है और तकनीकी के क्षेत्र में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान बना चुकी है।  अब कंपनी ने बाजार में दो मल्टिमीडिया स्पीकर आईटी-2440 एफएमयू ( IT-2440 FMU)  और आईटी-2465 एसएफयू ( IT-2460 SUF)  को लाॅन्च किया है। जो कि उपभोक्ताओं को म्यूजिक में अलग अनुभव कराने में सक्षम होंगे।  स्पीकर्स में स्लीक और मैगनेटिक शील्ड की बाॅडी दी गई है। इन स्पीकर्स में खूबसूरत डिजाइन के साथ ही बेहतर साउंड क्वालिटी का उपयोग किया गया है। साथ ही इन स्पीकर्स (#speaker) में एफएम (#FM) की भी सुविधा दी गई है।  इन स्पीकर्स को लैपटाॅप, डीवीडी प्लेयर और टीवी द्वारा आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। साथ ही कंपनी का कहना है कि इसमें दी गई साउंड क्वालिटी इतनी बेहतर है कि किसी कार्यक्रम आदि में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है जहां इसे रिमोट कंट्रोल द्वारा उपयोग कर सकते हैं। इनका उपयोग घर के अतिरिक्त आप अपने कार्य स्थल पर भी कर सकते हैं।  दोनों ही स्पीकर्स में यूएसबी के साथ 2.1 मल्टिमीडिया (#multim...

ब्लैकबेरी ओएस 10.2 क्यों है खास

ब्लैकबेरी ने नए बीबी10 आॅपरेटिंग के नए संस्करण 10.2 को पेश किया है। नए आॅपरेटिंग का अहसास और भी बेहतर हो गया है। ब्लैकबेरी की विशेषताओं के बारे में बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। ब्लैकबेरी का नाम सुनते ही जहन में काले रंग के क्वर्टी फोन की याद ताजा हो जाती है। हालांकि कंपनी के पोर्टफोलियो में कई टच स्क्रीन फोन थे बावजूद इसके क्वर्टी का वह अहसास लोग भूल नहीं पाए। 25 फरवरी 2013 को कंपनी ने भारत में ब्लैकबेरी जेड 10 माॅडल पेश किया। इसके माध्यम से कंपनी ने अपनी क्वर्टी वाली छवि बदलने की कोशिश की थी लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई।  टच स्क्रीन आधारित इस डिवायस को ब्लैकबेरी के नए आॅपरेटिंग ब्लैकबेरी 10 (बीबी10) पर लाॅन्च किया गया था। नया आॅपरेटिंग पूरी तरह टच स्क्रीन सपोर्ट करने में सक्षम था। यही वजह है कि ब्लैकबेरी 10 आॅपरेटिंग पर लाॅन्च किए गए सारे फोन टच फीचर से लैस हैं।परंतु शायद ब्लैकबेरी टच स्क्रीन फोन टाइपिंग का वह अहसास कराने में सक्षम नहीं थे जो उपभोक्ता क्वर्टी कीपैड वाले फोन में पा रहे थे। इसे देखते हुए कंपनी ने बीबी10 आॅपरेटिंग आधारित दो फोन को क्वर्टी से लैस भी किया...

जोश जेएम-2400: कीमत-1,499 रुपए

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जोश मोबाइल (Josh Mobiles) ने बाजार में अपना बजट फोन पेश किया है। जिसकी कीमत केवल 1,499 रुपए है।  जेएम-2400 (JM2400) के नाम से लॉन्च किए गए इस बार फोन में 3डी उपभोक्ता लाइव वॉलपेपर (live wallpaper) का उपयोग कर सकते हैं। जेएम-2400 में 2.4 इंच की स्क्रीन है।  अन्य महत्वपूर्ण फीचर्स के तौर पर फोन में मैमोरी कार्ड के द्वारा 8जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी का उपयोग किया जा सकता है।  ब्लूटूथ की भी सुविधा है जिसके माध्यम से म्यूजिक फाइल, फोटो और विडियो आसानी से ट्रांसफर किए जा सकते हैं। फोन में पावर बैकअप के लिए 2400 एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।  कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 600 मिनट का टॉकटाइम और 350 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देती है। साथ ही फोन में टॉर्च की भी सुविधा दी गई है।  यह फोन जीपीआरएस को सपोर्ट करता है इसके अलावा फोन में शामिल एफएम तथा बेहतरीन स्पीकर के द्वारा आप म्यूजिक का भी मजा ले सकते हैं। फोन इंग्लिश व हिंदी दोनों भाषाओं में कार्य करता है तथा बाजार में य...

आईबॉल का 7 इंच क्वाडकोर टैबलेट

आईबॉल (iBall) ने 3जी सीरीज में 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर आधारित टैबलेट लॉन्च किया है। आईबॉल स्लाइड 3जी 7334क्यू-10 के नाम से लॉन्च किए गए इस टैबलेट में 7.0 इंच की आईपीएस (IPS) एचडी डिसप्ले स्क्रीन है।  आईबॉल स्लाइड 3जी 7334क्यू-10 ( iBall Slide 3G-7334Q-10)  टैबलेट एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.2 जेलीबीन पर आधारित है तथा इसमें बेहतर पर्फोमेंस के लिए 1जीबी डीडीआर3 (DDR3) रैम का उपयोग किया गया है। डुअल सिम आधारित इस टैबलेट में 3जी का उपयोग दोनों सिम में किया जा सकता है।  टैबलेट में 8जीबी इंबिल्ट मैमोरी के अतिरिक्त 32जीबी तक एक्सपेंडेबल मैमोरी की भी सुविधा है। 2.0 मैगापिक्सल रियर कैमरा तथा विडियो चैटिंग के लिए वीजीए कैमरा भी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त एफएम का भी आनंद लिया जा सकता है। भारतीय बाजार में यह टैबलेट आर्कषित कीमत 11,999 रुपए में उपलब्ध है। 

Valentines Day : मिनी ताजमहल के साथ वैम के फीचर फोन

वैलेंटाइंस डे (valentine day) के मौके पर मानों मोबाइल (Wham mobiles) फोन बाजार में बाढ़ सी आ गई हो हर कंपनी वैलंटाइन पर स्पेशल फोन या कुछ खास एप्लिकेशन लॉन्च कर रही है।  इसमें वैम मोबाइल भी पीछे नहीं है और वैलंटाइन पर उपभोक्ताओं के लिए खास फीचर फोन (feature phone) लेकर आई है।  इन फीचर फोंस की खासियत है कि इसमें प्यार की निशानी के रूप में प्रचलित ताजमहल (Tajmahal) को प्रिंट किया गया है।  यदि आप अपने किसी खास को हमेशा अपने प्यार का अहसास कराना चाहते हैं तो तकनीक के जमाने में यह एक बेहतर तोहफे का ऑप्शन हो सकता है।  इन फोंस को काले, लाल, सफेद व काले रंग के खूबसूरत मिश्रण के साथ डिजाइन किया गया है। वैम कंपनी ने ताजमहल पर आधारित दो फोन डब्ल्यू206 और डब्ल्यू186 लॉन्च किया है। इन दोनों फोंस में पीछे की तरफ ताजमहल को प्रिंट किया गया है जो कि देखने में काफी खूबसूरत भी है।   डब्ल्यू206 की खासियत की बात करें तो इसमें 2.0 इंच की डिसप्ले के साथ डुअल सिम सपोर्ट, डिजीटल कैमरा, फ़्लैश लाइट, 16जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी है।  ...

पैनासोनिक अब फीचर फोन बाजार में

स्मार्टफोन के बाद अब पैनासोनिक (Panasonic) ने फीचर फोन (Feature Phone) बाजार में प्रवेश करते हुए दो फोन लॉन्च किए हैं। भाररतीय बाजार में लॉन्च किए फीचर फोन ईजेड240 ( EZ240)  को 1,790 रुपए और ईजेड180 ( EZ180)  को 1,350 रुपए की कीमत पर पेश किया गया है।  पैनासोनिक का कहना है कि यह दोनों फोंस बेहतर बैटरी बैकअप देने में सक्षम हैं। इसी के साथ फोंस में मोबाइल ट्रेकर ( mobile tracker)  व ब्लूटूथ की भी सुविधा दी गई है।  ईजेड240 के अन्य फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें 2.4 इंच का डिसप्ले है। डुअल सिम सर्पोट के अतिरिक्त 1.3 मैगापिक्सल कैमरा, जीपीआरएस और मैमोरी कार्ड स्लॉट दिया गया है जिसमें 16जीबी तक स्टोरेज की सुविधा दी गई है। एलईडी टॉर्च लाइट, एफएम तथा पावर बैकअप के लिए 1200 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं ईजेड180 में 1.8 इंच का डिसप्ले है। अन्य फीचर्स के तौर पर भारतीय कलेंडर, एफएम रिकॉर्डिंग, एफएम अलार्म तथा 0.3 मैगापिक्सल कैमरा शामिल है।  नीले, सफेद और ग्रे रंगों में उपलब्ध् इस फोन में पावर बैकअप के लिए 1,000 एमएएच बैटरी तथा जीपीआरएस...

ब्लैकबैरी में हिन्दी टाइपिंग

ब्लैकबैरी ने ऑपरेटिंग सिस्टम बीबी10 के बाद नया वर्जन 10.2.1 लॉन्च किया है।  यह पहले से अधिक सुविधाओं के साथ उपयोग करने में भी आसान है।  ब्लैकबैरी 10.2.1 में उपयोग किए गए फीचर्स तेजी से कार्य करने में सक्षम हैं।  सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें अब हिंदी टाइपिंग संभव है इससे पहले ब्लैकबेरी में यह फीचर नहीं था।  वहीं ब्लैकबैरी के इंग्लिश कीबोर्ड की तरह हिंदी टाइपिंग के दौरान भी प्रडिक्टिव टेक्स्ट (अनुमानित अक्षर) आएंगे जो तेजी से टाइपिंग के लिए बेहद मददगार साबित होंगे।   इसके अतिरिक्त अन्य फीचर्स में मेल, मैसेज इत्यादि को अलग एप के द्वारा देखने की सुविधा है। फीचर्स के तौर पर बैटरी लाइफ इंडिकेटर का इस्तेमाल किया गया है जो कि आपकी बैटरी को बचाता है इसके अलावा एक एप्लिकेशन ऑटोमेटिक सॉफ्टवेयर अपडेट भी है।  ऑफलाइन ब्राउजर रीडिंग एप्लिकेशन के होने से आप अपना करंट वेबपेज सेव कर उसे बिना इंटरनेट के भी देख या पढ़ सकते हैं। वहीं ब्लैकबैरी 10.2.1 में एक दिए गए एक फीचर एसएमएस और ईमेल ग्रुप के माध्यम से उपभोक्ता अपने कॉन्टेक्ट क...

माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया दो नए स्मार्टफोन

भारत की प्रमुख मोबाइल निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपने बोल्ट सीरीज में दो नए स्मार्ट फोन ए28 (Micromax Bolt A28) और ए59 (Micromax Bolt A59) को पेश किया है।  जैसा कि मालूम है कंपनी का बोल्ट सीरीज खासतौर से आरंभिक स्तर के स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है। ये दोनों फोन भी आरंभिक स्तर में ही हैं। माइक्रोमैक्स ए28 में 3.5 इंच का टीएफटी डिसप्ले है जिसे 480x320 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ पेश किया गया है।  फोन में 512 एमबी की इंटरनल मैमोरी है और 256 एमबी की रैम दी गई है। हालांकि मैमोरी काफी कम कही जा सकती है लेकिन इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट और आप 32 जीबी तक का कार्ड उपयोग कर सकते हैं। एंडरॉयड ऑपरेटिंग 2.3 आधारित इस फोन में दोहरा जीएसएम सपोर्ट है। जहां तक डाटा की बात है तो आपको जीपीआरएस, एज और वाई-फाई पर निर्भर करना होगा।  फोन में 3जी सपोर्ट नहीं है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 1 गीगाहटर्ज का कोर्टेक्स ए5 प्रोसेसर दिया गया है। म्यूजिक की बात करें तो एफएम रेडियो के साथ ऑडियो प्लेयर भी है। हां, कैमरे में इसे कम कहा जा सकता है। फोन में दोहरा कैमरा...