Skip to main content

Posts

Showing posts with the label selfie camera app

लाइन सेल्फी एप से करें शानदार फोटोग्राफी

आजकल उपभोक्ताओं के मध्य सेल्फी (Selfie) काफी लोकप्रिय हो रहा है। सेल्फी का यह क्रेज युवाओं में अधिक है तथा इसे और भी शानदार व बेहतर बनाने के लिए  लाइन ने   सेल्फी कैमरा एप लाॅन्च किया है। बी612 कैमरा एप (B612 Camera App) के नाम से लाॅन्च किए गए के इस एप को एंडराॅयड (Android) के  अलावा आईओएस (ios) उपभोक्ता भी उपयोग कर सकते हैं।  बी612 सेल्फी कैमरा एप के द्वारा आप कई फीचर्स (Features) का इस्तेमाल कर सेल्फी फोटो को शानदार बनाकर सोशल नेटवर्किंग (Social Networking) साइट पर अपलोड कर सकते हैं। इस एप्लिकेशन को उपयोग करना भी आसान है।  सेल्फी को अलग अंदाज देने के लिए इसमें लगभग 53 फिल्टर (Filter) डिजाइन दिए गए हैं। इसमें फिल्टर का उपयोग कर आप आसानी से कोलाज (Collage) फीचर बना सकते हैं जिसमें अलग-अलग अंदाज की कई इमेज शामिल हो सकती हैं।