Skip to main content

Posts

Showing posts with the label best price

इंस्टाग्राम को टक्कर देगा यह एप्लीकेशन

फोटो एडिटर बाई एविएरी- फोटो एडिटिंग का आसान तरीका।   इसमें कोई शक नहीं कि मोबाइल ने फोटोेग्राफी को आसान बना दिया है। वहीं इस बात में भी संदेह नहीं किया जा सकता कि मोबाइल की बदौलत आज लोग फोटो एडिटर भी बन गए हैं।  फोटो खींच कर अपने मन मुताबिक रंग और रोशनी डाल कर एक अलग कलेवर तैयार कर दिया।  मोबाइल पर फोटो एडिटिंग के साॅफ्टवेयर की भरमार है और लोग इसका भरपूर उपयोग भी करते हैं। यदि आप भी मोबाइल से फोटोग्राफी और एडिटिंग के   शौकीन हैं तो फोटो एडिटर बाई एविएरी (photo editor by aviary ) का उपयोग कर सकते हैं। एप्लिकेशन बहुत हद तक इंस्टाग्राम से मिलती जुलती है लेकिन उपयोग में उससे कहीं आसान है। फोटो एडिटर बाई एविएरी में आप फोन में उपलब्ध फोटो को या फिर एप्लिकेशन में सीधा फोटोग्राफी कर उसे एडिट कर सकते हैं। फोटो का चुनाव करते ही नीचे इनहांस, इपफेक्ट, स्टीकर, ओरिएंटेशन और क्राॅप सहित कई तरह के विकल्प आपके सामने होंगे। किक मूवी से पहले लें गेम का मजा इन्हांस में जहां आप फोटो में अलग-अलग तरह से लाइट डाल सकते हैं। वहीं इफेक्ट में क्लायड ...

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं 10,000 रुपए तक का एक स्मार्टफोन लेना चाहता हूं जिसमें अच्छा बैटरी बैकअप हो। डिवाइस में बेहतरीन डिसप्ले भी होना चाहिए जो कि एचडी वीडियो प्ले (#video hd display) और रिकाॅर्ड करने में सक्षम हो। मैंने कुछ डिवाइस का चयन किया है जिनमें माइक्रोमैक्स कैनवस 2.2, (#micromax canvas 2.2) सोनी एक्सपीरिया एम (#sony xperia m), एसर लिक्विड ई1 (#acer liquid E1), माइक्रोमैक्स ए200 (#micromax a200) और सैमसंग गैलेक्सी एस ड्यूस2 (#samsing galaxy s duos 2) शामिल हैं। फोन ब्रांडेड होने के साथ ही देखने में आकर्षक होना चाहिए। आप मुझे बताएं कि इनमें से कौन सा डिवाइस अधिक बेहतर है। सुमन कुमार मैं आपको माइक्रोमैक्स कैनवस टर्बो मिनी (#micromax canvas turbo mini) लेने की सलाह दूंगा जिसमें अच्छे डिसप्ले (#display) के साथ ही बेहतरीन कैमरा क्वालिटी भी है। साथ ही फोन स्टाइल के अनुसार देखने में भी काफी आकर्षक है। यह क्वाडकोर प्रोसेसर (#quad core processor) पर आधारित है तथा इसमें 8.0 मेगापिक्सल कैमरा भी दिया गया है। यह आपके द्वारा बताए गए बजट के अनुसार अच्छा डिवाइस है।

सैमसंग गैलेक्सी एस 3 नियो लाॅन्च, कीमत-26,200

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (#samsung) एक के एक बाद अपने धमाकेदार डिवाइस बाजार में उतार रही है।  गैलेक्सी (#galaxy) सीरीज की लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी ने हाल ही में गैलेक्सी एस 5 पेश किया, और अब वहीं कंपनी गैलेक्सी एस 3 नियो (#galaxy s3 neo) बाजार में लेकर आई है।  जिसकी कीमत 26,999 रुपए है।  एंडराॅयड आॅपरेटिंग आधारित गैलेक्सी एस 3 नियो में 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.8 इंच का सुपर एमोलेड स्क्रीन डिसप्ले दिया गया है।  फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ ही 2जी और 3जी की सुविधा भी उपलब्ध है तथा फोन का वजन मात्र 132 ग्राम है।  गैलेक्सी एस 3 नियो में 1.5 जीबी रैम दी गई है तथा माइक्रो एसडी के माध्यम से 64जीबी तक डाटा स्टोर किया जा सकता है। गैलेक्सी एस 3 नियो में 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।  फोटोग्राफी के लिए 8.0 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा दिया गया है वहीं विडियो काॅलिंग के लिए 1.9 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध है। दोनों ही कैमरों में फ्लैश व आॅटो फोकस का उपयोग किया जा सकत...

मोटो जी की टक्कर में एचटीसी डिजायर 310

विश्व का प्रमुख स्मार्टफोन (Smartphone) निर्माता कंपनी एचटीसी जल्द ही भारत में डिजायर 310 (HTC Desire 310) माॅडल को पेश कर सकती है। आशा है कि 25 मार्च को  यह फोन भारत में लांच हो सकता है। कंपनी ने एचटीसी डिजायर 310 को मोटो जी को टक्कर देने के लिहाज से उसी बजट और स्पेसिफिकेशन में लाॅन्च करने का मन बनाया है। कुछ सप्ताह पहले कंपनी ने अपने वेबसाइट पर डिजायर 310 का प्रदर्शन किया था। एचटीसी डिजायर 310 में 4.5 इंच की स्क्रीन है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 480x854 पिक्सल है। खास बात कही जा सकती है कि इसे मीडियाटेक चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 1.3 गीगाहट्र्ज का मीडियाटेक एमटी6528एम क्वाडकोर चिपसेट है। वहीं 512 एमबी की रैम मैमोरी है। डिजायर 310 की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है लेकिन इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है। एंडरायड आपरेटिंग 4.2 जेलीबीन (Android Operatin 4.2) आधारित इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं वीडियो कालिंग के लिए 2.0 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है। पावर बैकअप के लिए 2000 एमएएच (mAh) की बैटरी दी गई है। 25 मार्च को कंपनी इसे वि...

कैनवस फोन की कीमत में भारी गिरावट

अब तक स्मार्टफोन बाजार में हमने कई महत्वपूर्ण कंपनियों द्वारा स्मार्टफोंस की कीमत में इतनी कटौती देखी है जो कि अब कभी नहीं की गई।  ब्लैकबैरी (#blackberry) से लेकर सैमसंग (#samsung) तक ने अपने डिवाइस की कीमत में बेहताशा कटौती की है और यह सब बाजार में बढ़ती प्रतियोगिता को देखते हुए किया गया है।  तो इसमें भारतीय स्मार्टफोन कंपनी माइक्रोमैक्स कैसे पीछे रह सकती है। अब माइक्रोमैक्स ने भी सबसे लोकप्रिय डिवाइस कैनवस सीरीज में कटौती की है।  माइक्रोमैक्स कैनवस टर्बो जहां कुछ समय पहले तक कैनवस टर्बो (#canvas turbo) 19,000 रुपए में मिल रहा था वहीं स्मार्टफोन बाजार में अब इसकी कीमत 16,400 हो गई है।  साथ ही आॅनलाइन स्टोर्स से भी इसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है। स्नैपडील पर यह फोन 14,522 रुपए में, फ्लिपकार्ट पर 15,888 रुपए में तथा सबसे कम अमेजन पर 13,999 रुपए में मिल रहा है।  इसी के साथ कैनवस 4 (#canvas 4) की कीमत अब बाजार में 14,900 है जो कि पहले 17,200 रुपए में मिल रहा था।  आॅनलाइन साइट फ्लिपकार्ट पर 15,730 रुपए, अमेजन पर 15,450 रुपए और स्न...