Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Karbonn

कार्बन टाइटेनियम एस25 क्लिक लाॅन्च, कीमत-7,650 रुपए

कार्बन (Karbonn) ने टाइटेनियम सीरीज में एक और स्मार्टफोन शामिल करते हुए टाइटेनियम एस25 क्लिक (Karbonn Titanium S25 Klick)  को बाजार में उतारा है। बजट फोन (Budget Phone) की श्रेणी में लाॅन्च किया गया यह स्मार्टफोन ईकाॅमर्स (E-Commerce) साइट पर उपलब्ध है जहां इसकी कीमत 7,650 रुपए है।  कार्बन टाइटेनियम एस25 क्लिक में शानदार फोटोग्राफी के लिए 13.0 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसमें फ्लैश (Flash) की सुविधा उपलब्ध है। वहीं उपभोक्ताओं का सेल्फी (Selfie) के प्रति बढ़ता क्रेज देखते हुए कंपनी ने 5.0 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया है।  कार्बन के बजट फोन पर किटकैट का आनंद एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित कार्बन टाइटेनियम एस25 क्लिक में 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का एचडी डिसप्ले दिया गया है। यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (quadcore Processor) पर कार्य करता है।  फोन में 8 जीबी आंतरिक स्टोरेज की सुविधा के साथ ही 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा भी स्टोर किया जा सकता है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के त...

यूके में लाॅन्च हुआ कार्बन का एंडराॅयड वन फोन

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कार्बन (Karbonn) ने हाल ही स्पार्कल वी (Sparkle V) स्मार्टफोन लाॅन्च किया था जो कि एंडराॅयड वन (Android One) आॅपरेटिंग पर आधारित है।  अब कंपनी ने इस फोन को यूके में भी लाॅन्च कर दिया है और इसके साथ ही यह कार्बन यूके में एंडराॅयड वन लाॅन्च करने वाली पहली कंपनी बन गई है।  यूके (UK) में यह फोन ईकाॅमर्स साइट अमेजन डाॅट काॅम (Amazon.Com) पर मुफ्त शीपिंग (Free Shipping) के साथ उपलब्ध होगा। गूगल (Google) के एंडराॅयड वन आॅपरेटिंग पर फोन लाॅन्च करने वाली कंपनियों में कार्बन के अलावा माइक्रोमैक्स (Micromax) और इंटेक्स (Intex) भी शामिल हैं।  कार्बन स्पार्कल वी : एंडराॅयड वन का जादू एंडराॅयड वन फोन की खासियत है कि इस आॅपरेटिंग के सभी फोन में लगभग समान फीचर्स का उपयोग किया गया है। कार्बन स्पार्कल वी के तकनीकी पक्षों पर नजर डालें तो इसमें 4.4 किटकैट (Android Kitkat) के साथ ही 1.3 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर दिया गया है।  वहीं फोन में 5.0 मेगापिक्सल रियर तथा 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद हैं। स्पार्कल वी में 1 जीबी रैम...

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

क्या कार्बन ए16 (Karbonn A16) हिंदी भाषा को सपोर्ट करता है अर्थात क्या मैं मोबाइल पर हिंदी में मैसेज लिख व पढ़ सकता हूं। यदि यह फोन हिंदी को सपोर्ट नहीं करता तो कृप्या मुझे ऐसा एंडराॅयड फोन (Android Phone) बताएं जो कि हिंदी भाषा को सपोर्ट करता हो।  -विराज जोयल जी हां, आप अपने मोबाइल फोन में हिंदी में मैसेज लिख व पढ़ सकते हैं। यदि आप ऐसा फोन खरीदना चाहते हैं तो आप माइक्रोमैक्स यूनाइट 2 (Micromax Unite 2) देख सकते हैं जो कि कई भाषाओं को सपोर्ट करता है।

कार्बन ने लाॅन्च किया क्वाडकोर फोन, कीमत-4,999 रुपए

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कार्बन (Karbonn) ने टाइटेनियम (Titanium) सीरीज में नया फोन टाइटेनियम एस20 (Titanium S20) भारतीय बाजार में लाॅन्च किया है।  टाइटेनियम एस20 स्मार्टफोन केवल अमेजन डाॅट इन (Amazon.in) पर उपलब्ध होगा जहां इसकी कीमत 4,999 रुपए है।  एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (android Kitkat) पर आधारित यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore Processor) पर कार्य करता है।  कार्बन की साझेदारी एयरसेल (Aircel) के साथ भी है जिसके अंतर्गत उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह 500 एमबी मुफ्त डाटा प्राप्त होगा। साथ ही मुफ्त डाटा (Free Data) की यह सुविधा तीन महीने तक उपलब्ध होगी।  कार्बन टाइटेनियम एस20 में 4.5 इंच का डिसप्ले दिया गया है तथा 1 जीबी रैम है। फोटोग्राफी के लिये 5.0 मेगापिक्सल रियर तथा 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज है और माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है।  डुअल सिम (dual sim) सपोर्ट के साथ फोन में कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर 3जी, ...

कार्बन बजट फोन टाइटेनियम एस5 अल्ट्रा

स्मार्टफोन बाजार में बजट फोन (Budget Phone) की भरमार होने लगी है और अब इसी श्रेणी में कार्बन मोबाइल्स (Karbonn Mobiles) ने भी फोन लाॅन्च किया है।  टाइटेनियम एस5 अल्ट्रा (Titanium s5 ultra) नाम से लाॅन्च किया गया यह फोन केवल आॅनलाइन साइट ईबे (Ebay.com) पर ही उपलब्ध् होगा। जहां इसकी कीमत 6,999 रुपए है।  एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android kitkat) पर आधारित इस फोन में डुअल सिम (Dual sim) सपोर्ट के साथ 5.0 इंच का आईपीएस डिसप्ले है।  टाइटेनियम एस5 अल्ट्रा 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर मीडियाटेक प्रोसेसर (Quadcore mediatek processor) पर कार्य करता है।  फोन में फोटोग्राफी के लिए 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जिसमें एलईडी फ्लैश (LED Flash) की सुविधा दी गई है। वहीं फोन में उपलब्ध 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के द्वारा वीडियो काॅलिंग का भी आनंद लिया जा सकता है।  फोन में 1 जीबी रैम तथा 4जीबी इंबिल्ट के अलावा माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर टाइटेनियम एस5 अल्ट्रा म...

एंडराॅयड वन, क्या है खास

गूगल (Google) आई/ओ में पहली बार एंडरायड वन (#androidone) का जिक्र किया गया था। उसी वक्त से मीडिया से लेकर आप जनता में इस बात की चर्चा थी कि आखिर यह एंडराॅयड वन (androidone) है क्या? क्या यह गूगल का नया आॅपरेटिंग (Operating) है या फिर नेक्सस (Nexus) की तरह का कोई फोन? उस वक्त एंडराॅयड एल का भी जिक्र किया गया था और हर कोई जानता था कि यह एंडराॅयड आॅपरेटिंग का नया संस्करण है परंतु एंडराॅयड वन को लेकर संशय था। उस वक्त यह उड़ती खबर यह भी आई कि एंडराॅयड वन कम रेंज के एंडराॅड फोन (Android Phone) के लिए बनाया जाने वाला आॅपरेटिंग सिस्टम (Operating System) होगा। परंतु स्पष्ट जानकारी किसी के पास नहीं थी। अंततः आज गूगल ने एंडराॅयड से पर्दा उठा दिया और एंडराॅयड वन उपभोक्ता के सामने है।  एंडराॅयड वनः अपनी किस्मत अपने हाथ एंडराॅयवन गूगल की एक पहल है। इसके माध्यम से कंपनी ने कम बजट के फोन में एंडराॅयड के नए आॅपरेटिंग को मुहैया कराने की कोशिश की है। हालांकि नेक्सस फोन में भी कुछ ऐसा ही देखा जाता है। इसे खास गूगल फोन कहा जाता है और नेक्सस के फोन को ही सबसे एंडराॅयड आॅपरेटिंग का अपड...

एंडराॅयड वनः अपनी किस्मत अपने हाथ

काफी समय से उपभोक्ता गूगल (Google) एंडराॅयड वन (Android One) का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं के इस इंतजार का समाप्त करते हुए आखिरकार भारत में एंडराॅयड वन लाॅन्च कर ही दिया। एंडराॅयड वन के तहत फिलहाल तीन हैंडसेट को लाॅन्च किया गया है। जिनमें माइक्रोमैक्स (Micromax), कार्बन (Karbonn) और स्पाइस (Spice) शामिल हैं। बजट स्मार्टफोन (budget phone) के रूप में लाॅन्च किए गए एंडराॅयड वन स्मार्टफोन की कीमत 6,300 रुपए से शुरू है। गूगल ने भारत में बढ़ते बजट फोन की मांग को देखते हुए उपभोक्ताओं को कम कीमत में शानदार व आधुनिक फीचर्स (features) का अनुभव देने के लिए एंडराॅयड वन लाॅन्च किया है। तीनों कंपनियों की साझेदारी (Partnership) के साथ गूगल द्वारा पेश किए गए यह फोन भारतीय आॅनलाइन साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart), एमेजन (amazon) और स्नैपडील (snapdeal) पर लाॅन्च किया गया है। एंडराॅयड वन के तहत माइक्रोमैक्स ने कैनवस ए1 (Micromax canvas a1) काले व सफेद रंग में उपलब्ध है। वहीं कार्बन ने स्पार्कल वी (Karbonn sparkle V) को भारतीय बाजार में पेश किया है। स्पाइस...

सेल्फी का आनंद दे कार्बन टाइटेनियम एस19

आज कल सेल्फी (Selfie) लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है जिसे देखो वही सेल्फी का दिवाना है। लोगो के इसी दिवानेपन और आवश्यकता को देखते हुए कार्बन (Karbonn) ने टाइटेनियम एस19 (titanium s19) भारतीय बाजार में लाॅन्च किया है। जो कि उपभोक्ताओं को शानदार सेल्फी का आनंद देने में सक्षम है।  कंपनी द्वारा लाॅन्च किया गया यह फोन कंपनी की आॅफिशियली साइट पर फिलहाल उपलब्ध नहीं है किंतु उपभोक्ता इसे आॅनलाइन साइट्स (Online site) से खरीद सकते हैं।  कार्बन टाइटेनियम एस19 के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का डिसप्ले है जो कि वन ग्लास सोल्यूशन (One Glass Solution) से कोटेड है।  फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore processor) तथा 1 जीबी रैम है। फोटोग्राफी के लिए 13.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है तथा वीडियो काॅलिंग (Video calling) के लिए 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।  एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android kitkat) पर आधारित इस फोन के कैमरे में एलईडी फ्लैश (LED Flash) की सुविधा उपलब्ध है। कार...

स्वतंत्रता दिवस पर कार्बन ने की कीमत कम

भारतीय बाजार में तेजी से प्रचलित हो रही स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कार्बन (Karbonn) ने अपने पोर्टफोलियो में दो नए स्मार्टफोन को शामिल किया है।  ट्रू आॅक्टाकोर प्रोसेसर (true octacore processor) पर आधारित कार्बन टाइटेनियम आॅक्टेन (Titanium octane) और टाइटेनियम आॅक्टेन प्लस (titanium octane plus) स्मार्टफोंस को खासतौर पर स्वतंत्रता दिवस के मौके को ध्यान में रखकर  इनकी कीमत कम की गई है  साथ ही दोनों ही फोन आॅनलाइन साइट स्नैपडील (Snapdeal) पर ही उपलब्ध होंगे। फोन के तकनीकी पक्ष की बात करें तो टाइटेनियम आॅक्टेन प्लस में 5.0 इंच का आईपीएस डिसप्ले (IPS Display) है तथा एंडराॅयड आॅपरेटिंग के नए वर्जन 4.4 किटकैट (Android kitkat) पर आधारित है।  फोन में 1.7 गीगाहर्ट्ज कोर्टेक्स ए7 आॅक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 2जीबी रैम तथा 16जीबी आंतरिक स्टोरेज की सुविधा दी गई है। वहीं फोन में 32जीबी एक्सपेंडेबल डाटा उपयोग किया जा सकता है।  डुअल सिम (dual sim) सपोर्ट के साथ फोटोग्राफी के लिए 16.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा 8.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौज...

Mobile Review: कार्बन टाइटेनियम एस99

एंडराॅयड किटकैट अब आपके बजट में। मोटो ई (#Moto E) को टक्कर देने के लिए माइक्रोमैक्स ने यूनाइट 2 (Micromax Unite 2) पेश किया तो लावा ने आइरिस एक्स1। इस बजट में कार्बन ने टाइटेनियम एस99 (#karbonn titanium s99) को उतारा। इसमें कोई शक नहीं है कि इस बजट में यह कंपनी के सबसे शानदार प्रोडक्ट में से एक है लेकिन क्या इतना सक्षम है कि बजट फोन सेग्मेंट में अपनी सत्ता कायम कर सके। क्यों खरीदें नया आॅपरेटिंग, स्टाइलिश लुक और बेहतर परफाॅर्मेंस फोन खरीदने के लिए प्रेरित करेंगे। क्यों न खरीदें औसत कैमरा क्वालिटी, साधरण बैटरी बैकअप और कम रैम मैमोरी इसकी कमी कही जा सकती है।     रूप रंग/विशेषताएं छोटी स्क्रीन का यह फोन काफी काॅम्पैक्ट है। फोन आसानी से आपकी जेब और हथेली में आ जाएगा और एक हाथ से ही इसका उपयोग कर सकते हैं।  हालांकि आज इसी रेंज में इससे सुंदर दिखने वाले फोन हमने देखे हैं लेकिन इसकी घुमावदार बाॅडी इसे पकड़ने में आरामदायक बनाती है। काले रंग के इस फोन के मुख्य पैनल में चमचमाती 4.0 इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन के साइड पैनल में आपको कुछ हार्डवेयर बटन...

कार्बन के बजट फोन पर किटकैट का आनंद

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कार्बन (Karbonn Mobiles) ने कम कीमत के दो स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लाॅन्च किए हैं।  कार्बन ए1प्लस सुपर (karbonn A1+ super) और कार्बन ए5 टर्बो (Karbonn A5 Tourbo) नाम से लाॅन्च किए गए इन स्मार्टफोंस की खासियत है कि यह कम बजट में एंडराॅयड (Android) के नए आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Kitkat) पर आधारित हैं।  दोनों ही फोन में डुअल सिम (Dual Sim) सपोर्ट दिया गया है, कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर पर वाईफाई (Bluetooth), ब्लूटूथ (Bluetooht), एज (EDGE) और माइक्रो यूएसबी (Micro USB) की सुविधा उपलब्ध है।  वहीं फोन में 3.5 इंच का समान डिसप्ले दिया गया है। कार्बन ए1 प्लस सुपर में 1.3 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोससर (Dual core processor) है और एलईडी फ्लैश (LED Flash) के साथ 3.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा व वीडियो काॅलिंग (Video calling) की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।  फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। कार्बन ए5 टर्बो में 1 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर है तथा 3.0 मे...

कार्बन टाइटेनियम एस99 लाॅन्च, कीमत-5,999 रुपए

बेहतर फीचर्स से लैस बजट फोन (Budget phone) की श्रेणी में कार्बन ने भी अपना स्मार्टफोन लाॅन्च किया है। कार्बन टाइटेनियम एस99 (Karbonn titanium s99) नाम से लाॅन्च किए गए इस स्मार्टफोन में एंडराॅयड आॅपरेटिंग के नए वर्जन 4.4 किटकैट (Android kitkat) का उपयोग किया गया है।  1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (Quadcore processor) पर आधारित इस स्मार्टफोन में 512 एमबी रैम दी गई है। डुअल सिम (Dual sim) आधारित टाइटेनियम एस99 में 10.1 सेमी. का टच स्क्रीन डिसप्ले और 4जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है।  वहीं फोन में एक्सपेंडेबल मैमोरी की सुविधा भी उपलब्ध है जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 32जीबी तक डाटा स्टोर किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है तथा वीडियो काॅलिंग (video calling) के लिए वीजीए फ्रंट कैमरा मौजूद है।  कनेक्टिविटी आॅप्शन की बात करें तो फोन में 3जी, वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस शामिल हैं। काले व सफेद रंग में उपलब्ध इस फोन में सुरक्षा के लिए सिलिकाॅन कवर का उपयोग किया गया है। पावर बैकअप के लिए 1400 एमएएच...

कार्बन टाइटेनियम एस1 प्लस, कीमत-6,490

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कार्बन (Karbonn) ने फ्लैगशिप डिवाइस की श्रेणी में टाइटेनियम एस1 प्लस (Karbonn titanium s1 plus)  प्रदर्शित किया है।  फोन में 10.1 सेमी. का कपैसिटिव टच स्क्रीन दिया गया है तथा 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (quadcore processor) है। ( http://www.bhaskar.com/article/GAD-LAT-karbonn-titanium-s1-plus-launched-rs6490-4653196-PHO.html ) कम बजट में शानदार फीचर्स से लैस डिवाइस होने के साथ ही टाइटेनियम एस1 प्लस पर गेमिंग व मनोरंजन का बेहतर आनंद लिया जा सकता है।  एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.3 जेलीबीन पर आधारित इस स्मार्टफोन में 1जीबी रैम तथा 4जीबी रोम के अतिरिक्त 32जीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज की भी सुविधा उपलब्ध है।  वहीं फोन में डुअल सिम (dual sim) सपोर्ट दिया गया है जिसमें से सिम 1 पर 3जी नेटवर्क एक्सेस किया जा सकता है तथा सिम 2 में 2जी नेटवर्क एक्सेस की सुविधा है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।  पावर बैकअप के लिए टाइटेनियम एस1 में 1500 एमएएच की बैटरी दी गई है तथा कनेक्टिविटी आॅप्शन के तौर...

मोबाइल हार्ड रिसेट का आसान तरीका

फोन का पासवर्ड भूल जाने पर सर्विस सेंटर के चक्कर काटने के बजाय अब स्वयं अपने फोन को हार्ड रिसेट कर सकते हैं। फोन हार्ड रिसेट करने का आसान तरीका बता रही हैं रेनू यादव। घरेलू उपचार में हम अक्सर आपसे उन उपचारों का जिक्र करते हैं जिसके माध्यम से आप न केवल अपने फोन का सुरक्षित उपयोग कर सकते हैं बल्कि मोबाइल पर होने वाले कई अनचाहे खर्चों से भी छुटकारा पा सकते हैं। इस बार भी हम कुछ ऐसी ही जानकारी से अवगत करा रहे हैं।  आज स्मार्टफोन की तादाद दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और उसके साथ ही बढ़ रही है मोबाइल की समस्याएं। ये समस्याएं आपको अक्सर परेशान कर देती हैं जैसे मोबाइल का धीमा हो जाना, अपने आप रिस्टार्ट होना तथा डाटा बैकअप में चले जाना आदि। इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हम फोन का डाटा डिलीट करते हैं, फोन को रिस्टार्ट करते हैं और जब भी कुछ नहीं होता तो फैकटरी रिसेट करते हैं।  यह सब करने के बाद अगर फोन ठीक से काम करने लगा तो आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और यदि इससे भी बात नहीं बनी तो आप सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने और फोन पर होने वाले खर्च के ब...

कार्बन ए50 एस स्मार्टफोन लाॅन्च, कीमत-2,790 रुपए

आज कल स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन को जल्द से जल्द उपभोक्ताओं तक पंहुचाने के लिए इन्हें आॅनलाइन साइट (#online site) द्वारा बेच रही हैं। फ्लिपकार्ट (#flipkart) पर मोटोरोला (#motorola) द्वारा मोटो जी (#moto g) और मोटो ई (#moto e) की बिक्री के बाद अब कार्बन (karbonn) ने भी ए50 एस (#A50s) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है जो कि केवल फ्लिपकार्ट पर ही उपलब्ध होगा।  ए सीरीज के बजट फोन श्रेणी में पेश किए गए इस स्मार्टफोन की कीमत मात्र 2,790 रुपए है। कार्बन ए50 एस एंडराॅयड (#android) आॅपरेटिंग 4.2 जेलीबीन पर आधारित इस स्मार्टफोन में डुअल सिम (#dual sim) सपोर्ट दिया गया है तथा 320x480 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 3.5 इंच का टीएफटी एलसीडी डिसप्ले है।  फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर (#dual core) का मीडिया टेक प्रोसेसर (#media tek processor) है तथा 256 एमबी रैम है। वहीं फोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश (#led flash) के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है तथा कम बजट का होने के बावजूद आपको इसमें वीडियो काॅलिंग (#video calling) के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी उपलब्...

कार्बन टाइटेनियम हेक्सा आॅनलाइन उपलब्ध

भारत की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कार्बन (#karbonn0 ने हाल ही में कुछ डिवाइस जैसे टाइटेनियम आॅक्टेन, आॅक्टेन प्लस और हेक्साकोर प्रोसेसर आधारित स्मार्टफोन टाइटेनियम हेक्सा (#titanium hexa) लाॅन्च किया था।  इसके बेहतरीन प्रोसेसर की वजह से उपभोक्ताओं को इसके बाजार में आने का इंतजार है और अब कंपनी ने आॅनलाइन साइट अमेजन डाॅट काॅम के साथ मिलकर इसकी प्रीबुकिंग शुरू कर दी है। साथ ही कार्बन ने यह भी घोषणा की है कि यह फोन केवल अमेजन पर ही उपलब्ध होगा।  कार्बन टाइटेनियम हेक्सा की प्री आॅर्डर बुकिंग 13 मई से शुरू होगी तथा फोन की कीमत 16,990 रुपए है। टाइटेनियम हेक्सा स्मार्टफोन में खूबसूरत डिजाइन के साथ ही नए आॅपरेटिंग एंडराॅयड किटकैट (#android kitkat) का उपयोग किया गया है जो कि तीव्र गति से कार्य करने के साथ ही मल्टीटाॅस्किंग (#multitasking) का भी अनुभव देने में सक्षम है। फोन के अन्य तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें मीडिया टेक के 1.5 गीगाहर्ट्ज हेक्साकोर प्रोसेसर के साथ ही 2जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। 13.0 मैगापिक्सल रियर और 5.0 मैगापिक्...

क्वाडकोर आधारित कार्बन टाइटेनियम एस1 प्लस लाॅन्च

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कार्बन (#Karbonn) ने भारतीय बाजार में टाइटेनियम एस1 प्लस (#titanium S1 plus) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है, जो कि 5,749 रुपए में उपलब्ध होगा।  कार्बन टाइटेनियम एस1 प्लस की खासियत है कि यह कम कीमत में उपलब्ध होने वाला क्वाडकोर प्रोसेसर (#quad core processor) आधारित फोन है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट है तथा 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का डिसप्ले दिया गया है।  एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.3 जेलीबीन पर आधारित कार्बन टाइटेनियम एस1 प्लस 1.2 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है तथा 1 जीबी रैम उपलब्ध है। फोन में 4जीबी इंबिल्ट मैमोरी के अलावा माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 32जीबी तक डाटा स्टोरेज की सुविध भी है।  फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 5.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है तथा वीडियो काॅलिंग के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा भी उपलब्ध है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए कार्बन टाइटेनियम एस1 प्लस में 3जी, जीपीआरएस, एज, एफएम रेडियो, वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस उपलब्ध है। फोन में पावर बैकअप के लिए 1500 एमएएच की बै...

कम रेंज में भी एंडराॅयड को टक्कर देगा विंडोज

विंडोज फोन (Windows Phone) पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर यह है कि अब विंडोज फोन ( Windows Phone ) भी कम रेंज में उपलब्ध होने वाले हैं। 3 अप्रैल को विंडोज फोन आॅपरेटिंग के नए संस्करण विंडोज फोन 8.1 ब्लू ( Windows Phone 8.1 blue ) के लाॅन्च के दौरान माइक्रोसाॅफ्ट, ने जानकारी दी कि फोन और टैबलेट के लिए आॅपरेटिंग अब मुफ्त में उपलब्ध होगा। माइक्रोसाॅफ्ट (#microsoft) ने द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 9.0 से कम स्क्रीन वाले डिवायस के लिए विंडोज आॅपरेटिंग के उपयोग पर किसी भी तरह का कोई लाइसेंसिंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। माइक्रोसाॅफ्ट द्वारा इस घोषणा के बाद न सिर्फ विंडोज फोन आॅपरेटिंग आधारित फोन सस्ते होंगे बल्कि 7 और 8 इंच स्क्रीन वाले टैबलेट की कीमत में भी गिरावट होगी। इससे पहले विंडोज फोन के निमार्ण करने वाली कंपनियां माइक्रोसाॅफ्ट को लाइसेंसिंग शुल्क चुकाती थी। हालांकि हर निर्माता के हिसाब से यह शुल्क अलग होता था लेकिन अनुमान के मुताबिक पर यूनिट 10 से 15 डाॅलर तक का होता था। अब कंपनी ने 9 इंच से कम स्क्रीन वाले डिवायस के लिए इस शुल्क को पूरी तरह से खत्म क...

कार्बन का डुअल बुट फोन

माइक्रोमैक्स (micromax) के डुअलबुट टैबलेट के बाद अब कार्बन ने डुअलबुट मोबाइल फोन लाने की योजना बनार्इ है। हाल में बिजनेस स्टैंडर्ड को दिए गए साक्षात्कार में कार्बन के चेयरमैन सुधीर हसीजा ने यह जनकारी दी कि कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट (#microsoft) के साथ एक समझौता कि किया है। अगले तीन माह में आपको कार्बन के विंडोज फोन देखने को मिल सकते हैं। वहीं खबर यह भी है कि कंपनी जून तक डुअलबुट फोन को भी भारतीय मोबाइल बाजार में लॉन्च कर सकती है। कार्बन के इस फोन में विंडोज और एंडरॉयड ऑपरेटिंग का उपयोग एक साथ किया जा सकेगा। हालांकि बहुत दिनों से यह चर्चा थी कि कार्बन अपना विंडोज फोन (#windows phone) और टैबलेट लॉन्च करने वाला है। टैबलेट का प्रदर्शन तो कंपनी ने सीर्इएस के दौरान कर दिया था। फोन को लेकर अब भी सिर्फ चर्चा थी। परंतु अब कंपनी ने विंडोज फोन के साथ डुअल बुट फोन लॉन्च करने का मन बनाया है। जहां तक विंडोज फोन की बात है तो इस क्षेत्र में नोकिया का एकक्षत्र राज है। एचटीसी ने भी विंडोज फोन 8 पर फोन लॉन्च किया था लेकिन बहुत लोकप्रिय नहीं हुए। विंडोज फोन में नोकिया लुमिया ...

इस फ़ोन में है रजनीकांत कंटेंट

रजनीकांत एक ऐसे कलाकार हैं जिन्हें हर वर्ग का व्यक्ति पसंद करता है तथा उनके द्वारा किए जाने वाले अलग तरह के स्टाइल को काॅपी करने का भी प्रयास करता है।  इसीलिए कार्बन ने रजनीकांत की आने वाली फिल्म कोचादियान ( Kochadaiiyaan)  को ध्यान में रखकर कोचादियान फोन सिंग्नेचर ( Kochadaiiyaan Signature Phone Series)  आधारित पांच फोन लाॅन्च किए हैं।  जिनके बैक पैनल पर रजनीकांत के हस्ताक्षर दिए गए हैं। इस फिल्म की खासियत है कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली ऐसी फिल्म है जिसे एक साथ 6 भारतीय भाषाओं में प्रदर्शित किया जाएगा। लाॅन्च किए गए कार्बन ए36 (karbonn A36), ए6 प्लस (A6+), टाइटेनियम एस5आई (Titanium S5i) एंडराॅयड आधारित स्मार्टफोन हैं वहीं दो फीचर फोन भी पेश किए हैं जिनका नाम लिजेंड 2.4 (Legend 2.4) और लिजेंड 2.8 (legend 2.8) हैं। इन फोंस में रजनीकांत की कोचादियान फिल्म के गाने डाॅयलाॅग, विडियो, इमेज और स्क्रीन सेवर आदि प्रीलोडेड हैं।  इन फोंस में एआर एप्लिकेशन (AR Application) का भी इस्तेमाल किया गया है जिसके द्वारा आप को...