Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Price India

एसर टू इन वन टैबलेट अमेजन पर उपलब्ध् कीमत-19,999 रुपए

दो डिवाइस को एक ही समय में एक साथ करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है किंतु यदि आप एक ही डिवाइस को दो रूप में उपयोग कर सकें तो यह आपके लिए काफी उपयोगी हो सकता है। एसर ने भारतीय बाजार में ऐसा एक टैबलेट लाॅन्च किया है जिसे उपभोक्ता टैबलेट (Tablet) तथा लैपटाॅप (Laptop) दोनों प्रकार से उपयोग कर सकते हैं। इसे टू इन वन (Two in One) भी कहा जा सकता है।  असूस ने पेश की ट्रांसफार्मर बुक ची सीरीज एसर वन एस1001 (Acer One S1001) नाम से पेश किया गया यह टैबलेट एक्सक्लूजिवली ईकाॅमर्स साइट अमेजन इंडिया (Amazon India) पर उपलब्ध होगा। जहां 1 जीबी रैम के साथ इसकी कीमत 19,999 तथा 2 जीबी वर्जन 21,999 रुपए में उपलब्ध होगा। लैपटाॅप तथा टैबलेट का मिश्रित रूप एसर वन विंडोज 8.1 आॅपरेटिंग (Windows 8.1) पर आधारित है।  असूस ने पेश किया इंटेल प्रोसेसर आधारित गेमिंग लैपटाॅप डिवाइस में 10.0 इंच का एचडी टच स्क्रीन डिसप्ले (Touch Screen Display) दिया गया है तथा साथ में उपलब्ध कीबोर्ड के माध्यम से इसे लैपटाॅप के रूप में भी आसानी से उपयोग किया जा सकता है। यह डिवाइस काफी स्मूथ है तथा उपभोक्ता इसे...

ब्लैकबेरी क्लासिक लाॅन्च, कीमत- 31,999 रुपए

विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) ने नया स्मार्टफोन ब्लैकबेरी क्लासिक लाॅन्च किया है। भारतीय बाजार में लाॅन्च किया गया ब्लैकबेरी क्लासिक एक्सक्लूजिवली ईकाॅमर्स साइट स्नैपडील डाॅट काॅम (Snapdeal.com) पर ही उपलब्ध होगा। जहां इस फोन की कीमत 31,999 रुपए है।  ब्लैकबेरी पर चलाएं एंडराॅयड एप्स ब्लैकबेरी क्लासिक (Blackberry Classic) के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें टच डिसप्ले के साथ क्वर्टी कीपैड (Qwerty Keypad) का उपयोग किया गया है। ब्लैकबेरी क्लासिक में 720X720 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 3.5 इंच का डिसप्ले है तथा 2जीबी रैम दी गई है।  ब्लैकबेरी 10 आॅपरेटिंग पर आधारित ब्लैकबेरी क्लासिक 1.5 गीगाहर्ट्ज क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन प्रोसेसर (Qualcom Snapdragan Processor) पर कार्य करता है। पफोन में 16 जीबी फ्लैश मैमोरी के अलावा एक्सपेंडेबल डाटा स्टोरेज की भी सुविधा उपलब्ध है। जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड के माध्यम से 128 जीबी तक डाटा स्टोर किया जा सकता है।  क्वर्टी कीबोर्ड के साथ ब्लैकबेरी क्लासिक लाॅन्च ब्लैकबेरी क्लासि...

पाॅकेट में ही जल उठा आईफोन 6

इस बार तो आईफोन (Apple iPhone) के साथ विवाद रूकने का नाम नहीं ले रहा है। आईफोन 6 (#iPhone 6) और आईफोन 6 प्लस (Apple iPhone 6 Plus) के लाॅन्च होने के साथ ही यह खबर आई की एप्पल आईफोन 6 प्लस बेंड होता है। वहीं इस बार की खबर ने तो सबको दहला कर रख दिया। अमेरिकी अखबार डेली स्टार के हवाले से दी गई एक खबर के अनुसार अमेरिका के वाशिंगटन में आईफोन 6 एक व्यक्ति के पाॅकेट में ही फट गया। बेंड की खबर ने आईफोन 6 प्लस का बिगाड़ा खेल डेली स्टार के अनुसार अमेरिकी निवासी फिलिप लेचर का कहना है कि वे रिक्शा से अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कहीं जा रहे थे इसी बीच उनके रिक्शा का एक्सीडेंट हो गया जहाँ यह घटना घटी। इस एक्सीडेंट में लेचर गिर पड़े और  तभी उन्हें अहसास हुआ कि उनके पाॅकेट में कुछ जल रहा है। उन्होंने ध्यान दिया कि उनके पैंट में पाॅकेट के पास से थोड़ा धुआं निकल रहा है। आईफोन 6 और 6 प्लस भारत में उपलब्ध पास से गुजर रहे एक व्यक्ति के पास बर्फ थी और उसने उसी वक्त जलते हुए उस डिवाइस पर    बर्फ   डाला। ...

नोकिया ने लाॅन्च किया पहला डुअल सिम लुमिया फोन

नोकिया लुमिया सीरीज खास तौर से विंडोज फोन (Windows Phone) आॅपरेटिंग पर उपलब्ध हैं। अक्टूबर 2011 से नोकिया ने लुमिया 800 (Nokia Lumia 800) से इसकी शुरूरुआत की थी । कंपनी ने सिंबियन (Symbian) से हटकर पहली बार विंडोज फोन का प्रदर्शन किया था और तब से अब तक लुमिया सीरीज में कपंनी 15 से ज्यादा डिवायस लाॅन्च कर चुकी है लेकिन इनमें से किसी में भी फोन में डुअल सिम का प्रयोग नहीं किया गया था । आज नई दिल्ली (New Delhi) में आयोजित एक समारोह के दौरान नोकिया ने लुमिया 630 डुअल सिम (Nokia Lumia 630 Dual SIM) माॅडल का प्रदर्शन किया। लुमिया सीरीज का यह पहला फोन है जिसे दोहरा सिम फीचर से लैस किया गया है। लुमिया 630  ( Nokia Lumia 630 ) में सिंगल सिम (1 सिम) और डुअल सिम (2सिम) माॅडल है। नोकिया आशा (Nokia Asha) सीरीज की तरह लुमिया डुअल सिम में भी एक मास्टर सिम है जबकि दूसरा स्लेव सिम है। स्लेव सिम हाॅट स्वेपेबल है आप फोन को बगैर आॅफ किए इसे निकाल और लगा सकते हैं। दोनों स्लाॅट में माइक्रोसिम (Micro SIM) का प्रयोग होता है और इसमें दोहरा जीएसएम (GSM) सपोर्ट है। मास्टर सिम में आप 3जी...