एक्शन से भरपूर है यह गेम। यदि एक्शन गेम आपको पसंद हैं तो डनजियन हंटर (Dungeon Hunter 4) जरूर पसंद आएगा। शानदार ग्राफिक्स, एक्शन और रोमांच से भरा यह गेम बहुत ही शानदार है। डनजियन हंटर 4 गेम की पटकथा एक पुराने मंदिर के आस पास है। मंदिर में अब भूतों और बुरे जीवों का बसेरा हो गया है जिन्होंने बहुत खून खराबा मचाया है। आपको उन्हें खत्म करते हुए मंदिर में खजाने को ढूंढ़ना है। गेम खेलने के लिए आपके पास चार कैरेक्टर होंगे और हर कैरेक्टर की खासियत अलग है। परंतु एक समय में आप किसी एक कैरेक्टर का ही चुनाव कर सकते हैं। गेम की शुरुआत में आपको इसकी पटकथा थोड़ी सी बताई जाएगी कि करना क्या है। हालांकि इस तरह के अन्य गेम में जहां लंबी-चैड़ी पूरी कहानी होती है वहीं इसमें आपको बस थोड़ी कहानी बताई जाएगी। इसके बाद खुद लड़ना और जीतना है।डनजियन हंटर 4 एक प्रफीमियम गेम है और इसमें आपको लड़ते हुए अंक मिलेंगे वहीं जो खजाना मिलेगा उससे भी आपको क्वाइन मिलेंगे। इन क्वाइन से आप अपने आप को अपग्रेड कर सकते हैं और लड़ाई के लिए जरूरी साजो सामान की खरीदारी कर सकते हैं। गेम का कंट्रोल...