बड़ी खबरें छोटे शब्दों में। मोबाइल पर आप जब कोई खबर पढ़ रहे हैं और वह बहुत बड़ी है तो शायद आप उसे पढ़ना पसंद न करें। हेडलाइन पढ़कर ही आप खत्म कर देते हैं। परंतु यदि वही खबर पचास से साठ वर्ड में पढ़ने को मिले तो शायद आप ज्यादा खुश होंगे। न्यूज़ इन शॉर्ट ऐसी ही एप्लिकेशन है, जहां खबरें छोटी करके उसी अंदाज में पेश की जाती हैं। फिलहाल यह एप्लिकेशन एंडरॉयड उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध् है। एप्लिकेशन में खबरों को बहुत ही अच्छे तरीके से पेश किया गया है। सबसे पहले पिक्चर, फिर हेडलाइन और उसके नीचे खबर। प्रदर्शन बहुत ही साधारण तरीके से किया गया है जिससे कि आप आसानी से पढ़ सकें। इसके साथ ही यदि आप पूरी खबर पढ़ना चाहते हैं तो नीचे ही लिंक दिया गया है लेकिन इसके लिए आपको इस एप्लिकेशन पर लॉगइन करना होगा। आप न्यूज को ऊपर से नीचे स्वाइप कर देख सकते हैं। वहीं बाईं ओर स्क्रीन के ऊपर मेन्यू बटन है जहां आप न्यूज सेग्मेंट का चुनाव कर सकते हैं। आप अपनी रुचि के अनुसार न्यूज को टॉप स्टोरी, ऑल न्यू, बिजनेस, प...