Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Analog TV

मोबाइल टीवी- मनोरंजन का स्मार्ट तरीका

कंप्यूटर और कैमरे से द्वंद्व के बाद अब टीवी को भी टक्कर दे रहा है मोबाइल।  मोबाइल टीवी का यह काॅन्सेप्ट भारत सहित विश्व भर में लोकप्रियता बटोर रहा है। परंतु क्या इसमें इतना दम है कि टीवी की जगह ले सके?   मोबाइल टीवी पर लेख लिखने से पहले आॅफिस में इस विषय पर साधारण चर्चा हो रही थी कि टीवी की शुरुआत कैसे हुई और आज क्या चल रहा है। इसी बीच मैंने कहा कि पहले घर में एक टीवी होता था और पूरा परिवार एक साथ बैठकर देखता था। पास बैठे मुकेश सिंह चैहान ने मेरी बात झट से काटते हुए कहा- ‘क्या बात कर रहे हो सर! पूरे गांव में एक टीवी होता था और सारा गांव देखता था।’ ‘मेरा गांव उत्तर प्रदेश में पड़ता है और गांव में अच्छी आबादी है। उस पूरे गांव में सिर्फ तीन ही टीवी थे। एक चैहन के घर, एक  प्रिंसिपल के घर और तीसरा एक बनिए के यहां। पूरा गांव इन्हीं के घरों में टीवी देखने जाया करता था।’ आॅफिस में पुरानी बातें जब भी होती हैं हमारे आॅफिस के अनिल जी की भागीदारी इसमें अनिवार्य है। अन्यथा यह चर्चा समझिए कि अधूरी है। संयोग से वे कुछ ही दूरी पर बैठे हमारी बातें सुन रहे थे और उन्...