Skip to main content

Posts

Showing posts with the label rage amaze

सनस्ट्राइक रेज ज्वैल फोन, कीमत-2,199 रु

कम कीमत के बेहतरीन फोन निर्माता कंपनी सनस्ट्राइक टेलीकाॅम (Sunstrike Telecom) की रेज मोबाइल्स (Rage Mobiles)  ने भारतीय बाजार में एक और फीचर फोन (Feature phone) लाॅन्च किया है जो कि बजट फोन श्रेणी में शामिल है।  रेज ज्वैल (Rage Jewel) नाम से लाॅन्च किए गए इस फोन की खास बात यह है कि कम बजट का होने बावजूद इसमें सोशल नेटवर्किंग (Social Networking) फीचर का उपयोग किया जा सकता है।  डुअल सिम (Dual sim) आधारित रेज ज्वैल फोन हल्के वजन का होने के साथ ही कई महत्वपूर्ण फीचर्स से लैस है। फोन में कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए 2जी नेटवर्क (2G Network) की सुविधा के साथ जीपीआरएस (GPRS) और ब्लूटूथ (Bluetooth) भी मौजूद हैं।  सनस्ट्राइक रेज अमेज लाॅन्च, कीमत-1,300 रुपए फोटोग्राफी के लिए डिजीटल कैमरा दिया गया है तथा साधारण आकार में 2.8 इंच का डिसप्ले है। वहीं फोन में 16 जीबी एक्सपेंडेबल डाटा भी उपयोग किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए रेज ज्वैल में 1500 एमएएच की बैटरी दी गई है। फीचर फोन के लिए प्रचलित रेज मोबाइल्स कंपनी द्वारा बाजार में मल्टीपल (Multiple) स्मार्टफोंस ...

सनस्ट्राइक रेज अमेज लाॅन्च, कीमत-1,300 रुपए

हांगकांग आधारित सनस्ट्राइक टेलीकाॅम (Sunstrike Telecom) ने खूबसूरत डिजाइन में कम बजट (Low budget) का फीचर फोन रेज अमेज लाॅन्च किया है। फोन महत्वपूर्ण फीचर के साथ आकर्षक कीमत पर उपलब्ध होगा।  फोन की कीमत मात्र 1,300 रुपए है। जो कि हर श्रेणी के उपभोक्ताओं को पसंद आएगी। रेज अमेज (Rage Amaze) के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें 2.4 इंच का डिसप्ले है तथा डुअल सिम (Dual sim) सपोर्ट उपलब्ध है।  कम कीमत में उपलब्ध इस फोन में भी उपभोक्ता सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक (Facebook) और याहू (yahoo) का आसानी से उपयोग कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए 1.3 मेगापिक्सल कैमरा मौजूद है जिस पर वीडियों रिकाॅर्डिंग (Video recording) का अनुभव लिया जा सकता है।  साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 16 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के लिए फोन में जीपीआरएस (GPRS) और ब्लूटूथ (bluetooth) मौजूद है तथा अन्य फीचर्स के तौर पर फोन में एफएम रेडियो (FM Radio) और साउंड रिकाॅर्डर (Sound Recorder) भी दिए गए हैं।