Skip to main content

जी सीरीज में एलजी का नया जी2 मिनी

एलजी जी2 मिनी को लेकर हो रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए अंततः एलजी ने जी 2 मिनी (LG G2 Mini, Lg g2 pro, android 4.4 kitkat, Qualcomm Snapdragon 400, 8GB, Smartphone ) को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। हालांकि कंपनी द्वारा बार्सिलोना में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान इसका प्रदर्शन किया जाएगा लेकिन कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर के बारे में जानकारी प्रदान कर दी है। 

एलजी जी 2 मिनी (
LG G2 Mini) को खास तौर से यूएक्स (UX) फीचर से लैस किया गया है। कंपनी का यह प्रीमियम फीचर जो खास तौर से जी सीरीज फोन में पेश किया जाता है। इसके माध्यम से आप फोन में गेस्ट मोड, क्विक रिमोट, आन्सर मी और प्लग एंड प्ले जैसे कई अन्य फीचर का उपयोग एक ही जगह से कर सकते हैं।

एलजी जी2 मिनी में 4.7 इंच की स्क्रीन है और फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 540x960 पिक्सल है। वहीं स्क्रीन आईपीएस (IPS) तकनीक से लैस है जिसके माध्यम से आप किसी भी अवस्था में स्क्रीन को देखें तो साफ व स्पष्ट ही नजर आएगी। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसे एंडरॉयड के नए ऑपरेटिंग 4.4 किटकैट पर पेश किया गया है।
 

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 400 (Qualcomm Snapdragon 400) चिपसेट पर आधारित इस फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर (Quad-core Processor) दिया गया है। जी2 मिनी में 1 जीबी की रैम और 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है। 

हालांकि फोन के दो संस्करण है 3जी और एलटीई, (LTE) लेकिन भारत में आपको 3जी (3G) मॉडल ही मिलेगा। दोहरा सिम आधारित इस फोन में दो जीएसएम नेटवर्क सपोर्ट है जबकि फोटोग्राफी के लिए 8.0 मोगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। एलटीई
मॉडल में 13.0 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

पावर बैकअप के लिए फोन में 2420 एमएएच ()mAh की बैटरी दी गई है। मार्च तक यह फोन भारत में उपलब्ध होगा। हालांकि कीमत के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है लेकिन इसे मध्य रेंज में आने की संभावना है। फोन की कीमत 18,000 रुपए के आस-पास हो सकती है। हालांकि इस कीमत में कंपनी को मोटोरोला मोटो जी (Motorola Moto G) से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...

मोबाइल डाटा ट्रांसफर का आसान तरीका

जब आप पुराने फोन हटाकर नया फोन लेते हैं तो आपको सबसे ज्यादा चिंता डाटा की होती है। कैसे उसे नए पफोन में ट्रांसफर किया जाए। एक फोन से दूसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के आसान तरीके बता रहे हैं मुकेश कुमार सिंह। वह जमाना चला गया जब अपने फोन को दिखाकर लोग यह कहते थे कि देखो मेरा यह फोन सात सालों से चल रहा है। यह मेरा पहला फोन है और आज भी सही काम कर रहा है। परंतु आज हर छह माह में लोग फोन बदलना चाहते हैं। आज छह माह से साल भर में फोन खराब होने लगते हैं या उपभोक्ता उनसे बोर हो जाता है या पिफर नई तकनीक के आने की वजह से उपभोक्ता पुराने फोन के बजाय नई तकनीक का उपयोेग करना चाहता है। क्वालिटी के मामले में फोन आज भी कम नहीं हैं लेकिन फोन का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि सालों साल चलना मुश्किल हो जाता है।  पुराने ब्लैक एंड व्हाइट फोन आज भी आपको चालू अवस्था में मिल जाएंगे। क्योंकि उस फोन से सिर्फ काॅल या मैसेज ही तो करना होता था। परंतु उन्हें यदि कहा जाए कि आपके फोन में डाटा कितना है और डाटा को किसी दूसरे फोन में ट्रांसफर करके दिखाएं तो असली स्थिति का अहसास होगा। फोन में काॅन्टे...