Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Micromax Canvas Knight

मोबाइल डॉक्टर (Mobile Doctor)

मैं स्मार्टफोन खरीदना चाहती हूं और मेरा बजट 10,000 से 18,000 के बीच है। मैं असमंजस में हूं कि सोनी, नोकिया (#nokia), सैमसंग (#samsung), लेनोवो (#lenovo) और एचटीसी (#htc) के ब्रांड में से कौन सा बेहतर है। डिवाइस स्नैपड्रेगन (#snapdragon) आधारित हो तथा 1जीबी रैम की सुविधा उपलब्ध हो। फोन में अच्छा कैमरा होना चाहिए तो अच्छी क्वालिटी की इमेज देने में सक्षम हो। साथ ही मैं फोन का उपयोग अपने आॅफिस कार्य के लिए भी करना चाहती हूं और फोन में व्हाट्सएप (#whatsapp) एप्लिकेशन भी होना चाहिए। कृपया मुझे बजट के अनुसार कुछ अच्छे डिवाइस का सुझाव दें। श्वेता त्यागी आपके द्वारा बताई गईं तकनीकी सुविधाओं व बजट के अनुसार मैं आपको मोटोरोला मोटो जी (#moto g) लेने की सलाह दूंगा। जिसमें पावरफुल प्रोसेसर (#powerful processor) और अच्छा डिसप्ले होने के साथ ही बेहतरीन कैमरा क्वालिटी की भी सुविधा उपलब्ध् है। वहीं यदि आप आॅक्टा कोर प्रोसेसर (#octacore processor) आधारित फोन लेना चाहती हैं तो माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट (#micromax canvas knight) अच्छा है साथ ही, इसमें दिया गया 16.0 मेगापिक्सल कैमरा अच्छी...

मोबाइल डाॅक्टर (Mobile doctor)

मैं 15,000 से 20,000 तक की कीमत का स्मार्टफोन खरीदना चाहता हूं। जिसमें बेहतरीन कैमरे के साथ ही बाॅडी भी अच्छी होनी चाहिए। इसके अलावा फोन में बेहतरीन कार्यक्षमता भी हो। मैंने माइक्रोमैक्स कैनवस टर्बो (#micromax canvas turbo) का चयन किया है यदि आपके पास इससे बेहतर कोई सुझाव है तो बताएं। श्रेयांश शाहू वैसे आपके द्वारा चयन किया गया माइक्रोमैक्स कैनवस टर्बो एक अच्छा डिवाइस है लेकिन फिर भी हम आपको माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट (#micromax canvas knight) लेने की सलाह देंगे।  इसमें बेहतरीन कार्यक्षमता के लिए शक्तिशाली आॅक्टाकोर प्रोसेसर (#octacore processor) दिया गया है, कैमरा भी बहुत अच्छा है और डिजाइन भी काफी आकर्षक है। इसकी कीमत 19,990 रुपए है जो कि आपके बजट में भी है। 

मोबाइल रिव्यू : माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट ए350

स्टाइलिश लुक के साथ आॅक्टाकोर का दम। माइक्रोमैक्स (Micromax) की कैनवस (Canvas) सीरीज में भले ही कैनवस2 (Canvas 2) और कैनवस टर्बो (Canvas Turbo) ने ज्यादा ख्याति बटोरी हो लेकिन सबसे ताकतवर फोन की बात की जाए तो फिलहाल कैनवस नाइट (Canvas Knight A350) है।  ताकत के साथ फोन स्टाइल से भी लबरेज है। परंतु क्या इतना दम है कि इस रेंज में वह सैमसंग गैलेक्सी ग्रांड 2 (Samsung Galaxy Grand2) और इंटेक्स (Intex) के आॅक्टाकोर प्रोसेसर (Octa Core Processor) फोन एक्वा आॅक्टा (Intex Aqua Octa) को टक्कर दे सके। इस परिक्षण के दौरान हमने इसी बात को जांचने की कोशिश की। खूबी शानदार कैमरा। आकर्षक डिजाइन। बेहतर परफाॅर्मेंस। खामी पुराना एंडराॅयड आॅपरेटिंग। साधरण बैटरी बैकअप। कार्ड सपोर्ट नदारद। नाईट लुक स्टाइल कमाल की है। बस देखते ही उसे छूने को जी चाहेगा। माइव्रफोमैक्स कैनवस नाइट (Micromax Canvas Knight) के बारे में इतना तो कहा ही जा सकता है। नाइट नाम के अनुसार फोन की पूरी बाॅडी काले रंग की है।  वहीं उसका मुख्य और बैक पैनल ग्लास का बना है जो इसे अलग अंदाज देता है। ...

सैमसंग गैलेक्सी ग्रांड 2 बनाम माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट

माइक्रोमैक्स (#micromax)  ने कैनवस एचडी (#canvas HD) लाॅन्च किया तो सैमसंग ने उसे गैलेक्सी ग्रांड से टक्कर दी। इस बार फिर दोनों कंपनियां सामने हैं। सैमसंग ने गैलेक्सी ग्रांड 2 (#samsung galaxy grand 2) को उतारा है तो माइक्रोमैक्स ने कैनवस नाइट (#micromax canvas knight) से उसे घेरने की कोशिश की। मुकेश कुमार सिंह ने इन्हीं दो दिग्गजों में भिड़ंत की है और परिणाम आपके सामने है।  सैमसंग विश्व का नंबर एक मोबाइल फोन निर्माता है और वैश्विक स्तर पर कंपनी का कोई मुकाबला नहीं है। भारत की बात करें तो यहां भी स्थिति फिलहाल अलग नहीं है। सैमसंग ही नंबर एक है लेकिन नंबर दो से उसे कड़ी टक्कर मिल रही है और वह नंबर दो है माइक्रोमैक्स। दोनों कंपनियों के बीच टाॅम-जैरी का खेल चल रहा है। एक कोई फोन लाॅन्च करता है तो दूसरा उसकी काट में नया फोन पेश कर देता है। इस बार भी स्थिति कुछ अलग नहीं है।  हाल में सैमसंग ने अपने   गैलेक्सी ग्रांड माॅडल का नया संस्करण गैलेक्सी ग्रांड 2 लाॅन्च किया है। इसके माध्यम से कंपनी ने ग्रांड की कमियों को दूर करने की कोशिश की है। पहले संस्करण की अपेक...

माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट की एक झलक

माइक्रोमैक्स द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए बहुप्रचलित स्मार्टफोन कैनवस नाइट की एक झलक।   इन  फोटोग्राफ को देखकर आप फोन के लुक और स्टाइल को समझ सकते हैं।  फोन का यह मुख्य पैनल अपनी खूबसूरती व डिज़ाइन से उपभोक्ताओं को आकर्षित करने में सक्षम है।  मुख्य पैनल के साथ ही फोन का पिछला हिस्सा भी कम आकर्षित नहीं है।  यह फोन का साइड पैनल, जिसमें हार्डवेयर बटन दिए गए हैं। फोन को इस  तरफ से देखने पर इसमें आईफोन 4 की झलक दिखाई देती है।  फोन के ऊपरी पैनल में ऑडियो स्लॉट दिया गया है।  नीचे की तरफ यूएसबी पोर्ट और स्पीकर दिया गया है, खास बात यह है की फोन को उल्टा रखने पर भी आवाज दबती नहीं है।  एलईडी फ़्लैश के साथ दिया गया 16.0 मैगापिक्सल कैमरा बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त है। 

माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट ए350 लान्च: कीमत 19,999 रु.

अपने कैनवस स्मार्टफोन सीरीज में माइक्रोमैक्स ने नाइट (Micromax Canvas Knight A350) माडल को पेश किया है। भारत में आने से पहले इस फोन को रूस में लान्च किया गया था। भारत में फोन की कीमत 19,999 (Price in India) रुपए है।  माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट ए350 (Micromax Canvas Knight A350) को मीडियाटेक आक्टाकोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है। वहीं बेहतर म्यूजिक के लिए इसे यामहा एम्प्लीफायर से लैस किया गया है।  कंपनी ने कल ही अपने फेसबुक पेज से इस बात की पुष्टी भी कर दी थी कि 5 मार्च को इसे भारत में लांच किया जायेगा। माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट ए350 (Micromax Canvas Knight A350) को भारत में लॉन्च किया जायेगा।  फोन में 5.0 इंच की स्क्रीन है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है। एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.2 जेलीबीन (Android Operating 4.2 Jellybean) आधारित इस डिवायस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 2 गीगाहटर्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। बैटरी बैकअप के लिए इसमें 2350 एमएएच की बैटरी है। फोन में ढेर सारे एपिलकेशन प्रीलोडेड हैं। ब्लैकबेरी मैसेंजर, हाइक और स्पाउल के अलावा किंग साफ्रट आपिफस ...

माइक्रोमैक्स का कैनवस नाइट

रूस में अपना ऑक्टाकोर फोन माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट ए350 (Micromax Canvas Knight A350) को लॉन्च करने के बाद कंपनी ने भारत में भी इस डिवाइस को लॉन्च करने का मन बना लिया है। माइक्रोमैक्स का यह फोन कल से भारत में उपलब्ध होगा। कंपनी ने अपने फेसबुक पेज से इस बात की पुष्टी भी कर दी है। रूस में में अपने पर्दापर्ण के साथ ही कंपनी ने नाइट को लॉन्च किया था। उसी वक्त से यह चर्चा थी कि जल्द ही यह फोन भारत में उपलब्ध होगा। अंतत: 5 मार्च को कंपनी ने माइक्रोमैक्स कैनवस नाइट ए350 ( Micromax Canvas Knight A350 ) को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी। फोन में 5.0 इंच की स्क्रीन है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है। एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.2 जेलीबीन (Android Operating 4.2 Jellybean) आधारित इस डिवायस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 2 गीगाहटर्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।  फिलहाल भारत में सैमसंग (Samsung) और इंटेक्स (Intex) ने ऑक्टाकोर प्रोसेसर (Octa-core) फोन को लॉन्च किया है। फोन की इंटरनल मैमोरी 32 जीबी है और इसमें 2 जीबी की रैम है। हालांकि आपको इंटरनल मैमोरी पर ह...