म्यूजिक (Music) का आनंद लेने के लिए बाजार में एक से बढ़कर एक डिवाइस उपलब्ध हैं। वहीं अब आॅडियो टेक्निका (Music Technica) ने एक शानदार हेडफोन (Headphone) बाजार में उतारा है। जिसमें आप हाई रेज आॅडियो (Hi-Res Audio) का आनंद ले सकते हैं। म्यूजिक के शौकिन अब आॅडियो टेक्निका एटीएच-एमएसआर7 (ATH-MSR7 Headphone) हेडफोन के द्वारा हाई रेज आॅडियो के साथ म्यूजिक का शानदार अनुभव ले सकते हैं। सोनी का स्टाइलिश हेडफोन एमडीआर-एक्सबी450बीवी यह डिवाइस दिखने में खूबसूरत है तथा इसमें स्टाइल प्रोफाइल के साथ नई आॅडियो तकनीक का उपयोग किया गया है। इस डिवाइस में 45 एमएम ट्रू मोशन (True Motion) का हाई रेज आॅडियो ड्राइवर दिया गया है। हेडफोन का वजन काफी कम (Light Weight) है जिसके द्वारा उसे संभालना भी आसान हो जाता है। साथ ही म्यूजिक सुनते समय अन्य किसी अवरोध से बचा जा सके जिसके लिए डुअल लेयर एयर कंट्रोल (Dual Layer Air Control) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस के साथ 1.2 मीटर का केबल उपलब्ध है तथा किसी भी डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। ‘एमकैट टें...