भारत में मैप डाटा, जीपीएस ट्रेकिंग, कार जीपीएस नेविगेशन (GPS Navigation) और लोकेशन आदि की जानकारी देने में मैप माई इंडिया (mapmyindia) वेब और एप्लिकेशन काफी लोकप्रिय है। दिल्ली इलेक्शन एप्लिकेशन वहीं अब दिल्ली में विधानसभा चुनावों (Delhi Assembly Election 2015) के माहौल को देखते हुए मैप इंडिया ने पोलिंग बूथ से जुड़ी जानकारी को भी शामिल किया है। जिसके माध्यम से वोटर्स चुनावों से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही इसमें आप वोटिंग के दिन अपने पोलिंग बूथ (polling booth) का पता कर सकते हैं जिसमें आपको आपके पोलिंग बूथ का पता तथा डायरेक्शन भी उपलब्ध होगा। मैप माई इंडिया साइट ओपन होते ही आपको सबसे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 का एक लिंक दिखाई देगा। बेबी डाॅल ने मचाया धमाल जिस पर क्लिक करने पर एक पेज ओपन होगा जहां आपको पोलिंग बूथ लोकेटर का आॅप्शन उपलब्ध होगा। यहां आप आसानी से निजी जानकारी के माध्यम से पोलिंग बूथ पता कर सकते हैं इसके अलावा वोटर्स अपने वोटर आईकार्ड (voter I-Card) से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। मैप माई इ...