काफी समय से उपभोक्ता गूगल (Google) एंडराॅयड वन (Android One) का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं के इस इंतजार का समाप्त करते हुए आखिरकार भारत में एंडराॅयड वन लाॅन्च कर ही दिया। एंडराॅयड वन के तहत फिलहाल तीन हैंडसेट को लाॅन्च किया गया है। जिनमें माइक्रोमैक्स (Micromax), कार्बन (Karbonn) और स्पाइस (Spice) शामिल हैं। बजट स्मार्टफोन (budget phone) के रूप में लाॅन्च किए गए एंडराॅयड वन स्मार्टफोन की कीमत 6,300 रुपए से शुरू है। गूगल ने भारत में बढ़ते बजट फोन की मांग को देखते हुए उपभोक्ताओं को कम कीमत में शानदार व आधुनिक फीचर्स (features) का अनुभव देने के लिए एंडराॅयड वन लाॅन्च किया है। तीनों कंपनियों की साझेदारी (Partnership) के साथ गूगल द्वारा पेश किए गए यह फोन भारतीय आॅनलाइन साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart), एमेजन (amazon) और स्नैपडील (snapdeal) पर लाॅन्च किया गया है। एंडराॅयड वन के तहत माइक्रोमैक्स ने कैनवस ए1 (Micromax canvas a1) काले व सफेद रंग में उपलब्ध है। वहीं कार्बन ने स्पार्कल वी (Karbonn sparkle V) को भारतीय बाजार में पेश किया है। स्पाइस...