Skip to main content

Posts

Showing posts with the label photo sharing

जोश जेएम-2400: कीमत-1,499 रुपए

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जोश मोबाइल (Josh Mobiles) ने बाजार में अपना बजट फोन पेश किया है। जिसकी कीमत केवल 1,499 रुपए है।  जेएम-2400 (JM2400) के नाम से लॉन्च किए गए इस बार फोन में 3डी उपभोक्ता लाइव वॉलपेपर (live wallpaper) का उपयोग कर सकते हैं। जेएम-2400 में 2.4 इंच की स्क्रीन है।  अन्य महत्वपूर्ण फीचर्स के तौर पर फोन में मैमोरी कार्ड के द्वारा 8जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी का उपयोग किया जा सकता है।  ब्लूटूथ की भी सुविधा है जिसके माध्यम से म्यूजिक फाइल, फोटो और विडियो आसानी से ट्रांसफर किए जा सकते हैं। फोन में पावर बैकअप के लिए 2400 एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।  कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 600 मिनट का टॉकटाइम और 350 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देती है। साथ ही फोन में टॉर्च की भी सुविधा दी गई है।  यह फोन जीपीआरएस को सपोर्ट करता है इसके अलावा फोन में शामिल एफएम तथा बेहतरीन स्पीकर के द्वारा आप म्यूजिक का भी मजा ले सकते हैं। फोन इंग्लिश व हिंदी दोनों भाषाओं में कार्य करता है तथा बाजार में य...

बीबीएम 2.0 अब वॉयस कॉलिंग के साथ

अभी कुछ माह पहले ही ब्लैकबैरी (Blackberry) कंपनी ने ब्लैकबैरी मैसेंजर (Blackberry Messenger) को एंडरॉयड (Android) और आईफोन (iPhone) के लिए उपलब्ध कराया था।  अब कपंनी नए फीचर्स के साथ ब्लैकबैरी का नया वर्जन 2.0 (BBM 2.0) लेकर आई है। इसे भी एंडरॉयड, आईफोन और ब्लैकबैरी के स्मार्टफोन में उपयोग किया जा सकता है।  ब्लैकबैरी मैसेंजर 2.0 वर्जन में कई नए फीचर्स का उपयोग किया गया है। इन उपयोग किए गए फीचर्स के माध्यम से एक टच के द्वारा आसानी से फोटो शेयरिंग और लोकेशन शेयरिंग की जा सकती है।  वहीं इसमें ऐसे 100 इमाटिकोंस (Emoticons) का इस्तेमाल किया गया है जिनका उपयोग आप अपनी ऐसे इमोशंस (Emotions) दर्शाने के लिए कर सकते हैं जिन्हें शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। इसके अतिरिक्त बीबीएम 2.0 में वॉयस कॉलिंग (Voice calling) का महत्वपूर्ण फीचर दिया गया है जिसमें वाईफाई (Wifi) और सेलुलर कनेक्शन के माध्यम से किसी भी बीबीएम उपभोक्ता को पूरी दुनिया में कहीं भी कॉल कर सकते हैं और वह भी बिल्कुल फ्री।  बीबीएम 2.0 को एंडरॉयड उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर तथा आईफोन उपभोक्ता इ...

दस साल में फेसबुक ने जो बदली दस चीज़ें

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ( Facebook ) आज अपनी दसवीं सालगिरह मना रहा है और फेसबुक के यह साल कैसे निकल गए पता हीं नहीं चला। क्योंकि फेसबुक हम सबकी जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। इसकी महत्वपूर्णता का अंदाजा तो हम इसकी लोकप्रियता से ही लगा सकते हैं। फेसबुक ही तो एक ऐसा लोकप्रिय माध्यम है जिसके द्वारा हम एक दूसरे से विचार बांटने के अलावा, फोटो, विडियो आदि शेयर करने के अलावा टैग व लाइक भी कर सकते हैं।  फेसबुक के इतिहास के बारे में बात करें तो हार्वड विश्वविद्यालय के छात्र मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने आज से दस साल पहले 4 फरवरी 2004 को इसकी स्थापना की थी। मार्क जुकरबर्ग का उद्देश्य अलग- अलग लोगों के अनुभवों को एक दूसरे से बांटना था।  शुरूआत में केवल छात्रों ने ही फेसबुक का उपयोग किया और इस सोशल नेटवर्किंग साइट के द्वारा अपने दोस्तों से जुड़े। किंतु धीरे -धीरे यह हर उम्र के व्यक्त्ति की पसंद बनता चला गया। फेसबुक इतना लोकप्रिय हुआ है कि विश्व में इसके 1.2 अरब यूजर्स हैं और आगे भी बढ़ने की ही संभावना है।  आगे हम आ...