Skip to main content

Posts

Showing posts with the label buzz launcher

मोबाइल एप्लिकेशन: बज लांचर

अपना फोन, अपनी स्टाइल। आप अपने फोन में एक ही यूजर इंटरफेस देखकर थक गए हैं और कुछ नया करना चाहते हैं तो बज लांचर (buzz launcher) का उपयोग कर सकते हैं। वैसे तो एंड्रॉयड फोन के लिए कई लांचर उपलब्ध हैं लेकिन बज का अहसास बिलकुल अलग है। इसके साथ ही इसमें करने के लिए बहुत कुछ है। एप्लिकेशन में वालपेपर (#wallpaper) से लेकर मेन्यू की स्टाइल तक आप बदल सकते हैं। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसमें इतनी थीम हैं कि आप दंग रह जाएंगे। हरेक की स्टाइल अलग है और प्रदर्शन का तरीका अलग है। हालांकि अच्छी बात यह कही जा सकती है कि अब तक यह देखा गया था कि लान्चर फोन को धीमा कर देते हैं लेकिन इसके साथ ऐसा नहीं है। फोन के परफॉर्मन्स पर किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा था। बज लांचर के साथ ही बजहोम की सुविध आती है। पहली बार जब आप लांचर का उपयोग करेंगे तो नीचे बज होम (Buzz home) के लिए बी का आइकॉन आएगा। वहां से आप नई थीम डाउनलोड कर सकते हैं। एक बार जब आप बज होम का उपयोग करेंगे तो बी का मेन्यू खत्म हो जाएगा। नई थीम डाउनलोड करने के लिए बस आपको स्क्रीन पर दो बार नाक करना है और सेटिंग साम...