Skip to main content

Posts

Showing posts with the label xolo a500 club

कम बजट में भी हैं अच्छे फोन

स्मार्टफोन बाजार में आजकल आधुनिक फीचर्स के साथ मंहगे हेंडसेट का काफी प्रचलन है किंतु बावजूद इसके कुछ लोग ऐसे भी है जो कि कम बजट में बेहतर स्मार्टफोन खरदीना चाहते हैं। आज बाजार में ऐसे स्मार्टफोन की भी कमी नहीं है तो हम आपको ऐसे ही कुछ स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिनमें कम बजट के साथ ही आधुनिक व बेहतरीन फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है।   नोकिया 501 डुअल सिमः-   नोकिया 501 डुअल सिम (#nokia 501 dual) में 320x240 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 7.62 सेमी का डिसप्ले दिया गया है तथा फोन का वजन मात्र 91 ग्राम है। टच स्क्रीन वाले इस फोन में डुअल सिम के साथ 64 एमबी रैम दी गई है। वहीं एक्सपेंडेबल मैमोरी के लिए 32जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की भी सुविधा उपलब्ध है।  फोन में 3.2 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है किंतु फ्लैश नदारद है। नोकिया आॅपरेटिंग सिस्टम आधारित इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए फोन में जीपीएस, ब्लूटूथ और वाई-फाई उपलब्ध है।वहीं इस पर फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल एप का भी उपयोग किया जा सकता है। साथ ही पावर बैकअप के लिए फोन में 1200 एमएएच ...

जोलो ने ऊतारा 7,099 रुपए में क्वाडकोर फोन

भारत में निरंतर लोकप्रियता बटोर रहा स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जोलो (Xolo) ने अपने पोर्टफोलियो में एक और फोन को शामिल कर लिया है।  जोलो ए500 क्लब (Xolo A500 Club) नाम से लॉन्च किया गया यह स्मार्टफोन आरंभिक स्तर का है। बावजूद इसके फीचर के मामले में अपने से ऊँचे बजट के फोन को टक्कर देने में सक्षम है।  जोलो 500 क्लब में 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर के साथ 512 एमबी रैम दी गई है। यह भारत में सबसे कम कीमत का क्वाडकोर फोन में से एक है।  हालांकि क्वाडकोर प्रोसेसर के हिसाब से रैम मोमोरी थोड़ी कम कही जा सकती है। फोन को एंडरॉयड ऑपरेटिंग 4.2 जेलीबीन पर पेश किया गया है।  जोलो ए500 क्लब में डुअल सिम सपोर्ट है और यह दो जीएसएम नेटवर्क सपोर्ट करने में सक्षम है। फोन में 4.0 इंच की आईपीएस डिसप्ले है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 480x 800 है।  युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए इस फोन में कई आधुनिक फीचर से लैस किया गया है। फोन में 1400 एमएएच बैटरी है और कंपनी 15 घंटे का टॉकटाइम का दावा करती है। फोन में 4जीबी इंटरनल मैमोरी के अलाव...