विश्व की प्रमुख स्मार्टफोन (Smartphone) निर्माता कंपनी एचटीसी जल्द ही मध्य रेंज में डिजायर 310 (HTC Desire 310) मॉडल को लांच कर सकती है। कंपनी ने हाल ही में अपने यूरोप के वेबसाइट पर डिजायर 310 का प्रदर्शन किया है। हालांकि इसकी कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन फोन के फीचर के बारे में कंपनी ने जानकारी मुहैया करा दी है। एचटीसी डिजायर 310 में 4.5 इंच की स्क्रीन है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 480x854 पिक्सल है। खास बात कही जा सकती है कि इसे मीडियाटेक चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 1.3 गीगाहट्र्ज का मीडियाटेक एमटी6528एम क्वाडकोर चिपसेट है। वहीं 512 एमबी की रैम मैमोरी है। डिजायर 310 की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी है लेकिन इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है। एंडरायड आपरेटिंग 4.2 जेलीबीन (Android Operatin 4.2) आधारित इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 5.0 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं वीडियो कालिंग के लिए 2.0 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है। पावर बैकअप के लिए 2000 एमएएच (mAh) की बैटरी दी गई है। हाल में एचटीसी ने भारत में डिजायर 510 (Desire 510), डिजायर 610 (D...