क्रोम (Google Chrome) आपरेटिंग सिस्टम (Operating System) दरअसल, ब्राउजर (Browser) आधारित आपरेटिंग सिस्टम है, जो लिनक्स (Linx) पर काम करता है। भारत क्रोम ब्राउजर के (Chrome Browser) सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। पारंपरिक वेब ब्राउजर की तुलना में यह स्पीड और सिक्योरिटी के लिहाज से कहीं बेहतर है। ये सुविधएं भारतीय बाजार के लिए उपयुक्त हैं, क्योंकि यहां कम बैंडविड्थ पर और एक साथ जुड़े कंप्यूटरों पर काफी काम होता है। जानकारों का मानना है कि क्रोम आपरेटिंग सिस्टम नेटबुक का इस्तेमाल करने वालों के लिए बेहतर है, क्योंकि वे ज्यादातर समय आनलाइन काम करते हैं। इस श्रेणी में तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोग और लगातार यात्रा करने वाले प्रोफेशनल्स भी आते हैं। क्लाउड कंप्यूटिंग का बेहतरीन नमूना गूगल का व्रफोम आपरेरिंग सिस्टम क्लाउड कंप्यूटिंग (Cloud Computing) का बेहतरीन उदाहरण है। यह आपरेटिंग सिस्टम पोर्टेबल लैपटापों (Laptop) में उपयुक्त होता है। गूगल ने इसका ओपन सोर्स संस्करण क्रोमिओम ओएस नाम से उपलब्ध कराया है। यह कम पावर खपत और इंटरनेट एक्सेस पर केंद्रित नेटबुक की लोकप्रियत...