Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Tata docomo

टाटा डोकोमो फोटोन मैक्स वाईफाई डियो लाॅन्च

टाटा टेलीसर्विसेस टेलीकाॅम ब्रांड टाटा डोकोमो (Tata Docomo) ने इंटरनेट उपभोक्ताओं के लिए नया वाई-फाई फोटोन लाॅन्च किया है।  टाटा फोटोन मैक्स वाईफाई डियो (Tata Photon Max wifi Duo) नाम से लाॅन्च किया गया यह डिवाइस उपभोक्ताओं को शानदार इंटरनेट (Internet) स्पीड देने में सक्षम है।  इसके द्वारा नाॅन-स्टाॅप इंटरनेट के उपयोग के साथ ही हाई स्पीड वाईफाई कनेक्टिविटी का भी आनंद लिया जा सकता है। वाईफाई फोटोन मैक्स डियो को वाईफाई के माध्यम से कई डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं और वह भी बैटरी की चिंता किए बिना।  टाटा डोकोमो और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की साझेदारी डिवाइस में 4400 एमएएच का पावर बैंक दिया गया है तथा कार्ड स्लाॅट की भी सुविधा मौजूद है। जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 32जीबी एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। टाटा डोकोमो फोटोन मैक्स वाईफाई डियो को एक साथ 5 डिवाइस से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है जिसमें लैपटाॅप, स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, टैबलेट और गेमिंग कंसोल शामिल है।  नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिलेगा मुफ्त वाईफाई इसमें भारत म...

टाटा फोटोन मैक्स वाईफाई अब 9.8 एमबीपीएस के साथ

यदि इंटरनेट का तीव्र गति से उपयोग करना चाहते हैं तो टाटा फोटोन मैक्स वाईफाई (#tata photon max wifi) बेहतर विकल्प है।  टाटा डोकोमो (#tata docomo) में हाल ही में घोषणा की है कि फोटोन मैक्स वाईफाई डाटा कार्ड को अपग्रेड किया है और इसके माध्यम से अब उपयोगकर्ता 9.8 एमबीपीएस (#9.8 mbps) की गति से डाटा डाउनलोड कर सकते हैं।  फिलहाल यह डाटा कार्ड 6.2 एमबीपीएस (#6.2 mbps) के साथ बाजार में उपलब्ध है। किंतु यह सुविधा केवल तीन मेट्रो राज्य दिल्ली, कोलकाता और मुंबई के लिए ही मुहैया कराई जाएगी।  साथ ही कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि फोटोन मैक्स वाईफाई (#wifi) डिवाइस आॅटोमैटेकली अपग्रेड हो जाएगा तथा बेहतर स्पीड के साथ इंटरनेट ब्राउजिंग का आनंद लिया जा सकेगा।  इस डिवाइस में खास बात यह है कि यदि आप रोमिंग पर इसका उपयोग कर रहे हैं तो आपको अलग से किसी प्रकार के चार्ज का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।  यानी आप कहीं भी वाईफाई हाॅटस्पाॅट (#wifi hotspot) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा फोटोन मैक्स वाईफाई को एक समय पांच डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता ह...

टाटा डोकोमो का नया रिचार्ज प्लान, स्ट्रैच स्टार्ट

टेलीकाॅम कंपनी टाटा डोकोमो (#tata docomo) ने अपने प्रीपैड जीएसएम (#prepaid GSM) उपभोक्ताओं के लिए स्ट्रेच स्टार्ट (#stretch start) नाम से रिचार्ज प्लान लाॅन्च किया है।  टाटा डोकोमो द्वारा पेश किए गए इस रिचार्ज प्लान (#recharge Plan) के अंतर्गत उपभोक्ताओं को मिलने वाली रिचार्ज की वैधता को बढ़ाकर 60 दिन कर दिया है जो कि पहले केवल 30 दिन तक ही वैध था।  इसमें रिचार्ज प्लान की शुरूआती कीमत 136 रुपए है। उम्मीद है कि टाटा डोकोमो का यह प्लान उपभोक्ताओं को लुभाने में सफल होगा। क्योंकि इससे पहले रिचार्ज कूपन पर केवल एक ही महीने की वैधता होती थी और बैलेंस न खत्म होने पर बेकार ही हो जाता था।  इससे पहले हाल ही में कई टेलीकाॅम कंपनियों जैसे वोडाफोन, रिलाइंस और एयरटेल ने भी अपने काॅल रेट्स में कहीं कटौती तो कहीं बढ़ोत्तरी की है। साथ ही टेलीकाॅम सेक्टर में काॅल रेट्स के इस उतार चढ़ाव का कारण 2जी स्पैक्ट्रम में लगाई गई बोली को माना जा रहा है। 

टाटा डोकोमो और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की साझेदारी

टाटा डोकोमो (Tata Docomo) बेहतर इंटरनेट सर्विस के लिए जाना जाता है और इसीलिए मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने इसके साथ साझेदारी की है।  ताकि एयरपोर्ट आने वाले लोगों को अच्छी इंटरनेट सेवा मुहैया कराई जा सके।  छत्रापति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के नाम से प्रसिद्ध यह देश का अत्यधिक व्यस्त एयरपोर्ट है।  टाटा डोकोमो द्वारा बेहतर ऑफर के साथ यहां वॉयस और डाटा सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी।  टाटा डोकोमो द्वारा की इस सर्विस में इंटरनेट के लिए आईएसडीएन (ISDN), पीआरआई (PRI), एडीएसएल (ADSL), एमपीएलएस (MPLS) तथा ब्रॉडबैंड कनेक्शन (Broadband connection) शामिल है।  टाटा डोकोमो दिल्ली और हैदराबाद एयरपोर्ट पर पहले से ही कनेक्टिविटी सोल्यूशन उपलब्ध करा रही है। 

माइक्रोमैक्स और टाटा डोकोमो की साझेदारी

भारत की प्रमुख हेंडसेट निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स और भारतीय टेलीकॉम ब्रांड टाटा डोकोमो ने एक दूसरे से साझेदारी की घोषणा की है। जिसके अंतर्गत  माईक्रोमैक्स का हैंडसेट उपयोग कर रहे उपभोक्ता किफायती दर पर टाटा डोकोमो की इंटरनेट सेवा पा सकते हैं।  1 अक्टूबर 2013 के बाद माइक्रोमैक्स  के हेंडसेट खरीदने वाले सभी उपभोक्ता  टाटा डोकोमो के स्पेशल ऑफर  का फायदा उठा सकते हैं।  कंपनी का कहना है कि 'टाटा डोकोमो के साथ इस साझेदारी से हम बेहद खुश हैं और हमारा उद्देश्य माइक्रोमैक्स हेंडसेट उपभोक्ताओं को 2जी और 3जी के साथ किफायती दामों में बेहतर ऑफर उपलब्ध् कराना है। इस सुविधा को प्राप्त करने के लिए माइक्रोमैक्स के टाटा डोकोमो उपभोक्ता 141 पर ‘MICROMAX'  लिखकर  एसएमएस (SMS) कर सकते हैं। यह ऑफर केवल 30 जून तक ही उपलब्ध् होगा। टाटा डोकोमो का यह ऑफर माइक्रोमैक्स के लगभग सभी हेंडसेट पर उपलब्ध् होगा जिसमें कि कैनवस टर्बो और कैनवस4 के अलावा कैनवस मैगनस, बोल्ट ए61, बोल्ट ए26 और बोल्ट ए35 शामिल हैं।