Skip to main content

Posts

Showing posts with the label galaxy s5

अब नोट 3 के चुकाने पड़ेगे कम नोट

कुछ समय पहले सैमसंग (Samsung) के गैलेक्सी एस 5 (Galaxy S5) की कीमत में काफी कटौती की गई थी। फोन को 51,500 रुपए में लाॅन्च किया गया था  लेकिन अब  इसकी कीमत घटकर 35,000 के आस-पास पहुंच गई है।  वहीं अब सैमसंग ने आॅफिशियली तौर पर अपने लोकप्रिय डिवाइस गैलेक्सी नोट 3 (galaxy note 3) व नोट 3 नियो (Galaxy note 3 neo) की कीमत में भारी गिरावट की है जिसका कंपनी द्वारा काफी प्रचार भी किया जा रहा है।  40,900 रुपए की कीमत के साथ लाॅन्च किया गया गैलेक्सी नोट 3 अब 37,900 रुपए में बिक रहा है। वहीं गैलेक्सी नोट 3 नियो की कीमत 38,990 रुपए से घटकर 29,570 रुपए हो गई है।  गैलेक्सी नोट 3 व नोट 3 नियो के तकनीकी पक्ष की जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएं।  http://mymobileh.blogspot.in/2014/02/3-40900.html सैमसंग से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://mymobileh.blogspot.in/search?q=samsung

गैलेक्सी एस5 की कीमत में 10,000 से भी ज्यादा की गिरावट

सैमसंग ने अपना बेहतरीन डिवाइस गैलेक्सी एस5 (#samsung galaxy s5) कुछ ही माह पहले स्मार्टफोन बाजार में लाॅन्च किया था जो कि उपभोक्ताओं के मध्य उसके फीचर्स के साथ ही कीमत के कारण भी काफी लोकप्रिय रहा है।  कंपनी ने गैलेक्सी एस5 को सबसे पहले बर्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (#mobile world congress0 के दौरान प्रदर्शित किया था। भारत में लाॅन्च के समय फोन की कीमत 51,500 रुपए थी किंतु कुछ ही समय बाद इसकी कीमत गिरकर 46,000 तक पहुंच गई थी।  सैमसंग गैलेक्सी एस5 के दाम यहीं आकर नहीं रूके और अब फोन और भी कम कीमत में आॅनलाइन साइट पर उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट (#flipkart) पर इस फोन की कीमत 40,990 है वहीं स्नैपडील (#snapdeal) पर यह फोन 40,011 रुपए में बिक रहा है।  आॅनलाइन साइट अमेजन डाॅट काॅम (#amazon.com) पर गैलेक्सी एस5 सबसे कम कीमत के साथ 39,990 रुपए में उपलब्ध है।  सैमसंग गैलेक्सी एस5 के तकनीकी पक्ष की बात करें तो इसमें 5.1 इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन (#amoled screen) है तथा छोटी मोटी रगड़ से स्क्रैच से बचाने के लिए उस पर कार्निंग गोरिल्ला ग्लास (#corn...

सैमसंग गियर फिट, गियर नियो 2 और गियर 2 बाजार में उपलब्ध

सैमसंग गैलेक्सी एस 5 स्मार्टफोन के लाॅन्च के समय गियर 2, गियर 2 नियो और गियर फिट को भी प्रदर्शित किया था साथ ही यह भी घोषणा की थी, कि जल्दी ही यह बाजार में भी उपलब्ध होंगे। सैमसंग (#samsung) ने अब इन तीनों स्मार्टवाॅच को आॅफिशियली तौर पर लाॅन्च कर दिया है तथा आॅनलाइन साइट अमेजन डाॅट काॅम पर इनके प्रीआॅर्डर की सुविधा उपलब्ध है।  सैमसंग गियर 2 (#samsung gear 2) स्मार्टवाॅच में कई खास फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है जैसे स्मार्ट नोटिफिकेशन, इंस्टेंट नोटिफिकेशन, फिटनेस मोटिवेटर और म्यूजिक आदि। वहीं यह स्मार्टवाॅच काले, ग्रे, ओरेंज और टाइटन सिल्वर चार रंगों में उपलब्ध है।  इसके अन्य तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें सिम स्लाॅट की सुविधा के साथ ही 4जीबी इंटरनल मैमोरी और 512 एमबी रैम दी गई है। इसके अलावा इस स्मार्टवाॅच में 1.63 इंच का एमोलेड डिसप्ले दिया गया है तथा 2.0 मेगापिक्सल आॅटो फोकस कैमरा भी शामिल है। स्मार्टवाॅच को धूल मिट्टी व पानी अवरोधक बनाया गया है। वहीं कीमत की बात करें तो लाॅन्च के समय इसकी कीमत 21,900 रुपए थी किंतु अब यह 21,500 र...

सैमसंग गैलेक्सी एस5 लाॅन्च: कीमत 51-53,000 रु.

सैमसंग (#samsung) ने इस साल का अपना फ्लैगशिप डिवायस गैलेक्सी एस5 ( Samsung Galaxy S5 ) को भारत में लाॅन्च कर दिया है। हालांकि यह फोन उपभोक्ताओं के लिए अप्रैल से मुहैया हो पाएगा।     परंतु वे प्री बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि एस5 ( Galaxy S5 ) का प्रदर्शन कंपनी ने बार्सिलोना मोबाइल वर्ल्ड काॅन्ग्रेस के दौरान ही कर दिया था लेकिन उस वक्त कीमत की जानकारी नहीं दी गई थीं। भारतीय बाजार में फोन की कीमत 51 से 53 रुपए के बिच होगा। (Price in india)। गैलेक्सी एस 5 ( Samsung Galaxy S5 ) में 5.1 इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन है जो बेहतर डिसप्ले के लिए जानी जाती है। स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है जो छोटे मोटे रगड़ से बचाने में सक्षम है। इसके साथ ही अच्छी बात यह कही जा सकती है कि फोन आईपी67 सर्टिफाइड (IP67 certifiedIP67 certified ) है। अर्थात फोन धूल व पानी आवरोधक है(dust and water resistant)। इसके साथ आईफोन की तरह नए गैलेक्सी में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।  फोन दो मैमोरी विकल्प 16 जीबी और 32 जीबी के साथ पेश किया गया है और दोन...

24 फरवरी को होगा एस 5 का दीदार

24 फरवरी को वार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कोंग्रस (Mobile world congress) के दौरान कंपनी एक इवेंट कर रही है जिसमे सामसुंग गैलेक्सी एस 5 (samsung galaxy s5) का प्रदर्शन लगभग तय है।  साल की शुरुआत से ही यह कयास लगाया जा रहा था कि हर साल की तरह इस साल सैमसंग गैलेक्सी एस सीरीज में अपना नया फोन लाएगा लेकिन सवाल यह है कि नया गैलेक्सी एस5 अन्य गैलेक्सी से अलग कैसा होगा?  इस बार आशा है कि गैलेक्सी एस5 के साथ आपको कर्व स्क्रीन देखने को मिले। वहीं फोन का प्रोसेसर भी पहले से ज्यादा ताकतवर होने की उम्मीद है।  आशा है कि इस बार एप्पल आईफोन की तरह सैमसंग 64 बिट्स प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकता है।  वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस5 को लेकर यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी पानी व धूल अवरोधक फीचर से भी इसे लैस कर सकती है।  कई जानकारों का मानना है कि गैलेक्सी एस 4 में कंपनी ने ऑक्टाकोर प्रोसेसर पेश किया था जबकि इस बार 16 कोर प्रोसेसर या रियल ऑक्टाकोर के साथ दस्तक दे सकती है।  रैम की बात करें तो 3 जीबी तक होने की उम्मीद है।...