Skip to main content

दस साल में फेसबुक ने जो बदली दस चीज़ें

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक (Facebook) आज अपनी दसवीं सालगिरह मना रहा है और फेसबुक के यह साल कैसे निकल गए पता हीं नहीं चला। क्योंकि फेसबुक हम सबकी जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है।

इसकी महत्वपूर्णता का अंदाजा तो हम इसकी लोकप्रियता से ही लगा सकते हैं। फेसबुक ही तो एक ऐसा लोकप्रिय माध्यम है जिसके द्वारा हम एक दूसरे से विचार बांटने के अलावा, फोटो, विडियो आदि शेयर करने के अलावा टैग व लाइक भी कर सकते हैं। 

फेसबुक के इतिहास के बारे में बात करें तो हार्वड विश्वविद्यालय के छात्र मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने आज से दस साल पहले 4 फरवरी 2004 को इसकी स्थापना की थी। मार्क जुकरबर्ग का उद्देश्य अलग- अलग लोगों के अनुभवों को एक दूसरे से बांटना था। 

शुरूआत में केवल छात्रों ने ही फेसबुक का उपयोग किया और इस सोशल नेटवर्किंग साइट के द्वारा अपने दोस्तों से जुड़े। किंतु धीरे -धीरे यह हर उम्र के व्यक्त्ति की पसंद बनता चला गया।

फेसबुक इतना लोकप्रिय हुआ है कि विश्व में इसके 1.2 अरब यूजर्स हैं और आगे भी बढ़ने की ही संभावना है। 

आगे हम आपको बता रहे हैं फेसबुक की दस खास बातें जिनके द्वारा यह यूजर्स के बीच अधिक लोकप्रिय हुआ। 

1) सोशल - फेसबुक के अतिरिक्त भी कई सोशल नेटवर्किंग साइटस उपलब्ध् हैं। किंतु फेसबुक पर तो सच में एक सामाजिक वातावरण देखने को मिलता है। अलग अलग लोग एक दूसरे से जुड़ते हैं और अपने विचार व भावनाएं व्यक्त करते हैं। 

2) फोटो शेयरिंग - फोटो शेयरिंग जैसे ऑप्शन अन्य सोशल नेटवर्किंग साइटस पर भी उपलब्ध है किंतु फेसबुक ने इसे बहुत आसान बना दिया है।  

3) सूचना क्रांति - फेसबुक सूचना का विशेष जरिया बन गया है और हम हर छोटी मोटी घटना फेसबुक पर शेयर करते हैं। यानि फेसबुक सूचना क्रांति के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 

4) ई-गर्वनेंस - जन-जन के बीच पहचान बना चुके फेसबुक को गर्वनेंस द्वारा भी उपयोग किया जा रहा है। सरकार से किसी भी प्रकार की समस्या शेयर करने का आज सबसे आसान तरीका फेसबुक ही है। राजनीतिक दलों के फेसबुक पेज के अतिरिक्त दिल्ली पुलिस और ट्रेफिक पुलिस आदि के भी फेसबुक अकांउट उपलब्ध हैं।

 5) लाइक - अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट की बजाय फेसबुक अपने यूजर्स को लाइक का ऑप्शन देता है। इसके द्वारा आप किसी के फोटो, विडियो व कमेंट आदि को लाइक व अनलाइक कर सकते हैं। 

6) चैट - चैट की बेहतर सुविधा फेसबुक पर दी गई है जिसमें चैटिंग के साथ फोटो, विडियो आदि भी भेज सकते हैं। 

7) मोबाइल एप्लिकेशन - स्मार्टफोन के युग में उसी फोन का उपयोग करना चाहते हैं जिसमें फेसबुक की सुविधा हो या फेसबुक प्रीलोडेड हो।

8) स्टीकर - पहले किसी भी प्रकार के प्रचार लिए पोस्टर, बैनर, रैली आदि का उपयोग किया जाता था किंतु फेसबुक ने इस प्रचार की प्रक्रिया को पूरी तरह बदल दिया है। अब प्रचार के लिए फेसबुक पर स्टीकर का उपयोग करते हैं। 

9) सोशल गेमिंग - पहले मोबाइल के द्वारा गेम खेले जाते थे किंतु फेसबुक ने सोशल गेमिंग की सुविधा मुहैया कराई जिसमें स्वयं गेम खेलने के अतिरिक्त अपने दोस्तों से भी शेयर कर सकते हैं। 

10) मार्केटिंग - फेसबुक पेज का मार्केटिंग के लिए काफी उपयोग किया जा रहा है इस पर विज्ञापनों की भरमार तो है ही वहीं विज्ञापनों द्वारा फेसबुक से जुड़ा जा सकता है। 

Comments

Popular posts from this blog

टचपल - फ्री ईमोजी कीबोड

टाइपिंग नए अंदाज में। साधारण टाइपिंग (Typing) तो सभी करते हैं किंतु यदि हम आपको कहें कि आप अपने स्मार्टफोन के कीबोर्ड (Keyboard) को क्रिएटिव कर टाइपिंग स्टाइल और भी बेहतर बना सकते हैं तो शायद सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन टचपल फ्री ईमोजी कीबोर्ड एप्लिकेशन (Touchpal Free Emoji Keyboard) के द्वारा यह सब संभव है।  इस एप्लिकेशन में उपभोक्ताओं को क्रिएटिव कीबोर्ड (Creative Keyboard) का आनंद देने के लिए कई खास फीचर्स का उपयोग किया गया है। इसे उपयोग करना भी बेहद आसान है। इसे अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करें और साधारण कीबोर्ड की जगह एक अलग प्रकार का कीबोर्ड पाएं। जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार कीबोर्ड का रंग भी बदल सकते हैं। टाइपिंग में जेस्चर फीचर (Gesture) का उपयोग किया जा सकता है जिसके द्वारा केवल एक बटन पर क्लिक करने के बाद उससे जुड़ा शब्द टाइप हो जाएगा। वहीं इस एप्लिकेशन में 900 से भी अधिक ईमोजी की सुविधा दी गई है।  वीट्रांसफर: डाटा शेयर का आसान तरीका कीबोर्ड की थीम बदलने के अलावा इसके बैकग्राउंड में आप कोई फोटो भी लगा सकते हैं। टचपल फ्री...

ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के लिए आइडिया का आॅफर

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) के उपभोक्ता अब टेलीकाॅम कंपनी आइडिया (idea) द्वारा 1 जीबी डाटा (Data) प्राप्त कर सकते हैं। किंतु यह सुविधा केवल ब्लैकबेरी ओएस 7 (Blackberry os 7) के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध होगी।  जो ब्लैकबेरी ओएस 7 उपभोक्ता आइडिया पोस्टपैड (idea postpaid) कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं वह इस आॅफर के अंतर्गत 2जी प्लान (2G plan) पर 1 जीबी डाटा उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए हर महीने 83 रुपए का भुगतान करना होगा तथा इसके वार्षिक रेंटल प्लान (rental plan) की कीमत 999 रुपए है।  ब्लैकबेरी उपयोगकर्ता आइडिया पोस्टपैड के इस प्लान का साधारण एसएमएस (SMS) द्वारा अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए केवल ‘ACT999ARP’   टाइप कर 12345 पर भेजना है। अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।  http://www.mymobile.co.in/news/blackberry-idea-offers-1gb-data-plan-rs-83/

नापतोल ने पेश किया स्वाइप कनेक्ट 4ई

आॅनलाइन शाॅपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन केवल आॅनलाइन ही उपलब्ध करा रही हैं।  http://www.swipetelecom.com/ अब होम शाॅपिंग के लिए प्रचलित भारत की आॅनलाइन साइट नापतोल डाॅट काॅम (Naptol.com) ने मोबाइल टेक्नाॅलोजी कंपनी स्वाइप के साथ कनेक्ट सीरीज में कनेक्ट 4ई (konnect 4E) स्मार्टफोन लाॅन्च किया है।  यह फोन कम कीमत मे बेहतर व आधुनिक फीचर्स से लैस है तथा फोन एंडराॅयड (Android)  आॅपरेटिंग 4.2.2 जेलीबीन पर आधारित है।  स्वाइप कनेक्ट 4ई में 480x800 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4.0 इंच का एलसीडी डिसप्ले (LCD display) दिया गया है इसके अतिरिक्त 256 एमबी रैम तथा 512 एमबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।  वहीं डुअल सिम (Dual sim) आधारित इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है। माइक्रोएसडी स्लाॅट दिया गया है जिसके माध्यम से 32जीबी एक्सपेंडेबल मैमोरी स्टोर की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फ्लैश लाइट के साथ 2.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा वीडियों काॅलिंग की सुविधा के लिए 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भ...