Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Ramayana 3D: 7th Avatar

रामराज कायम करना है तो रावण का वध करना ही होगा

रामायण- 7वां अवतार रावण राज कायम है। इसे खत्म कर आपको राम राज कायम करना है लेकिन यह काम इतना आसान नहीं है। हर तरफ राक्षसों का बसेरा है जो बड़े ही खतरनाक हैं। अगर वे सामने आ गए तो मार कर ही छोड़ते हैं। ऐसे में क्या राम इन राक्षसों का वध कर पाएंगे? क्योंकि इस युग में राम अकेले हैं। मोबाइल गेम रामायण-7वां (Ramayana 3D: 7th Avatar) अध्याय में राम के इस कार्य को पूरा करने में आपको मदद करनी है।  गेम का नाम रामायण है लेकिन यह वास्तविक रामायण से बिल्कुल अलग है। गेम में तीन भाग हैं एक्साइल, अश्वमेघ और वार। हालांकि इसमें एक्साइल भाग ही फिललहाल उपलब्ध है बाकी के दो भाग आने वाले हैं।  एक्साइल में दस भाग हैं और दसों में आपको राक्षसों का नाश करना है। रामायण की तरह इस गेम में भी राम के हाथ में धनुष-बाण दिया गया है। आपके पास असीमित बाण ही हैं। गेम की शुरुआत में स्क्रीन के बीच में राम दिखाई देंगे और सामने वह महल जिसमें राक्षस हैं। आपको एक मिशन पूरा करना है। महल में रखे हथियार पाने हैं और इसके लिए सभी राक्षसों को मारना है। स्क्रीन के र्दाइं ओर टच करेंगे तो राम आगे की ओर...