Skip to main content

Posts

Showing posts with the label karbonn sparkle v

कार्बन टाइटेनियम एस25 क्लिक लाॅन्च, कीमत-7,650 रुपए

कार्बन (Karbonn) ने टाइटेनियम सीरीज में एक और स्मार्टफोन शामिल करते हुए टाइटेनियम एस25 क्लिक (Karbonn Titanium S25 Klick)  को बाजार में उतारा है। बजट फोन (Budget Phone) की श्रेणी में लाॅन्च किया गया यह स्मार्टफोन ईकाॅमर्स (E-Commerce) साइट पर उपलब्ध है जहां इसकी कीमत 7,650 रुपए है।  कार्बन टाइटेनियम एस25 क्लिक में शानदार फोटोग्राफी के लिए 13.0 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसमें फ्लैश (Flash) की सुविधा उपलब्ध है। वहीं उपभोक्ताओं का सेल्फी (Selfie) के प्रति बढ़ता क्रेज देखते हुए कंपनी ने 5.0 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया है।  कार्बन के बजट फोन पर किटकैट का आनंद एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android Kitkat) पर आधारित कार्बन टाइटेनियम एस25 क्लिक में 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5.0 इंच का एचडी डिसप्ले दिया गया है। यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर (quadcore Processor) पर कार्य करता है।  फोन में 8 जीबी आंतरिक स्टोरेज की सुविधा के साथ ही 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा भी स्टोर किया जा सकता है। कनेक्टिविटी आॅप्शन के त...

यूके में लाॅन्च हुआ कार्बन का एंडराॅयड वन फोन

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कार्बन (Karbonn) ने हाल ही स्पार्कल वी (Sparkle V) स्मार्टफोन लाॅन्च किया था जो कि एंडराॅयड वन (Android One) आॅपरेटिंग पर आधारित है।  अब कंपनी ने इस फोन को यूके में भी लाॅन्च कर दिया है और इसके साथ ही यह कार्बन यूके में एंडराॅयड वन लाॅन्च करने वाली पहली कंपनी बन गई है।  यूके (UK) में यह फोन ईकाॅमर्स साइट अमेजन डाॅट काॅम (Amazon.Com) पर मुफ्त शीपिंग (Free Shipping) के साथ उपलब्ध होगा। गूगल (Google) के एंडराॅयड वन आॅपरेटिंग पर फोन लाॅन्च करने वाली कंपनियों में कार्बन के अलावा माइक्रोमैक्स (Micromax) और इंटेक्स (Intex) भी शामिल हैं।  कार्बन स्पार्कल वी : एंडराॅयड वन का जादू एंडराॅयड वन फोन की खासियत है कि इस आॅपरेटिंग के सभी फोन में लगभग समान फीचर्स का उपयोग किया गया है। कार्बन स्पार्कल वी के तकनीकी पक्षों पर नजर डालें तो इसमें 4.4 किटकैट (Android Kitkat) के साथ ही 1.3 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर दिया गया है।  वहीं फोन में 5.0 मेगापिक्सल रियर तथा 2.0 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद हैं। स्पार्कल वी में 1 जीबी रैम...

कार्बन स्पार्कल वी : एंडराॅयड वन का जादू

Mobile Review एंडराॅयड वन (Android One) के साथ कार्बन, माइक्रोमैक्स और स्पाइस ने अपने फोन पेश किए हैं। इस अंक में हमने कार्बन स्पार्कल वी (Karbonn Sparkle V) का परीक्षण किया। स्पार्कल वी के परीक्षण के दौरान हमने यही जांचने की कोशिश की, कि क्या एंडराॅयड वन ( Android One ) वास्तव में सबसे बेहतर है या फिर महज एक दिखावा। क्यों खरीदें दो साल तक एंडराॅयड अपडेट मिलेगा। गूगल एप्लिकेशन मुफ्त मिलेंगी। क्यों न खरीदें इससे बेहतर स्पेसिफिकेशन के साथ फोन उपलब्ध हैं। लुक के मामले में भी कुछ खास नहीं कहा जाएगा। रूप-रंग कार्बन स्पार्कल वी  (Karbonn Sparkle V) एक साधरण एंडराॅयड फोन के समान ही है। 4.5 इंच की स्क्रीन के नीचे तीन टच बटन दिए हैं, जबकि दाएं पैनल में पावर बटन और वाॅल्यूम राॅकर है। स्क्रीन के ऊपर गोल आकार में ईयरपीस है और बगल में सेकेंडरी कैमरा उपलब्ध है।  इस तरह का ईयरपीस हमने पहली बार किसी फोन में देखा है। फोन की बिल्ट क्वालिटी अच्छी है लेकिन बहुत अच्छी नहीं कह सकते। इस रेंज में इससे बेहतर मोटो ई और यूनाइट 2 जैसे डिवाइस देखने को मिले हैं। विशेषताएं...

एंडराॅयड वनः हर पल अपडेट

हाल में गूगल ने एंडराॅयड वन को प्रदर्शित किया है। ऐसे में उपभोक्ता के दिमाग में इस बात का उठना जमी है कि यह एंडराॅयड वन क्या है? एंडराॅयड वन से जुड़ी आपकी सभी जिज्ञासाओं का जवाब दे रह हैं मुकेश कुमार सिंह। गूगल आई/ओ में पहली बार एंडरायड वन का जिक्र किया गया था। उसी वक्त से मीडिया से लेकर आम जनता तक में इस बात की चर्चा थी कि आखिर यह एंडराॅयड वन है क्या? क्या यह गूगल का नया आॅपरेटिंग है या फिर नेक्सस की तरह का कोई फोन? उस वक्त एंडराॅयड एल का भी जिक्र किया गया था और हर कोई जानता था कि यह एंडराॅयड आॅपरेटिंग का नया संस्करण है परंतु एंडराॅयड वन को लेकर संशय था। उस वक्त उड़ती खबर यह भी आई कि एंडराॅयड वन कम रेंज के एंडराॅयड फोन के लिए बनाया जाने वाला आॅपरेटिंग सिस्टम होगा। परंतु स्पष्ट जानकारी किसी के पास नहीं थी। अंततः आज गूगल ने एंडराॅयड वन से पर्दा उठा दिया और एंडराॅयड वन उपभोक्ता के सामने है। बाॅय-बाॅय अल्ट्रापिक्सल, वेलकम EYE? एंडराॅयड वन (Android One) गूगल की एक पहल है। इसके माध्यम से कंपनी ने कम बजट के फोन में एंडराॅयड के नए आॅपरेटिंग को मुहैया कराने की कोशिश की ...

एंडराॅयड वनः अपनी किस्मत अपने हाथ

काफी समय से उपभोक्ता गूगल (Google) एंडराॅयड वन (Android One) का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं के इस इंतजार का समाप्त करते हुए आखिरकार भारत में एंडराॅयड वन लाॅन्च कर ही दिया। एंडराॅयड वन के तहत फिलहाल तीन हैंडसेट को लाॅन्च किया गया है। जिनमें माइक्रोमैक्स (Micromax), कार्बन (Karbonn) और स्पाइस (Spice) शामिल हैं। बजट स्मार्टफोन (budget phone) के रूप में लाॅन्च किए गए एंडराॅयड वन स्मार्टफोन की कीमत 6,300 रुपए से शुरू है। गूगल ने भारत में बढ़ते बजट फोन की मांग को देखते हुए उपभोक्ताओं को कम कीमत में शानदार व आधुनिक फीचर्स (features) का अनुभव देने के लिए एंडराॅयड वन लाॅन्च किया है। तीनों कंपनियों की साझेदारी (Partnership) के साथ गूगल द्वारा पेश किए गए यह फोन भारतीय आॅनलाइन साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart), एमेजन (amazon) और स्नैपडील (snapdeal) पर लाॅन्च किया गया है। एंडराॅयड वन के तहत माइक्रोमैक्स ने कैनवस ए1 (Micromax canvas a1) काले व सफेद रंग में उपलब्ध है। वहीं कार्बन ने स्पार्कल वी (Karbonn sparkle V) को भारतीय बाजार में पेश किया है। स्पाइस...