Skip to main content

Posts

Showing posts with the label pan drive

सैनडिस्क फ्लैश ड्राइव आकर्षक डिजाइन में

फ्लैश स्टोरेज (Flash Storage) के लिए प्रचलित कंपनी सैनडिस्क (Sandisk) ने बाजार में एक और शानदार व आकर्षक डिजाइन की फ्लैश ड्राइव (flash drive) लाॅन्च की है। जो कि खासतौर पर छात्रों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।  सैनडिस्क क्रजर यू (sandisk Cruzer U) नाम से बाजार में उतारी गई फ्लैश ड्राइव में छात्र आसानी से होमवर्क, फोटो, म्यूजिक और म्यूजिक सुरक्षित रख सकते हैं।  छात्रों के लिए सैनडिस्क क्रजर यू  8 जीबी और 16 जीबी दो वर्जन में दिए गए हैं तथा अत्यधिक स्पेस की आवश्यकता के लिए इसमें 32 जीबी 64 जीबी वर्जन भी उपलब्ध हैं।  इसमें उपयोग किए गए सैनडिस्क सिक्योर एक्सेस (Sandisk Secure Access) के द्वारा आप पासवर्ड के साथ इसे सुरक्षित रख सकते हैं। सैनडिस्क क्रजर यू विंडोज एक्सपी (Windows XP), विंडोज विस्टा (Windows Vista), विंडोज 7 (Windows 7), विंडोज 8 (Windows 8) और मैक आॅपरेटिंग (Mac OS) पर कार्य करने में सक्षम है।  केवल एक प्लग के माध्यम से छात्रा इसे आसानी से उपयोग कर सकते हैं। साथ ही यह 5 साल की वारंटी के साथ प्राप्त होगी। भारतीय बाजार मे...

बाजार में उपलब्ध कुछ खास गैजेट

पूमा बुलडाॅग हेडफोन पीएमएडी6032 आकर्षक लुक के साथ बेहतर साउंड। म्यूजिक के लिए जितना बेहतर हेडफोन होगा म्यूजिक उतना ही आनंद देगा। इसीलिए पूमा बुलडाॅग बाजार में ऐसा हेडफोन लेकर आया है जो कि दिखने में आकर्षक तो है ही, साथ ही, म्यूजिक सुनते समय आरामदायक अहसास कराता है। बुलडाॅग पीएमएडी 6032 में अर्गो फिट इन ईयर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जो कि म्यूजिक सुनते समय आनी वाली अनावश्यक साउंड को रोकता है तथा आपको बेहतर आॅडियो क्वालिटी से रू-ब-रू कराता है। हमने नीले रंग के हेडफोन पर परीक्षण किया जो कि दिखने में काफी ट्रेंडी व स्पोर्टी था। यह हेडफोन किसी भी अन्य डिवाइस जैसे स्मार्टफोन, पीसी और टैबलेट आदि के साथ उपयोग किया जा सकता है। इसे उपयोग करते समय काॅल्स आदि भी रिसीव की जा सकती है। हां, इसके फीचर्स के अनुसार इसकी कीमत थोड़ी अधिक कही जा सकती है। कीमतः 3,199 रुपए  सैमसंग गैलेक्सी गियर 2/सैमसंग गैलेक्सी गियर फिट स्मार्टवॉच लगाएगा आपकी स्मार्टनेस में चार चांद। सैमसंग कंपनी ने इस साल गैलेक्सी गियर 2 और गैलेक्सी गियर फिट नाम से दो स्मार्टवाॅच लाॅन्च की है। ...