Skip to main content

Posts

Showing posts with the label dth recharge

अब ऑनलाइन शॉपिंग पर बार्गनिंग का मजा

शॉपिंग करते वक्त बार्गनिंग करना किसे पसंद नहीं खासतौर पर महिलाओं को। अगर यही सुविधा आपको ऑनलाइन शॉपिंग पर भी उपलब्ध् हो जाए तो यह आरामदायक तो होगा साथ ही समय की भी बचत होगी। इन सभी सुविधाओं को ध्यान में रखकर पेटिम (Paytm) ने भारत में एक ऐसा मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है जिस पर उपभोक्ताओं को बार्गनिंग का बेहतरीन मौका मिलेगा।  इस मोबाइल एप्लिकेशन के द्वारा आप बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी वस्तु मौल भाव के साथ खरीद सकते हैं।  पेटिम पर मोबाइल व डीटीएच (DTH) रिचार्ज की सुविधा तो पहले से ही उपलब्ध थी और अब यहां महिलाओं, पुरूषो, बच्चों के सामान के अलावा होम फर्निशिंग से जुड़े कई अन्य सामानों की भी खरीदारी कर सकते हैं।  फिलहाल पेटिम द्वारा लॉन्च की गई यह एप्लिकेशन एप्पल आईट्यून एप स्टोर (iTunes app store) पर मुहैया कराई गई है और जल्दी ही यह गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध होगी।