स्टंट बाइक आर्मी राइडर कार रेसिंग और बाइक रेसिंग गेम शुरू से ही मोबाइल उपभोक्ताओं की पसंद रहे हैं। परंतु हाल के दिनों में रेसिंग के इस फाॅर्मेट में बदलाव आया है। अब तेज रेसिंग नहीं बल्कि उलटे-सीधे रास्तों पर स्टंट करना लोग पसंद करते हैं। यही वजह है कि हिल क्लाइंब और बीच रेसिंग जैसे गेम काफी प्रचलित हुए। स्टंट बाइक आर्मी राइडर भी कुछ ऐसा ही गेम है। स्टंट बाइक आर्मी राइडर गेम बहुत हद तक हिल क्लाइंब रेसिंग से मिलता-जुलता है। परंतु इस रेसिंग में रास्ते में आपको लैंड माइंस भी मिलेंगी जो कि हिल क्लाइंब में नहीं थीं। जहां कुछ गेम को खेलने के लिए आपको लंबी-चैड़ी प्रक्रिया अपनानी पड़ती है वहीं इसमें आपको बस खेलना है। गेम की शुरुआत में एक राइडर होगा और आपके सामने गो और स्टाॅप दो बटन होंगे। गो बटन से बाइक आगे की ओर बढ़ेगी जबकि स्टाॅप से राइडर पीछे की ओर जाएगा। वहीं आपके मोबाइल को उफपर नीचे (टिल्ट) कर भी इसे कंट्रोल कर सकते हैं। गो प्रेस करते ही यह तेजी से आगे बढ़ता है लेकिन आपको काफी एहतियात बरतते हुए आगे बढ़ना है। क्योंकि ऊँचे-नीचे रास्तों पर जब आप तेजी से बढ़ेंगे तो ...