Skip to main content

Posts

Showing posts with the label qwerty keypad

ब्लैकबेरी क्लासिक लाॅन्च, कीमत- 31,999 रुपए

विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) ने नया स्मार्टफोन ब्लैकबेरी क्लासिक लाॅन्च किया है। भारतीय बाजार में लाॅन्च किया गया ब्लैकबेरी क्लासिक एक्सक्लूजिवली ईकाॅमर्स साइट स्नैपडील डाॅट काॅम (Snapdeal.com) पर ही उपलब्ध होगा। जहां इस फोन की कीमत 31,999 रुपए है।  ब्लैकबेरी पर चलाएं एंडराॅयड एप्स ब्लैकबेरी क्लासिक (Blackberry Classic) के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें तो इसमें टच डिसप्ले के साथ क्वर्टी कीपैड (Qwerty Keypad) का उपयोग किया गया है। ब्लैकबेरी क्लासिक में 720X720 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 3.5 इंच का डिसप्ले है तथा 2जीबी रैम दी गई है।  ब्लैकबेरी 10 आॅपरेटिंग पर आधारित ब्लैकबेरी क्लासिक 1.5 गीगाहर्ट्ज क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन प्रोसेसर (Qualcom Snapdragan Processor) पर कार्य करता है। पफोन में 16 जीबी फ्लैश मैमोरी के अलावा एक्सपेंडेबल डाटा स्टोरेज की भी सुविधा उपलब्ध है। जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड के माध्यम से 128 जीबी तक डाटा स्टोर किया जा सकता है।  क्वर्टी कीबोर्ड के साथ ब्लैकबेरी क्लासिक लाॅन्च ब्लैकबेरी क्लासि...

ब्लैकबेरी का पोर्श डिजाइन स्मार्टफोन पी‘9983

विश्व की बहुप्रचलित स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी (Blackberry) ने पोर्श डिजाइन (Porsche Design) के साथ नया स्मार्टफोन पी‘9983 (P'9983) लाॅन्च किया है। जो कि यूनिक स्टाइल (unique style) के साथ आकर्षक लुक में ब्लैकबेरी 10 (BB10) तकनीक से लैस है।  पोर्श डिजाइन के सहयोग से कंपनी द्वारा लाॅन्च किया गया यह तीसरा डिवाइस है जिसमें बेहतर क्वालिटी के लिए सफायर ग्लास का उपयोग किया गया है। इसके अतिरिक्त पोर्श डिजाइन के सहयोग से कंपनी द्वारा पेश किया यह पहला क्वर्टी (Qwerty keypad) वर्जन भी है।  यह फोन खास क्राफटेड ग्लास (Crafted glass) तथा सिनथेटिक मैटेरियल से बना है साथ ही इसमें सिल्वर फोंट के साथ 3डी (3D) इफेक्ट का इस्तेमाल किया गया है। फोन के तकनीकी पक्ष की बात करें तो कीपैड के साथ इसमें 3.1 का टच स्क्रीन डिसप्ले दिया गया है।  फोन में डुअल कोर (Dual core) के साथ 1.5 गीगाहर्ट्ज क्वालकाॅम प्रोसेसर (Qualcomm processor) है तथा 8.0 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जिसमें फ्लैश व आॅटो फोकस की सुविधा शामिल है।  वहीं वीडियों काॅलिंग की सुविधा ...

स्पाइस स्टैलर 360, टच व क्वर्टी कीपैड फोन

बजट फोन के क्षेत्र में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी स्पाइस (#spice) बेहतरीन डिवाइस लेकर आई है। कंपनी द्वारा स्पाइस स्टैलर 360 (#spice stellar 360) के नाम से लाॅन्च किए गए इस स्मार्टफोन में खास बात यह है कि इसमें टच के साथ ही क्वर्टी कीपैड(#qwerty keypad)  का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।  यह फोन ऐसे उपभोक्ताओं के अधिक महत्वपूर्ण है जो कि कीपैड का उपयोग करना ज्यादा पसंद करते हैं। स्पाइस स्टैलर 360 में डुअल सिम के साथ ही 3जी की भी सुविधा उपलब्ध है वहीं आॅपरेटिंग के तौर पर एंडराॅयड जेलीबीन पर आधारित इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज डुअलकोर प्रोसेसर (#dualcore processor) का इस्तेमाल किया गया है। जिस पर ओपेरा मिनी ब्राउजर (#opera mini browser) का बेहतरीन आनंद लिया जा सकता है।  फोन में 3.5 इंच का डिसप्ले दिया गया है तथा बीबीएम टू बीबीएम मुफ्त काॅलिंग की सुविध उपलब्ध है। स्पाइस स्टैलर 360 में फोटोग्राफी के लिए 3.2 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है, वहीं फोन में कुछ महत्वपूर्ण एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप (#whatsapp0, बीबीएम (#BBM), ओपेरा ...

इंटेक्स का पहला टच एंड टाइप स्मार्टफोन, कीमत-4,990

स्मार्टफोन बाजार में उपभोक्ताओं द्वारा टच स्क्रीन (#touch screen) फोन अधिक पसंद किए जाने के कारण क्वर्टी कीपैड (#Qwerty keypad) वाले फोंस कम ही देखने को मिलते हैं।  किंतु अभी भी कुछ उपभोक्ता हैं जो ऐसे स्मार्टफोन का उपयोग करना पसंद करते हैं जिनमें कीपैड की सुविधा उपलब्ध हो।  ऐसे उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स (#intex) ने अपना पहला टच एंड टाइप स्मार्टफोन लाॅन्च किया है। जिसमें 3जी फीचर का भी उपयोग किया गया है।  इंटेक्स द्वारा लाॅन्च किए एक्वा क्वर्टी (#intex aqua qwerty) स्मार्टफोन की कीमत केवल 4,990 रुपए है। फोन में 320x480 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 3.5 इंच का स्क्रीन डिसप्ले दिया गया है।  डुअल सिम आधारित इंटेक्स एक्वा क्वर्टी स्मार्टफोन में आरामदायक टाइपिंग की सुविधा के लिए क्वर्टी कीपैड दिया गया है। फोन में आॅपरेटिंग के तौर पर एंडराॅयड 4.2.2 जेलीबीन का इस्तेमाल किया गया है तथा 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर शामिल है।  इंटेक्स एक्वा क्वर्टी स्...