Skip to main content

Posts

Showing posts with the label mobile recharge

टाटा डोकोमो का नया रिचार्ज प्लान, स्ट्रैच स्टार्ट

टेलीकाॅम कंपनी टाटा डोकोमो (#tata docomo) ने अपने प्रीपैड जीएसएम (#prepaid GSM) उपभोक्ताओं के लिए स्ट्रेच स्टार्ट (#stretch start) नाम से रिचार्ज प्लान लाॅन्च किया है।  टाटा डोकोमो द्वारा पेश किए गए इस रिचार्ज प्लान (#recharge Plan) के अंतर्गत उपभोक्ताओं को मिलने वाली रिचार्ज की वैधता को बढ़ाकर 60 दिन कर दिया है जो कि पहले केवल 30 दिन तक ही वैध था।  इसमें रिचार्ज प्लान की शुरूआती कीमत 136 रुपए है। उम्मीद है कि टाटा डोकोमो का यह प्लान उपभोक्ताओं को लुभाने में सफल होगा। क्योंकि इससे पहले रिचार्ज कूपन पर केवल एक ही महीने की वैधता होती थी और बैलेंस न खत्म होने पर बेकार ही हो जाता था।  इससे पहले हाल ही में कई टेलीकाॅम कंपनियों जैसे वोडाफोन, रिलाइंस और एयरटेल ने भी अपने काॅल रेट्स में कहीं कटौती तो कहीं बढ़ोत्तरी की है। साथ ही टेलीकाॅम सेक्टर में काॅल रेट्स के इस उतार चढ़ाव का कारण 2जी स्पैक्ट्रम में लगाई गई बोली को माना जा रहा है। 

एयरटेल ने की कॉल रेट्स में बढ़ोत्तरी

टेलीकाॅम कंपनी एयरटेल (#airtel) ने अपनी मोबाइल सर्विस काॅल और इंटरनेट प्लान के रेट में बढ़ोत्तरी की है। साथ ही काॅल रेट्स कम करने वाले रिचार्ज (#recharge) पर मिलने वाले फायदे को भी कर दिया है।  एयरटेल ने अपने 125 रुपए के मोबाइल इंटरनेट पैक की वैधता (#validity) को 28 दिन से घटाकर 21 दिन कर दिया है। जुलाई 2013 तक 2जी में 1जीबी इंटरनेट पैक 98 रुपए में 30 तक वैध था।  इसके अलावा कंपनी की साइट पर नए प्लान रेट्स उपलब्ध तो हैं किंतु इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि यह रेट्स कब से लागू किए गए हैं। जहां पहले 46 रुपए के रिचार्ज पर एसटीडी और लोकल रेट्स 45 पैसे एक मिनट था वहीं अब इसे बढ़ाकर 50 पैसे कर दिया गया है।  टाॅकटाइम में भी कटौती की गई है अब 48 रुपए के रिचार्ज पर 38 रुपए का टाॅकटाइम दिया जा रहा है जबकि पहले उपभोक्ताओं को फुल टाॅकटाइम दिया जाता था।  वहीं अन्य टेलीकाॅम कंपनियां वोडाफोन (#vodafone) और आइडिया (#idea)  ने भी अपने वाउचर्स की वैधता में बदलाव करते हुए इसे घटाकर 30 से 24 दिन कर दिया है।  

अब आईपैड के लिए मोबाइल वॉलेट एप

मोबिकविक (Mobiwik) वेबसाइट उपभोक्ताओं के बीच ऑनलाइन रिचार्ज की सुविधा के लिए प्रचलित है।  मोबिकविक के मोबाइल वॉलेट एप्लिकेश (Mobile Wallet Application) के माध्यम से आप मोबाइल रिचार्ज के अतिरिक्त बिजली, केबल, लैंडलाइन फोन, गैस आदि का बिल भुगतान आसानी से कर सकते हैं।  अब तक यह एप्लिकेशन केवल एंडरॉयड, ब्लैकबेरी और विंडोज फोन के लिए उपलब्ध थी किंतु अब इसे आईओएस (ios) और आईपैड (ipad) उपभोक्ताओं के लिए भी लॉन्च कर दिया गया है। जिसे आईओएस और आईपैड उपभोक्ता  फ्री  डाउनलोड कर सकते हैं।  आईपैड उपभोक्ता इस एप्लिकेशन के द्वारा पोस्टपैड व प्रीपैड मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। साथ ही यह आपको लाइफ इंश्योरेंस पोलिसी पेमेंट की भी सुविधा देता है।  मोबिकविक वॉलेट एप्लिकेशन को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करने के बाद आपको मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच रिचार्ज, बिजली बिल, टेलीफोन बिल आदि के भुगतान के परेशान होनी की आवश्यकता नहीं है।  अब आप इस एप्लिकेशन के द्वारा बिल भुगतान कर सकते हैं। साथ ही इसमें आपको किसी प्रकार का कोई सर्विस फीस देने की आवश्य...