Skip to main content

Posts

Showing posts with the label LG G pro 2

बड़ी स्क्रीन के बड़े फ़ोन

वर्ष 2011 में सैमसंग (#Samsung) ने विश्व में पहली बार 5.0 इंच स्क्रीन के साथ सैमसंग गैलेक्सी नोट (Samsung Galaxy Note) को लाॅन्च किया था। बार डिजाइन में पतला सा यह फोन मोबाइल उपभोक्ताओं के बीच नई छाप छोड़ने में सफल रहा। हालांकि बड़ी स्क्रीन की वजह से इसे कुछ आलोचना भी झेलनी पड़ी थी लेकिन ज्यादातर वाह वाही ही मिली। इस फोन की लोकप्रियता के बाद तो समझो पांच इंच के फोन की झड़ी सी लग गई।  किसी नई तकनीक को खास से आम बनाने में भारतीय मोबाइल निर्माताओं को तो महारत हासिल है ही। और इस ट्रेंड में भी कुछ ऐसा ही हुआ। सैमसंग के नोट के बाद माइक्रोमैैक्स ने कैनवस तो कार्बन ने टाइटेनियम सीरीज में 5.0 इंच के पफोन पेश किए। फिर एक-एक कर पांच इंच फोन की झड़ी सी लग गई। इसके बाद मोबाइल निर्माताओं ने इस रेखा को भी पार कर छह इंच तक में फोन पेश करना शुरू कर दिया। एप्पल और ब्लैकबेरी को छोड़ दें तो नोकिया, सोनी और सैमसंग सहित लगभग सभी कंपनियां 5.5 इंच या इससे भी ज्यादा बड़ी स्क्रीन के साथ फोन लाॅन्च कर चुकी हैं।  आज मोबाइल फोन बाजार पर आप नजर डालेंगे तो सबसे पहले तो यह पाएंगे कि कीपैड व...

Mobile Review: एलजी जी प्रो 2

सैमसंग एस 5 को टक्कर देगा एलजी का प्रो! एलजी (LG) की जी सीरीज (G Series) अपने बेहतर फीचर और स्मार्ट आॅपरेटिंग को लेकर हमेशा से चर्चा में रही है। कंपनी ने पहले जी, फिर जी प्रो (LG G Pro) और उसके बाद जी 2 ( LG G 2 ) को भारत में पेश किया था। ये सभी फोन ताकत से लेकर स्टाइल तक हर मामले में वाहवाही बटोरने में सफल रहे। अब कंपनी ने जी सीरीज फोन में एक और योद्धा को उतारा है।  ताकत और स्टाइल के मामले में इस फोन को कम नहीं आंका जा सकता लेकिन इसके लिए चुनौतियां भी कम नहीं हैं। सैमसंग का गैलेक्सी एस5 जहां बेहतर आॅपरेटिंग से इसे टक्कर दे रहा है। वहीं स्टाइल में इसकी टक्कर सोनी जेड 2 से है। एचटीसी का वन ए8 भी ताकत आजमाइश करने में लगा है। अब सवाल यही है कि इन धुरंदरों के बीच एलजी का यह नया जी प्रो 2 ( LG G Pro 2 ) क्या अपना जलवा बिखेर पाएगा? क्यों खरीदें बड़ी स्क्रीन, बेहतर डिसप्ले, ताकतवर प्रोसेसर और एलटीई कनेक्टिविटी फोन की खूबियां हैं। इस बजट में यह किसी भी फोन को टक्कर देने का दम रखता है। क्यों न खरीदें बड़ी स्क्रीन को यदि छोड़ दें तो स्पेसिफिकेशन और परफाॅर्मेंस में ए...

Video : एलजी जी प्रो 2 की एक झलक

एलजी ने हाल में अपना नया एंडराॅयड फोन जी प्रो 2 को भारत में पेश किया है। बड़ी स्क्रीन और एडवांस फीचर से लैस इस फोन को टक्कर देने के लिए सैमसंग गैलेक्सी एस5 और एचटीसी वन (एम8) जैसे फोन पहले से मौजूद हैं। सोनी एक्सपीरिया जेड 2 भी लुक और फीचर के बदौलत जी प्रो 2 को ललकार रहा है। अब देखना यह फ्लैगशिप फोन के इस भीड़ में क्या एलजी जी प्रो 2 में इतना दम है कि सभी चुनौतियों को स्विकार कर सके? इस वीडियो में हमने यही बताने की कोशिश की है।

Video : स्टाइलिश एक्सपीरीया जी2 की एक झलक

सैमसंग गैलेक्सी एस5(samsung galaxy s5) , एलजी जी प्रो2 (Lg g2 pro) और एचटीसी वन एम8 (htc one M8) का भारत में लाॅन्च होने के बाद सभी की नजरें सोनी पर टिकि थी कि कंपनी का फ्लैगशिप माॅडल जी2 (Z2) भारत में कब आएगा। उपभाक्ताओं की इस उत्सुकता को खत्म करते हुए आज सोनी (Sony) ने एक्सपीरीया जी2 (Xperia Z2) को भारत में लाॅन्च किया है। स्टाइलिश एक्सपीरीया जी2 की ऐसी ही एक झलक हम आपके लिए भी लेकर आये हैं

ये हैं इस साल के सबसे महंगे फोन

वैसे तो मोबाइल कंपनियां सालों भर अपने फोन लाॅन्च करती हैं लेकिन कुछ फोन होते हैं जिनका उपभोक्ताओं को बेसब्री से इंतजार होता है। हालांकि ये इतने कीमती होते हैं कि हर कोई इन्हें खरीद भी नहीं सकता। परंतु इनके बारे में जानने के लिए जरूर उत्सुक होता है। इन्हें कंपनी साल का फ्लैगशिप फोन के रूप में लाॅन्च करती हैं। ये फोन कंपनी के पोर्टफोलियों में सबसे अडवांस और ताकतवर होते है। इस साल भी लगभग सभी बड़ी कंपनियों ने अपना फ्लैगशिप फोन का प्रदर्शन कर दिया है। जहां सैमसंग ने गैलेक्सी एस5 ( Samsung Galaxy S5 ) को उतारा। वहीं सोनी ने एक्सपीरीया जी2 (Sony Xperia Z2) का प्रदर्शन किया है। एलजी ने जी प्रो 2 (LG G Pro 2) को एलटीई सपोर्ट के साथ पेश किया है जबकि एचटीसी का वन एम8 (HTC One M8) माॅडल भी भारत में दस्तक दे चुका है। नोकिया भी लुमिया 1520 (Nokia Lumia 1520) का प्रदर्शन जनवरी में कर चुकी है। विभिन्न कंपनियों द्वारा लाॅन्च किए गए ये फोन तकनीकी रूप से अडवांस तो है लेकिन महंगे भी कम नहीं होते।  इनकी खरीदारी के लिए आपको चुकानी होती है मोटी रकम। पिछले साल जहां यह देखा जा रहा था कि क...

एलजी जी प्रो 2 भारत में उपलब्ध, कीमत-49,900 रुपए

एलजी इलेक्ट्राॅनिक्स (#LG Electronics) द्वारा बर्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (#mobile world congress) के दौरान प्रदर्शित किए गए स्मार्टफोन एलजी जी प्रो 2 (#LG G Pro 2) को हाल ही में एशिया में लाॅन्च किया गया था। जिसमें हांगकांग, ताइवान, सिंगापुर, फिलीपियन, वियतनाम, इंडोनेशिया आदि शामिल थे।  अब कंपनी ने इसे भारतीय स्मार्टफोन बाजार में भी लाॅन्च कर दिया है जो कि आॅनलाइन साइट्स (#online sites) पर 49,900 रुपए में उपलब्ध है। जबकि एमआरपी के अनुसार फोन की कीमत 51,500 रुपए है।  एलजी जी प्रो 2 के तकनीकी पक्षों पर नजर डालें तो यह एंडराॅयड आॅपरेटिंग 4.4 किटकैट पर आधारित है। फोन में 1080x1920 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 5.9 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिसप्ले दिया गया है।  चिपसेट के तौर पर 2.26 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर के साथ ही क्वालकाॅम स्नैपड्रेगन 800 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। फोन में 3जीबी रैम तथा यह फोन दो वर्जन 16 व 32 जीबी में उपलब्ध है।  एक्सपेंडेबल मैमोरी के लिए माइक्रोएसडी कार्ड के द्वारा 64जीबी तक डाटा स्टोरेज की सुविधा उ...

एलजी जी प्रो 2 बाजार में उपलब्ध

एलजी इलेक्ट्रिाॅनिक्स (LG electronics) द्वारा पेश किया गया स्मार्टफोन एलजी जी 2 प्रो (LG G 2 PRO) अब बाजार में आने को तैयार है।  यह फोन हांगकांग, ताईवान, सिंगापुर, फिलीपियन, वियतनाम और इंडोनेशिया सहित एशिया के कई अन्य देशों में भी उपलब्ध होगा।  एलजी जी प्रो 2 को पहली बार बर्सिलोना के मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (Mobile World Congress) में प्रदर्शित किया गया था।  जहां इसके महत्वपूर्ण फीचर्स के बारे में बताया गया जिनमें नोक कोड (knock code), यूएक्स फीचर (UX feature) तथा बेहतरीन डिसप्ले शामिल है। साथ ही फोन में अतिरिक्त कैमरा फंक्शन भी दिए गए हैं।  एलजी जी प्रो 2 के तकनीकी पक्ष के बारे में बात करें तो इसमें 5.9 इंच की फुल एचडी आईपीएस डिसप्ले है। डिसप्ले के बारे में एलजी इलेक्ट्रिाॅनिक्स मोबाइल कम्यूनिकेशंस कंपनी के प्रेसिडेंट डॉ. जांग सीओक पार्क (Dr. Jong Seok Park) का कहना है कि एशियन उपभोक्ता 5.0 इंच से अधिक डिसप्ले वाले स्मार्टफोंस को अत्यधिक पसंद करते हैं और इस फोन के द्वारा हम उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर पसंद पर खरा उतरने की कोशिश कर रहे हैं...

MWC 2014 में प्रदर्शित हो सकते हैं यह फोन

एचटीसी वन2 :-   इस साल बार्सिलोना में होने वाले एमडब्लूसी में कंपनी एचटीसी के वन का अपडेट संस्करण वन 2 (HTC One 2) या एम8 (HTC M8) को पेश कर सकती है। चूंकि ओने 2 को एचटीसी वन के अपग्रेड मॉडल के रूप में देखा जा रहा है ऐसे में इसमें कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फोन की स्क्रीन तो बड़ी होगी, साथ ही हार्डवेयर के मामले में भी एडवांस होगा। जहाँ एचटिसी वन में 4.7 इंच कि स्क्रीन दी गई थी वहीँ नए मॉडल में 5.0 इंच की स्क्रीन होने की उम्मीद है। आशा है कि एचटीसी वन 2 में वन तरह ही मैटल बाडी होगी। इसके साथ ही नए फ़ोन में स्क्रीन रेजल्यूशन भी वन की अपेक्षा ज्यादा बेहतर होगा। वहीं एचटीसी एचटीसी वन 2 को एंडरायड के नए आपरेटिंग 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) पर पेश किया जा सकता है। साथ ही इसका यूजर इंटरफेस भी पहले की अपेक्षा ज्यादा एडवांस होगा। इसमें एचटीसी सेंस यूआई 6 होने की उम्मीद है। इसके अलावा प्रोसेसिंग के लिए फोन में क्वालकाम स्नैपड्रैगन 800, 2.2 गीगाहर्ट्ज का क्वाडकोर (Qualcomm Snapdragon 800, Quad core) प्रोसेसर हो सकता है। बार्सिलोना में जीएसमए (GSMA) द्वारा आयोजित मोबा...